दिल्ली में महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए देगी केजरीवाल सरकार

दिल्ली सरकार ने अपना बजट पेश किया। विधानसभा में वित्त मंत्री आतिशी ने आम बजट पेश करते हुए दिल्ली की महिलाओं के लिए बड़ा एलान किया है। वित्त मंत्री ने हर महीने एक हजाक रुपये देने की घोषणा की।

Delhi Excise Policy केस में ED को जवाब देने को तैयार हुए Arvind Kejriwal, शर्त रखकर मांगी तारीख

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अब आबकारी नीति मामले में जवाब देने को तैयार हो गए हैं. आम आदमी पार्टी (AAP) ने  प्रवर्तन निदेशालय (ED) के समन को अवैध बताते हुए कहा है कि ईडी का समन अवैध है लेकिन अरविंद केजरीवाल ईडी के सवालों का जवाब देने को तैयार हैं. इसके लिए ईडी से… Continue reading Delhi Excise Policy केस में ED को जवाब देने को तैयार हुए Arvind Kejriwal, शर्त रखकर मांगी तारीख

Delhi-NCR में बारिश से बदला मौसम का मिजाज, IMD ने जताई ओलावृष्टि की संभावना

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को दिल्ली समेत एनसीआर के कुछ इलाकों में तेज रफ्तार हवा, बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई।

AAP हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष डा. सुशील गुप्ता ने अरविंद केजरीवाल से की मुलाकात, कुरुक्षेत्र आने का दिया न्योता

आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रदेश अध्यक्ष और इंडिया गठबंधन के कुरुक्षेत्र लोकसभा के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय आयोजक अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात दिल्ली में हुई और डॉ. सुशील गुप्ता ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल… Continue reading AAP हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष डा. सुशील गुप्ता ने अरविंद केजरीवाल से की मुलाकात, कुरुक्षेत्र आने का दिया न्योता

प्रधानमंत्री मोदी आज मंत्रिपरिषद की बैठक की करेंगे अध्यक्षता

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे और यह मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल की संभवत: आखिरी ऐसी बैठक होगी।

गड्ढे में गिरने से हुई व्यक्ति की मौत, AAP विधायक ने की पीड़ित परिवार से मुलाकात

अलीपुर के मोहम्मद पुर गांव में हादसे में एक व्यक्ति की मौत के बाद आम आदमी पार्टी के विधायक शरद चौहान मोहम्मदपुर गांव में पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से बात की और आश्वासन दिया कि जल्द आरोपियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं इलाके में जहां-जहां दिल्ली जल बोर्ड द्वारा खुदाई की गई… Continue reading गड्ढे में गिरने से हुई व्यक्ति की मौत, AAP विधायक ने की पीड़ित परिवार से मुलाकात

भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल ने पंजाब को 165 और आम आदमी क्लीनिक किए समर्पित

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब को 165 और आम आदमी क्लीनिक समर्पित किए। इससे पूरे पंजाब में 829 क्लीनिकों के संचालन के साथ एक नई स्वास्थ्य क्रांति की शुरुआत हुई। दोनों मुख्यमंत्रियों ने लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के एकमात्र उद्देश्य से क्लीनिकों का… Continue reading भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल ने पंजाब को 165 और आम आदमी क्लीनिक किए समर्पित

Delhi: हौज खास में वकील पर हमला करने वाले दो लोग गिरफ्तार-पुलिस

दक्षिणी दिल्ली के हौज खास में एक वकील के साथ मारपीट करने और उसकी कार में अपने वाहन से टक्कर मारने के आरोप में एक महिला कांस्टेबल ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह जानकारी दी है।

आगामी लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन पर बोली दिल्ली की मंत्री आतिशी

आगामी लोकसभा चुनाव से पहले सभी पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस इस बार साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। लोकसभा चुनाव और गठबंधन समेत कई मसलों को लेकर दिल्ली की मंत्री आतिशी मार्लेना ने मीडिया के साथ बातचीत की है। कांग्रेस के साथ गठबंधन करने के सवाल पर… Continue reading आगामी लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन पर बोली दिल्ली की मंत्री आतिशी

BJP ने 195 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, मोदी वाराणसी तो शाह गांधीनगर से उम्मीदवार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शनिवार को 16 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के लिए 195 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक बार फिर वाराणसी से, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गांधीनगर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ से चुनाव लड़ेंगे।

भाजपा महासचिव विनोद तावड़े, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा और मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी ने यहां पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला एक बार फिर कोटा से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे।

सूची के मुताबिक केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर केरल के तिरुवनंतपुरम से, सर्बानंद सोनोवाल असम की डिब्रूगढ़ सीट से, केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू अरुणाचल पूर्व से, भूपेंद्र यादव राजस्थान के अलवर से, ज्योतिरादित्य सिंधिया मध्य प्रदेश के गुना से, संजीव बालियान मुजफ्फरनगर और स्मृति ईरानी अमेठी से चुनाव लड़ेंगे।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विदिशा से उम्मीवार होंगे जबकि भोपाल से मौजूदा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का टिकट काटकर पार्टी ने आलोक शर्मा को वहां से उम्मीदवार बनाया है।

त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देव त्रिपुरा पश्चिम से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे।

पार्टी ने नयी दिल्ली से केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी की जगह पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज को, दक्षिणी दिल्ली से रमेश बिधूड़ी की जगह रामवीर सिंह बिधूडी, चांदनी चौक से पूर्व केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन की जगह प्रवीण खंडेलवाल, पश्चिमी दिल्ली से प्रवेश वर्मा की जगह कमलजीत सेहरावत को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। भाजपा की दिल्ली इकाई के पूर्व अध्यक्ष मनोज तिवारी एक बार उत्तर पूर्व दिल्ली से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे।

पिछले दिनों भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी, जिसमें पार्टी उम्मीदवारों के नामों पर मैराथन मंथन किया गया था। प्रधानमंत्री मोदी भी इस बैठक में शरीक हुए थे। इससे पहले, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा, शाह, संगठन महासचिव बी एल संतोष ने विभिन्न राज्यों के नेताओं के साथ अलग-अलग बैठकें कर उम्मीदवारों के नामों पर विमर्श किया था।

अभी तक लोकसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा नहीं हुई है लेकिन पार्टी ने इससे पहले ही उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। पिछले चरण के विधानसभा चुनावों में भी भाजपा ने यही रणनीति अपनाई थी और बहुत हद तक यह कारगर भी रही।

प्रधानमंत्री मोदी ने साल 2014 में वाराणसी और वड़ोदरा से चुनाव लड़कर दोनों जगहों से जीत हासिल की थी। हालांकि बाद में उन्होंने वड़ोदरा सीट छोड़ दी थी। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में मोदी ने वाराणसी से 4,79,505 मतों से जीत दर्ज की थी। साल 2014 में उन्होंने 3,71,784 मतों के अंतर से जीत हासिल की थी।

शाह ने 2019 में पहली बार गांधीनगर संसदीय क्षेत्र से लोकसभा का चुनाव लड़कर 5,57,014 मतों के रिकार्ड अंतर से जीत हासिल की थी। राजनाथ सिंह 2014 से संसद में लखनऊ का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इससे पहले, वह गाजियाबाद से भी लोकसभा सदस्य रह चुके हैं।

पहली सूची जारी से पहले ही पूर्वी दिल्ली से सांसद व पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर और हजारीबाग से सांसद जयंत सिन्हा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट के जरिए बताया कि उन्होंने पार्टी अध्यक्ष से चुनावी राजनीति से खुद को दूर रखने का अनुरोध किया है।