सुशील गुप्ता ने उठाया बाढ़ का मुद्दा, पूछा- संसद में क्यों नहीं उठाया गया?

लोकसभा चुनाव को लेकर लगातार राजनीतिक दलों के प्रत्याशी जनता की अदालत में हाजिरी लगा रहे हैं. हरियाणा के कुरुक्षेत्र से इंडिया ब्लॉक के प्रत्याशी सुशील गुप्ता निरंतर जनसंवाद कर रहे हैं. इस बीच सुशील गुप्ता शाहबाद पहुंचे, जहां उन्होंने बाढ़ जैसी गंभीर समस्या को उठाया. उन्होंने कहा कि शाहबाद हर साल बाढ़ में डूब… Continue reading सुशील गुप्ता ने उठाया बाढ़ का मुद्दा, पूछा- संसद में क्यों नहीं उठाया गया?

हरियाणा के पहलवान विदेशी धरती ‘रूस’ में बहाएंगे पसीना, खेल मंत्रालय उठाएगा खर्च

कुश्ती संघ में विवाद के बाद पहलवानों का राष्ट्रीय शिविर नहीं लग पा रहा है जिसके बाद इन तीनों पहलवानों ने अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर के लिए अनुरोध किया था।

CM नायब सैनी ने ‘INDIA’ गठबंधन पर साधा निशाना, बोले- उनके पास ना तो नियत है और ना ही नेतृत्व

यमुनानगर के छछरौली की विजय संकल्प रैली में सीएम ने विपक्ष पर निशाना साधा। वह बोले कि भाजपा के पास राष्ट्र को विकसित बनाने की नीति और मोदी जैसा प्रभावशाली नेतृत्व है। उमड़े जनसैलाब को संबोधित कर कहा कि मैं आपका भाई पहले और मुख्यमंत्री बाद में हूं।

चंडीगढ़: PGI में अनुबंध कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, मरीजों को करना पड़ रहा है दिक्क्तों का सामना

बता दें कि कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारी के गिरफ्तारी के बाद नाराज अस्पताल के सफाई व सुरक्षा गार्डों समेत लगभग 3500 अनुबंध कर्मचारी बुधवार को हड़ताल पर चले गए थे जिस कारण पीजीआई की व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई थी।

विजेंद्र सिंह के BJP में शामिल होने पर CM नायब सिंह सैनी ने दी प्रतिक्रिया

विजेंद्र सिंह जी का पार्टी में स्वागत है। बहुत लोग बीजेपी ज्वाइन कर रहे हैं। पार्टी की जो विचार,नीति और पार्टी का जो नेतृत्व है वो बिल्कुल स्पष्ट है साथ ही उन्होंने विपक्ष के नेताओं पर तंज किया और कहा कि, विपक्षी के नेताओं ने हमेशा से देश को तोड़ने की बात की है।

बेरोजगारी के कारण Russia गए युवा युद्ध में फंसे, सरकार ने नहीं लिया संज्ञान: अनुराग ढांडा

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने प्रेसवार्ता कर विदेश में फंसे युवाओं के मुद्दे पर हरियाणा सरकार को घेरा। इसके बाद उन्होंने चुनाव प्रचार को तेज करने के लिए जिला कार्यकारिणी की बैठक की। उनके साथ जिलाध्यक्ष गज्जन सिंह, मास्टर सतबीर गोयत, राकेश खानपुर, कुलभूषण शर्मा, करमजीत अटाल, जगजीत सिंह, राम… Continue reading बेरोजगारी के कारण Russia गए युवा युद्ध में फंसे, सरकार ने नहीं लिया संज्ञान: अनुराग ढांडा

CM नायब सिंह सैनी विजय संकल्प रैली को करेंगे संबोधित

लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। लोकसभा चुनाव को लेकर पूरे देश के साथ साथ हरियाणा में भी सियासी हलचल तेज है। इसी के चलते सभी राजनीतिक दल चुनावी तैयारियों और प्रचार प्रसार में जुटे हुए हैं। वहीं, बीजेपी ने भी अपनी चुनावी तैयारियों को लेकर तैयारी शुरू कर दी है।

परिजन के निधन से शोक संतप्त कार्यकर्ताओं के घर पहुंचकर मुख्यमंत्री ने दी सांत्वना

चन्द्र शेखर धरणी, चंडीगढ़: करनाल प्रवास के दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री नायब सैनी उन कार्यकर्ताओं और गणमान्य व्यक्तियों के घर पहुंचे, हाल ही में जिनके परिजन का निधन हुआ है। शोक संतप्त परिजनों को मुख्यमंत्री ने सांत्वना दी और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री भाजपा कार्यकर्ता अमित सैनी… Continue reading परिजन के निधन से शोक संतप्त कार्यकर्ताओं के घर पहुंचकर मुख्यमंत्री ने दी सांत्वना

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पूर्व सीएम हुड्डा और सीएम केजरीवाल पर बोला हमला

चन्द्र शेखर धरणी, चंडीगढ़: मुख्यमंत्री नायब सैनी ने करनाल में घमंडिया गठबंधन के नेताओं के भ्रष्टाचार पर तीखा हमला बोला है। मंगलवार को संगठनात्मक बैठकों में शामिल होने से पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि इंडी गठबंधन में शामिल पार्टियों के कई नेताओं पर भ्रष्टाचार के दाग लगे हुए… Continue reading मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पूर्व सीएम हुड्डा और सीएम केजरीवाल पर बोला हमला

विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने चेयरपर्सन्स के साथ बैठक कर दिए दिशानिर्देश

चन्द्र शेखर धरणी, चंडीगढ़: वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान हरियाणा में सरकार की ओर से होने वाले खर्च पर विधानसभा कमेटियों की पैनी नजर रहेगी। विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने सभी कमेटियों के चेयरपर्सन और अधिकारियों के साथ बैठक कर इस संबंध में आवश्यक दिशानिर्देश जारी किए। गुप्ता ने कहा विधान पालिका लोकतांत्रिक व्यवस्था… Continue reading विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने चेयरपर्सन्स के साथ बैठक कर दिए दिशानिर्देश