राजधानी में यातायात अव्यवस्था, दिल्ली में रोजाना लगभग 80 पुरानी बसें होती हैं खराब : यातायात पुलिस

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सड़कों पर यह एक बेहद सामान्य दृश्य है : दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की एक जर्जर बस राजधानी में बने कई फ्लाईओवर में से एक पर चढ़ने के लिए संघर्ष करती दिखाई देती है। फ्लाईओवर के ऊपर पहुंचने से पहले, बस आखिरी बार पूरी ताकत लगाती है और फिर रुक जाती है।

रुकी हुई बस के कारण सड़क की एक लेन – कभी-कभी डेढ़ लेन – अवरुद्ध हो जाती है और यातायात जाम हो जाता है। इस समस्या का लोगों को दिल्ली में लगभग प्रतिदिन सामना करना पड़ता है।

‘पीटीआई-भाषा’ को दिल्ली की यातायात पुलिस से प्राप्त आंकड़ों से पता चला है कि जुलाई 2022 से जून 2023 के बीच दिल्ली में हर दिन डीटीसी या क्लस्टर सेवा की औसतन 79 बस खराब हुईं तथा इस समस्या का समाधान करने में करीब 40 मिनट का समय भी लगा।

इंद्रप्रस्थ एक्सटेंशन में रहने वाले राजेश विश्वकर्मा रोजाना कनॉट प्लेस स्थित अपने कार्यालय आते-जाते हैं। इस स्थिति से तंग आकर वह कहते हैं कि वह अक्सर विकास मार्ग पर बसों में खराबी का सामना करते हैं, जो यमुना ब्रिज से होते हुए आईटीओ तक जाती हैं।

राजेश विश्वकर्मा ने कहा, ‘‘स्थिति तब और बदतर हो जाती है जब सुबह या शाम के व्यस्त समय में कोई बस खराब हो जाती है। ’’

सरकारी अधिकारियों का कहना है कि सीएनजी से चलने वाली इन बस की समय-सीमा समाप्त होने वाली है और इन्हें चरणबद्ध तरीके से हटाया जाएगा तथा जल्द ही इनकी जगह नयी इलेक्ट्रिक बस के बेड़ों को सड़कों पर उतारा जाएगा, जिससे उम्मीद है कि शहर में यातायात जाम कम हो जाएगा।

बीच रास्ते में बस खराब होने की समस्या से दिल्ली की यातायात पुलिस के अधिकारी भी खासे परेशान हैं, जो नियमित रूप से बस के खराब होने के कारण प्रभावित यातायात के बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं।

इस समस्या से परेशान अमिति दवे ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर दिल्ली की यातायात पुलिस के एक पोस्ट का जवाब देते हुए कहा कि हाल ही में आईआईटी और नयी दिल्ली के बीच बाहरी रिंग रोड पर एक बस रुकने के बाद वह डेढ़ घंटे तक आईआईटी फ्लाईओवर के पास यातायात जाम में फंसी रहीं।

बस के बीच सड़क पर खराब होने के कारण लोगों को कई घंटों तक असुविधा होती है, क्योंकि राजधानी में अधिकांश फ्लाईओवर और सड़कें दो लेन की हैं। एक लेन अवरुद्ध होने से, हॉर्न बजाने वाली कारों, टेम्पो, ऑटोरिक्शा, मोटरसाइकिलों और अन्य सभी प्रकार के वाहनों की कतार से सड़क अवरुद्ध हो जाती है। इस परेशानी से अधीर होकर कई वाहन चालक एक-दूसरे का रास्ता काटकर आगे बढ़ने की कोशिश करते हैं, जिससे जाम की स्थिति और भी बुरी हो जाती है।

अक्सर बस चलते समय खराब हो जाती है, जिसके परिणामस्वरूप यातायात लगभग पूरी तरह से अवरुद्ध हो जाता है और अधिक अव्यवस्था होती है।

पुलिस उपायुक्त (यातायात) एस के सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि किसी बस के खराब होने के दौरान पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती उसके कारण लगने वाला भारी यातायात जाम है।

पुलिस उपायुक्त ने कहा, ‘‘ चूंकि, इन बस को क्रेन से नहीं खींचा जा सकता, इसलिए हमें परिवहन विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई ब्रेकडाउन वैन पर निर्भर रहना पड़ता है। उसी मार्ग पर यातायात जाम के कारण इन वैन को घटनास्थल तक पहुंचने में भी चुनौती का सामना करना पड़ता है।’’

