केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ AAP का प्रदर्शन, ITO मेट्रो स्टेशन शाम 6 बजे तक बंद

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को बीते गुरुवार ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, आज आम आदमी पार्टी बड़ा प्रदर्शन करने वाली है। आप के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने कई जगहों पर बैरिकेडिंग कर दी है। वहीं, दिल्ली मेट्रो के आईटीओ मेट्रो स्टेशन को आज सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक बंद रखा गया है।

केजरीवाल गिरफ्तार: ‘AAP’ के सामने नेतृत्व का संकट

केजरीवाल का स्थान ले सकने वाले नेता को खोजना और भी अधिक महत्वपूर्ण इसलिए है क्योंकि ‘आप’ पंजाब, दिल्ली, गुजरात, असम और हरियाणा में लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है जहां केजरीवाल पार्टी के अहम प्रचारक होने वाले थे।

अरविंद केजरीवाल की मेडिकल जांच के लिए ईडी दफ्तर पहुंची डॉक्टरों की टीम

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की मेडिकल जांच के लिए शुक्रवार को डॉक्टरों की एक टीम ईडी कार्यालय पहुंची। इस बीच, दिल्ली के मुख्यमंत्री को कल रात एक्साइज पॉलिसी मामले में ईडी द्वारा गिरफ्तार किए जाने और ईडी मुख्यालय लाए जाने के बाद आईटीओ पर बैरिकेड्स और भारी सुरक्षा तैनात… Continue reading अरविंद केजरीवाल की मेडिकल जांच के लिए ईडी दफ्तर पहुंची डॉक्टरों की टीम

आप नेता राघव चड्ढा ने की केजरीवाल की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा

आप के सांसद राघव चड्ढा ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा की है। राघव चड्ढा ने अपने एक्स हैंडल पर इस बारे में लिखा। उन्होंने कहा कि भारत अघोषित आपातकाल के अधीन है। हमारा लोकतंत्र आज गंभीर रूप से खतरे में है। अरविंद केजरीवाल आगामी चुनावों से पहले गिरफ्तार होने… Continue reading आप नेता राघव चड्ढा ने की केजरीवाल की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा

केजरीवाल की गिरफ्तारी: ‘आप’ कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के मद्देनजर BJP मुख्यालय के बाहर कड़ी सुरक्षा

पुलिस के एक आला अधिकारी के अनुसार, भाजपा मुख्यालय और ईडी कार्यालय के बाहर सीआरपीसी की धारा 144 लागू कर दी गई है और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने के निर्देश जारी किए गए हैं।

केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट में हो सकती है सुनवाई

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को बीते गुरुवार ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को रद्द करने के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। आप ने हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है।

ईडी की गिरफ्तारी के खिलाफ अरविंद केजरीवाल पहुंचे सुप्रीम कोर्ट

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में गुरुवार को ईडी द्वारा गिरफ्तार किया गया था। अब केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। हालांकि, देर रात उनकी कोई खास सुनवाई नहीं हुई। सूत्रों के मुताबिक, प्रवर्तन निदेशालय द्वारा उनकी गिरफ्तारी के खिलाफ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका… Continue reading ईडी की गिरफ्तारी के खिलाफ अरविंद केजरीवाल पहुंचे सुप्रीम कोर्ट

Weather Update: पहाड़ों पर बर्फबारी, दिल्ली में बढ़ रहा तापमान

राजधानी दिल्ली में रोजाना तापमान में इजाफा हो रहा है तो वहीं, पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में आज बारिश के साथ ओलों का अलर्ट जारी किया है।

राजा वडिंग ने की अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की निंदा

पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा की है। एक ट्वीट में उन्होंने कहा कि बीजेपी सभी विपक्षी पार्टियों को चाहे-अनचाहे नष्ट करने पर तुली हुई है। राजा वारिंग ने कहा कि संसदीय चुनाव 2024 से ठीक एक महीने पहले कांग्रेस पार्टी के बैंक… Continue reading राजा वडिंग ने की अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की निंदा

लोकसभा चुनाव से पहले ‘AAP’ को तगड़ा झटका, आबकारी नीति मामले में CM केजरीवाल को ED ने किया गिरफ्तार

‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक 55 वर्षीय केजरीवाल की गिरफ्तारी से पार्टी की चुनावी संभावनाओं पर गंभीर असर पड़ सकता है क्योंकि वह लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी की योजनाओं और रणनीति के केंद्र में रहे हैं। उनकी अनुपस्थिति में पार्टी को अनिश्चितता का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि इसके कई अन्य वरिष्ठ नेता या तो जेल में हैं या राजनीतिक अज्ञातवास में हैं।