उत्तर भारत के कुछ इलाकों में कम हुआ कोहरा, लेकिन हरियाणा-पंजाब में स्थिति अब भी खराब

उत्तर भारत में बुधवार को गंगा के मैदानी इलाकों में तड़के कोहरा कुछ कम रहा। उपग्रह से प्राप्त तस्वीरों के अनुसार, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तरी मध्य प्रदेश और दिल्ली में कोहरा कम हुआ है। लेकिन पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा। रेलवे के एक प्रवक्ता… Continue reading उत्तर भारत के कुछ इलाकों में कम हुआ कोहरा, लेकिन हरियाणा-पंजाब में स्थिति अब भी खराब

दिल्ली में छाया हुआ है घना कोहरा, न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज

दिल्ली में मंगलवार सुबह न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में धना कोहरा छाया रहा जिसके कारण रेल और सड़क यातायात प्रभावित रहा। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि घने कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली या यहां से होकर गुजरने वाली कम से कम 30 ट्रेन देरी… Continue reading दिल्ली में छाया हुआ है घना कोहरा, न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज

दिल्ली में घने कोहरे के कारण यात्रियों की बढ़ी परेशानी, लगभग 30 उड़ानें और ट्रेनें हुई लेट

राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को ठंड का मौसम होने के कारण, दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे से प्रस्थान करने वाली लगभग 30 उड़ानों में देरी हुई और 17 को मौसम की स्थिति के कारण रद्द कर दिया गया। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कई यात्री अपने सामान… Continue reading दिल्ली में घने कोहरे के कारण यात्रियों की बढ़ी परेशानी, लगभग 30 उड़ानें और ट्रेनें हुई लेट

दिल्ली में इस मौसम का सबसे कम न्यूनतम तापमान हुआ दर्ज

दिल्ली में सोमवार सुबह ठंड जारी रही और न्यूनतम तापमान औसत से चार डिग्री सेल्सियस नीचे यानी 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का सबसे कम तापमान है।

दिल्ली हवाई अड्डे पर इंडिगो के पायलट पर हमला, उड़ान में देरी से नाराज था यात्री

दिल्ली हवाई अड्डे पर उड़ान में देरी की घोषणा कर रहे इंडिगो के पायलट पर एक यात्री ने हमला कर दिया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। रविवार शाम हुई इस घटना का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

Today Weather News: दिल्ली-पंजाब, हरियाणा सहित उत्तर भारत में Cold Attack, विजिबिलिटी हुई जीरो

देश की राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड का कहर देखने को मिल रहा है। वहीं, घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी जीरो हो गई है जिस कारण से जन-जीवन सुस्त पड़ गया है।

Delhi Schools Reopen: दिल्ली में आज से खुलेंगे सभी स्कूल, जानिए Time-Table

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार यानि कि आज से सभी स्कूल खुल जाएंगे। दिल्ली सरकार ने इसको लेकर आधिकारिक आदेश जारी किया है। इस आदेश के मुताबिक सभी स्कूल सुबह 9 बजे शुरू होंगे और वहीं, शाम 5 बजे तक चलेंगे।

दिल्ली : निजी कंपनी में कार्यरत एनआरआई महिला से दुष्कर्म, सीईओ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

दिल्ली की एक निजी कंपनी में कार्यरत एनआरआई महिला से कथित तौर पर दुष्कर्म करने के लिए कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, घटना नयी दिल्ली जिले के चाणक्यपुरी इलाके में स्थित पांच सितारा एक होटल में 14 सितंबर 2023 को हुई।

पुलिस ने बताया कि भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक ने शनिवार रात को शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर आरोपी के खिलाफ चाणक्यपुरी थाने में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 (दुष्कर्म) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस के मुताबिक, शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि वह कंपनी में सहायक महाप्रबंधक के रूप में काम करती थी, जिसमें आरोपी सीईओ के पद पर था।

शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी उसके एक रिश्तेदार का परिचित था और उसने ही पीड़िता को नौकरी दिलाने में मदद की थी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

आप राज्य की सभी 13 लोगों सीटों पर हासिल करेगी जीत: सीएम मान

शनिवार को मान सरकार की सराहना करते हुए आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पीएसपीसीएल के 564 करोड़ रुपये के मुनाफे की खबर साझा की। केजरीवाल ने एक्स पर लिखा कि अब तक मुट्ठी भर परिवार पंजाब का सारा पैसा लूट रहे थे। जनता असहाय थी। लेकिन आम आदमी पार्टी… Continue reading आप राज्य की सभी 13 लोगों सीटों पर हासिल करेगी जीत: सीएम मान

कुछ परिवार पंजाब का सारा पैसा लूट रहे थे, अब ऐसा नहीं होगा: केजरीवाल

उल्लेखनीय है कि पीएसपीसीएल (पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड) ने सितंबर 2023 को समाप्त तिमाही में 564 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया। जबकि पिछले साल इसी अवधि के दौरान 1,880 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। पीएसपीसीएल को मदद करने वाले मुख्य कारक हैं पछवाड़ा कोयला खदान, राज्य के स्वामित्व वाले दो बिजली संयंत्र,… Continue reading कुछ परिवार पंजाब का सारा पैसा लूट रहे थे, अब ऐसा नहीं होगा: केजरीवाल