एक सरकारी अधिकारी ने कहा कि जब कोई बस खराब हो जाती है, तो उसे तुरंत हटाया नहीं जा सकता या किनारे पर नहीं लगाया जा सकता, जब तक कि मैकेनिक उपलब्ध न हों। अधिकारी बस के बार-बार खराब होने के लिए उनकी समय-सीमा को जिम्मेदार मानते हैं।

दिल्ली परिवहन विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ये बसें 10 से 12 साल पुरानी हैं। मानवीय दृष्टि से, वे अपनी सेवानिवृत्ति से काफी आगे निकल चुकी हैं। ये युद्ध के हमारे बूढ़े हो चुके घोड़े हैं जिन्होंने टूट-फूट से संघर्ष किया है। वे अक्सर अपनी क्षमता से अधिक यात्रियों को लेकर ऊबड़-खाबड़ सड़कों पर यात्रा करती हैं।’’

दिल्ली परिवहन निगम के पास 7,582 बस का बेड़ा है। इनमें से 2,644 बस को 2007 और 2010 के बीच राज्य के स्वामित्व वाले सार्वजनिक ट्रांसपोर्टर द्वारा खरीदा गया था।

डीटीसी और क्लस्टर बसों में हर दिन 41 लाख से अधिक लोग यात्रा करते हैं, जिससे वे एनसीआर के कई निवासियों के लिए आवागमन का सबसे महत्वपूर्ण साधन बन जाती हैं।

दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि दिल्ली सरकार उन बसों को चरणबद्ध तरीके से हटा रही है और अगले साल तक 80 प्रतिशत बस इलेक्ट्रिक होंगी।

कैलाश गहलोत ने कहा, ‘‘ डीटीसी बसों का बेड़ा पुराना है और हम इलेक्ट्रिक बसें शुरू करके पुरानी बसों को हटाने की दिशा में काम कर रहे हैं। हमने अब तक 1650 इलेक्ट्रिक बस को बेड़े में शामिल किया है,और अगले साल तक 80 प्रतिशत बस इलेक्ट्रिक होंगी। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में हम परिवहन में स्थिरता की ओर बढ़ रहे हैं। मैंने बार-बार डीटीसी को बस खराब होने से संबंधित शिकायतों को सर्वोच्च प्राथमिकता पर हल करने के निर्देश जारी किए हैं। ’’

श्रद्धा वाल्कर हत्याकांड में पूनावाला को दिन में आठ घंटे के लिए जेल की कोठरी से बाहर लाने का निर्देश

दिल्ली उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को तिहाड़ जेल के प्राधिकारियों को सनसनीखेज श्रद्धा वाल्कर हत्याकांड के मुख्य आरोपी आफताब अमीन पूनावाला को रात में जेल की कोठरी में अकेले बंद किए जाने से पहले उसे दिन में आठ घंटे के लिए बाहर लाने की अनुमति देने को कहा।

न्यायमूर्ति सुरेश कुमार कैत की अगुवाई वाली पीठ ने पूनावाला की एक याचिका पर यह आदेश दिया। याचिका में कहा गया है कि सुरक्षा की आड़ में उसे जेल की कोठरी में अकेले बंद नहीं रखा जा सकता। पीठ में न्यायमूर्ति गिरीश कठपालिया भी हैं।

पूनावाला के वकील ने दावा किया कि अन्य कैदियों को एक दिन में आठ घंटे के लिए कोठरी से बाहर ले जाया जाता है लेकिन पूनावाला को सुबह और शाम एक-एक घंटे के लिए ही बाहर आने की अनुमति है।

पीठ ने कहा, ‘‘चूंकि यह याचिकाकर्ता के वकील का अनुरोध है तो हम जेल प्राधिकारियों को उसे अन्य कैदियों की तरह आठ घंटे के लिए बाहर ले जाए जाने का निर्देश देते हैं और रात को उसे जेल की कोठरी में अकेले बंद किया जाए।’’

जेल प्राधिकारियों के वकील ने कहा कि खतरे की आशंका के कारण आरोपी को अन्य कैदियों के साथ नहीं रखा गया है।

उन्होंने पहले कहा था कि पूनावाला पर रोहिणी में विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) ले जाते वक्त हुए हमले के बाद निचली अदालत ने उसे उचित सुरक्षा मुहैया कराने के संबंध में निर्देश दिए थे।

पूनावाला के वकील ने कहा कि उनके मुवक्किल को जेल में किसी से भी बातचीत नहीं करने दी जाती और उसे अलग कोठरी में बंद किया गया है जबकि उसने कोई ‘‘जेल अपराध’’ नहीं किया है।

