अदालत ने अरविंद केजरीवाल की हिरासत बढ़ाई

इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को यहां एक अदालत में आबकारी नीति मामले की सुनवाई के दौरान खुद दलीलें दीं और कहा कि देश के सामने आम आदमी पार्टी (आप) के भ्रष्ट होने की झूठी तस्वीर पेश की जा रही है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करनाल से लड़ेंगे विधानसभा का उपचुनाव

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करनाल विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार होंगे।

भाजपा ने एक सूची जारी कर उनके नाम की घोषणा की।

पिछले दिनों एक आश्चर्यजनक कदम में, भाजपा ने लोकसभा चुनाव से कुछ हफ्ते पहले मनोहर लाल की जगह अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) नेता सैनी को हरियाणा का मुख्यमंत्री बनाया था।

सैनी ने 12 मार्च को हरियाणा के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। उसी दिन सैनी के साथ चार भाजपा विधायकों और एक निर्दलीय विधायक ने भी नई मंत्रिपरिषद के सदस्य के रूप में शपथ ली थी।

Lok Sabha Election 2024: सांसद Ravneet Singh Bittu BJP में शामिल…

लुधियाना से सांसद Ravneet Singh Bittu ने अपनी पार्टी कांग्रेस को आज बड़ा झटका दिया। सांसद रवनीत सिंह बिट्टू BJP में शामिल हो गए हैं । बता दें वो पूर्व सीएम बेअंत सिंह के पोते हैं। बिट्टू पंजाब कांग्रेस का बड़ा नेता हैं। वो बीते तीन बार से सांसद हैं। बीजेपी के विनोद तावडे ने उन्‍हें प्राथमिक सदस्‍यता दिलाई।