मार्शल हटाने के कदम को केजरीवाल ने बताया पूरी तरह गैर कानूनी

उपराज्यपाल की ओर से दिल्ली जल बोर्ड की बिल माफ करने की योजना के संबंध में लिखे गए पत्र को लेकर विधानसभा में आम आदमी पार्टी के विधायको ने सवाल खड़ा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि उपराज्यपाल की भाषा पूरी तरह बीजेपी एजेंट के तौर पर लग रही है। आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया… Continue reading मार्शल हटाने के कदम को केजरीवाल ने बताया पूरी तरह गैर कानूनी

AAP ने मौजूदा MLA और सफाई कर्मी के बेटे को दिया लोकसभा चुनाव का टिकट

प्रकाश अपने बेटे की राजनैतिक कामयाबी पर फूले नहीं समा रहे हैं। उनका कहना है कि वो बतौर सफाई कर्मचारी अपनी नौकरी करते रहेंगे।

उपराज्यपाल ने अधिकारियों को बस मार्शल योजना रोकने के लिए कहा: CM अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना ने अधिकारियों से बस मार्शल योजना सहित राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं को रोकने के लिए कहा है।

मुख्यमंत्री के इस आरोप पर उपराज्यपाल कार्यालय की ओर से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) और क्लस्टर बस में मार्शल के रूप में तैनात नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवियों को हटाने के मुद्दे पर दिल्ली विधानसभा में केजरीवाल ने कहा कि यह योजना 2015 से 2022 तक सुचारू रूप से चली।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हमने महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के वादे के साथ 2015 में सरकार बनाई थी। हमने पांच साल में सीसीटीवी कैमरे लगाए, अंधेरे वाले स्थानों पर स्ट्रीट लाइट लगाईं और बसों में सीसीटीवी कैमरे और ‘पैनिक बटन’ लगाए तथा मार्शल तैनात किए। बस मार्शल द्वारा किये गये अच्छे काम के कई उदाहरण मौजूद हैं।’’

उन्होंने कहा कि बस मार्शल योजना के तहत आठ वर्षों तक सुचारू रूप से काम हुआ लेकिन 2023 में अधिकारियों ने यह कहते हुए सवाल उठाने शुरू कर दिए कि नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवी मार्शल के रूप में काम नहीं कर सकते।

केजरीवाल ने आरोप लगाया, ‘‘उपराज्यपाल ने अधिकारियों को बस मार्शल योजना को रोकने के लिए कहा है। उपराज्यपाल ने यह कहते हुए मार्शल की नियुक्ति पर सवाल उठाए कि वहां (बस में) सीसीटीवी कैमरे और ‘पैनिक बटन’ हैं।’’

उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर आरोप लगाया कि वह इस मुद्दे पर सिर्फ ‘‘मगरमच्छ के आंसू’’ बहा रही है। उन्होंने पानी के कथित तौर पर बढ़े हुए बिलों के लिए एकमुश्त समाधान योजना पर सक्सेना के पत्र के बारे में भी बात की।

उन्होंने कहा, ‘‘उपराज्यपाल के पत्र में सही भाषा का इस्तेमाल नहीं किया गया था।’’ उन्होंने कहा कि ऐसी भाषा का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए।

Delhi: पिछले 9 साल में फरवरी के महीने में सबसे अच्छी रही वायु गुणवत्ता

दिल्ली में फरवरी माह में वायु गुणवत्ता पिछले नौ साल में सबसे अच्छी रही और इस दौरान अधिकतर दिनों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 200 से नीचे रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने यह जानकारी दी।

दिल्ली में बादलों लुका-छुपी… पहाड़ों पर बर्फबारी, जानिए मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पश्चिम भारत के पहाड़ी और मैदानी राज्यों में आज मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिलेगा। पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी जबकि मैदानी इलाकों में बादलों का घेराव रहेगा।

AAP ने दिल्ली लोकसभा सीट से एक सफाई कर्मचारी के बेटे को दिया टिकट

कुलदीप के पिता प्रकाश कुमार दिल्ली नगर निगम में एक सफाई कर्मचारी हैं। पूर्वी दिल्ली की लोकसभा के त्रिलोक पुरी इलाके में वे झाड़ू लगाते हैं। आज की राजनीति में धनबल का विशेष महत्व है। इसी से किसी उम्मीदवार की ताकत को आंका जाता है। ऐसे माहौल में आम आदमी पार्टी ने एक नजीर पेश… Continue reading AAP ने दिल्ली लोकसभा सीट से एक सफाई कर्मचारी के बेटे को दिया टिकट

दिल्ली की मंत्री आतिशी ने लगाया LG पर आरोप, कहा LG ने रोकी सोलर पॉलिसी

दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने कुछ दिनों पहले प्रेस कांफ्रेंस कर जिस सोलर पॉलिसी का ऐलान किया था, अब उस पर रोक लगाने की बात कही जा रही है। मुख्यमंत्री केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने दिल्ली सौर नीति 2024 (Delhi Solar Policy 2024) के तहत अपने घर की छत पर सौर पैनल लगाने वाले लोगों… Continue reading दिल्ली की मंत्री आतिशी ने लगाया LG पर आरोप, कहा LG ने रोकी सोलर पॉलिसी

दिल्ली: सोशल मीडिया दोस्त ने किया नाबालिग लड़की से दुष्कर्म

दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के सागरपुर इलाके में एक लड़की के साथ उसके दोस्त ने कथित तौर पर बलात्कार किया, उसके साथ मारपीट की और उसे डाबरी मोड़ मेट्रो स्टेशन के पास फेंक दिया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया के जरिए नाबालिग से दोस्ती करने वाले आरोपी को पकड़ लिया गया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता कोचिंग क्लास के लिए गई थी जिसके बाद वह अपने एक दोस्त से मिलने गई।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “हमें पता चला कि उसने अपने सोशल मीडिया मित्र से मिलने की योजना बनाई और वहां उसके साथ बलात्कार किया गया। मामले की आगे की जांच की जा रही है।”

हिमाचल में कांग्रेस बिखरी नजर आ रही है, इसकी जिम्मेदार वो खुद- केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के बाद तेज हुई राजनीतिक सरगर्मी के बीच बुधवार को आरोप लगाया कि पर्वतीय राज्य में कांग्रेस बिखरी नजर आ रही है और इसकी जिम्मेदार वो खुद है।

Delhi-NCR Weather: मौसम की आंखमिचौली… कभी धूप तो कभी बारिश

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर में मौसम सुहाना बना हुआ है। मंगलवार सुबह यानि कल बारिश के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिला। मौसम विभाग के मुताबिक मार्च में 1,2 और 3 तारीख तक बूंदाबादी और आंधी की आशंका है