पूनावाला पर 18 मई 2022 को दिल्ली के महरौली में अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वाल्कर की गला घोंटकर हत्या करने और उसके शव के टुकड़े-टुकड़े करने का आरोप है। उसने कथित तौर पर वाल्कर के शव के टुकड़ों को एक फ्रिज में रखा और कई दिनों तक उन्हें राष्ट्रीय राजधानी में अलग-अलग स्थानों पर फेंकता रहा।

दिल्ली पुलिस ने 24 जनवरी 2023 को इस मामले में 6,629 पृष्ठों का आरोपपत्र दाखिल किया था।

इसके बाद यहां एक निचली अदालत ने पूनावाला के खिलाफ हत्या और सबूतों को मिटाने के आरोप तय किए थे।

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री सेल्सियस किया गया दर्ज, एक्यूआई मध्यम श्रेणी में

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम विभाग ने आज दिन में तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में सापेक्ष आर्द्रता का स्तर 53 प्रतिशत… Continue reading दिल्ली में न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री सेल्सियस किया गया दर्ज, एक्यूआई मध्यम श्रेणी में

नए निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू ने संभाला कार्यभार

नव नियुक्त निर्वाचन आयुक्तों ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू ने शुक्रवार को अपना प्रभार संभाल लिया। दोनों को बृहस्पतिवार को निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया गया था।

ममता बनर्जी को सिर पर लगी गंभीर चोट, उपराष्ट्रपति धनखड़ से लेकर अरविंद केजरीवाल तक ने क्या कहा?

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गंभीर रूप से चोटिल हो गईं हैं। ममता बनर्जी को सिर पर गंभीर चोट लगी है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ममता बनर्जी को अस्पताल में भर्ती कराए जाने की तस्वीरें शेयर की गई हैं। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद तमाम बड़ी पार्टियों के… Continue reading ममता बनर्जी को सिर पर लगी गंभीर चोट, उपराष्ट्रपति धनखड़ से लेकर अरविंद केजरीवाल तक ने क्या कहा?

CAA को लेकर सीएम केजरीवाल ने उठाए सवाल, क्या आपकी बहनें सुरक्षित रहेंगी?

लोकसभा चुनाव से पहले CAA लागू किए जाने के बाद मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल केंद्र सरकार पर लगातार हमले कर रहे हैं। एक बार फिर मुख्‍यमंत्री केजरीवाल ने CAA को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। केंद्र सरकार को घेरते हुए मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा अगर आपके आसपास, पाकिस्तान से आए लोगों की झोंपड़ियां… Continue reading CAA को लेकर सीएम केजरीवाल ने उठाए सवाल, क्या आपकी बहनें सुरक्षित रहेंगी?

आज गुजरात दौरे पर होंगें पंजाब के सीएम भगवंत मान और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल

आम आदमी पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जोरो शोरो से लगी हुई है। जहां दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुजरात दौरे पर जा रहे हैं। उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी जाएंगे। खबर है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज गुजरात के दौरे पर हैं। अरविंद केजरीवाल गुजरात के लिए लोकसभा कैंपेन… Continue reading आज गुजरात दौरे पर होंगें पंजाब के सीएम भगवंत मान और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल

Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के दामों में हुई कटौती, जानिए नए रेट

देशभर में पेट्रोल-डीजल के दामों में 2 रुपए प्रति लीटर की कटौती की गई है। घटे हुए दाम आज यानि शुक्रवार सुबह 6 बजे से लागू हो गए है। केंद्र सरकार के इस फैसले से आम जनता को बड़ी राहत मिली है।

CM केजरीवाल ने गिनाई अपनी सरकार की उपलब्धियां, कहा बीते 9 सालों में बनाए 31 फ्लाईओवर

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि उनकी सरकार ने बीते 9 सालों में राजधानी में कुल 31 फ्लाईओवरों का निर्माण कराया है और नागरिकों को हरसंभव सुविधाएं देने का प्रयास किया है। मोती नगर में थ्री-लेन फ्लाईओवर का उद्घाटन करते हुए केजरीवाल ने कहा कि इससे यात्रियों को सफर में लगने वाले समय… Continue reading CM केजरीवाल ने गिनाई अपनी सरकार की उपलब्धियां, कहा बीते 9 सालों में बनाए 31 फ्लाईओवर

किसानों की ‘महापंचायत’ के कारण मध्य दिल्ली में यातायात का फूला दम

केंद्र की कृषि क्षेत्र संबंधी नीतियों के विरोध में किसानों ने राष्ट्रीय राजधानी के रामलीला मैदान में बृहस्पतिवार को ‘किसान मजदूर महापंचायत’ का आयोजन किया, जिसके मद्देनजर मध्य दिल्ली और सराय काले खां में यातयात का बुरा हाल रहा।