BJP ने 195 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, मोदी वाराणसी तो शाह गांधीनगर से उम्मीदवार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शनिवार को 16 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के लिए 195 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक बार फिर वाराणसी से, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गांधीनगर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ से चुनाव लड़ेंगे।

भाजपा महासचिव विनोद तावड़े, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा और मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी ने यहां पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला एक बार फिर कोटा से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे।

सूची के मुताबिक केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर केरल के तिरुवनंतपुरम से, सर्बानंद सोनोवाल असम की डिब्रूगढ़ सीट से, केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू अरुणाचल पूर्व से, भूपेंद्र यादव राजस्थान के अलवर से, ज्योतिरादित्य सिंधिया मध्य प्रदेश के गुना से, संजीव बालियान मुजफ्फरनगर और स्मृति ईरानी अमेठी से चुनाव लड़ेंगे।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विदिशा से उम्मीवार होंगे जबकि भोपाल से मौजूदा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का टिकट काटकर पार्टी ने आलोक शर्मा को वहां से उम्मीदवार बनाया है।

त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देव त्रिपुरा पश्चिम से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे।

पार्टी ने नयी दिल्ली से केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी की जगह पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज को, दक्षिणी दिल्ली से रमेश बिधूड़ी की जगह रामवीर सिंह बिधूडी, चांदनी चौक से पूर्व केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन की जगह प्रवीण खंडेलवाल, पश्चिमी दिल्ली से प्रवेश वर्मा की जगह कमलजीत सेहरावत को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। भाजपा की दिल्ली इकाई के पूर्व अध्यक्ष मनोज तिवारी एक बार उत्तर पूर्व दिल्ली से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे।

पिछले दिनों भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी, जिसमें पार्टी उम्मीदवारों के नामों पर मैराथन मंथन किया गया था। प्रधानमंत्री मोदी भी इस बैठक में शरीक हुए थे। इससे पहले, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा, शाह, संगठन महासचिव बी एल संतोष ने विभिन्न राज्यों के नेताओं के साथ अलग-अलग बैठकें कर उम्मीदवारों के नामों पर विमर्श किया था।

अभी तक लोकसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा नहीं हुई है लेकिन पार्टी ने इससे पहले ही उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। पिछले चरण के विधानसभा चुनावों में भी भाजपा ने यही रणनीति अपनाई थी और बहुत हद तक यह कारगर भी रही।

प्रधानमंत्री मोदी ने साल 2014 में वाराणसी और वड़ोदरा से चुनाव लड़कर दोनों जगहों से जीत हासिल की थी। हालांकि बाद में उन्होंने वड़ोदरा सीट छोड़ दी थी। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में मोदी ने वाराणसी से 4,79,505 मतों से जीत दर्ज की थी। साल 2014 में उन्होंने 3,71,784 मतों के अंतर से जीत हासिल की थी।

शाह ने 2019 में पहली बार गांधीनगर संसदीय क्षेत्र से लोकसभा का चुनाव लड़कर 5,57,014 मतों के रिकार्ड अंतर से जीत हासिल की थी। राजनाथ सिंह 2014 से संसद में लखनऊ का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इससे पहले, वह गाजियाबाद से भी लोकसभा सदस्य रह चुके हैं।

पहली सूची जारी से पहले ही पूर्वी दिल्ली से सांसद व पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर और हजारीबाग से सांसद जयंत सिन्हा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट के जरिए बताया कि उन्होंने पार्टी अध्यक्ष से चुनावी राजनीति से खुद को दूर रखने का अनुरोध किया है।

बेंगलुरु के Cafe में विस्फोट, दिल्ली पुलिस हुई Alert

बेंगलुरु के एक लोकप्रिय रेस्तरां में शुक्रवार को कम तीव्रता का बम विस्फोट होने से कम से कम 10 लोग घायल हो गए थे। घायलों में रेस्तरां कर्मचारी एवं ग्राहक शामिल हैं।

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, रैन बसेरों में जल्द उपलब्ध होगा 3 समय का भोजन

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली सरकार ने दिल्ली के सभी रैन बसेरों के निवासियों को दिन में 3 बार मुफ्त भोजन उपलब्ध कराने का फैसला किया है। यह निर्णय दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (DUSIB) द्वारा शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण बोर्ड बैठक बुलाने के बाद लिया गया, जहां जनता को लाभ पहुंचाने के… Continue reading दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, रैन बसेरों में जल्द उपलब्ध होगा 3 समय का भोजन

गौतम गंभीर ने राजनीति से लिया सन्यास, जेपी नड्डा से की अपील

दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद गौतम गंभीर ने शनिवार को कहा कि उन्होंने पार्टी नेतृत्व से उन्हें राजनीतिक दायित्वों से मुक्त करने का अनुरोध किया है ताकि वह क्रिकेट संबंधी अपनी आगामी प्रतिबद्धताओं पर ध्यान दे सकें।

बेटे को मिला लोकसभा का टिकट, पिता आज भी लगाते हैं सड़क पर झाड़ू

लोकसभा चुनाव को लेकर प्रमुख दलों ने अपने कई उम्मीवारों के नाम का एलान कर दिया है। वहीं दिल्ली में भी इंडिया गठबंधन की आप-कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। दिल्ली में 7 सीटों पर हुए उम्मीदवारों के एलान में सबसे अधिक चर्चाओं में जो सीट है वह है पूर्वी दिल्ली लोकसभा… Continue reading बेटे को मिला लोकसभा का टिकट, पिता आज भी लगाते हैं सड़क पर झाड़ू

Delhi-NCR: सुबह-सुबह बारिश से बदला मौसम का मिजाज

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर के कई इलाकों में 02 फरवरी यानि कि आज सुबह-सुबह गरज के साथ बारिश हुई। सुबह से ही दिल्ली में बादल लगे हुए थे। हवा और चमक के साथ हल्की-हल्की बारिश शुरू हुई।

दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय दो साल में 22% बढ़ी, 4 मार्च को विधानसभा में पेश किया जाएगा बजट

दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय दो साल में 22% बढ़कर चालू वित्त वर्ष में 4.61 लाख रुपये हो गई। शुक्रवार को पेश राज्य आर्थिक समीक्षा में यह जानकारी दी गई। दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी ने विधानसभा में वित्त वर्ष 2023-24 की आर्थिक समीक्षा पेश करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार के सुचारू कामकाज में… Continue reading दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय दो साल में 22% बढ़ी, 4 मार्च को विधानसभा में पेश किया जाएगा बजट

दो साल में बढ़ी दिल्ली की प्रति व्यक्ति, 4 लाख के पार पहुंची

दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी ने सदन में आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पेश की. इस दौरान उन्होंने कहा, “ये आर्थिक सर्वे दिखा रहा है कि पिछले एक साल में दिल्ली के लोगों की प्रति व्यक्ति आय बढ़ी है. दिल्ली सरकार का राजस्व बढ़ा है. लगातार हर साल की तरह दिल्ली सरकार का बजट मुनाफे में रहा… Continue reading दो साल में बढ़ी दिल्ली की प्रति व्यक्ति, 4 लाख के पार पहुंची

दिल्ली में आज छाए रहेंगें बादल, मौसम विभाग ने हल्की बारिश का जताया अनुमान

दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो मौसम के औसत से दो डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। आर्द्रता का स्तर 96 फीसदी दर्ज किया गया। आईएमडी ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हल्की बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। केंद्रीय… Continue reading दिल्ली में आज छाए रहेंगें बादल, मौसम विभाग ने हल्की बारिश का जताया अनुमान

LPG CYLINDER PRICE: मार्च के पहले दिन कॉमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ इतना महंगा

मार्च महीने की आज से शुरूआत हो गई है। पहले ही दिन आमजन की जेब पर कैची चल गई है। 1 मार्च को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा किया है।