हरियाणा के मंत्री एवं निर्दलीय विधायक रणजीत सिंह चौटाला भाजपा में शामिल

हरियाणा के मंत्री रणजीत सिंह चौटाला रविवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गये। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने यह जानकारी दी।

पार्टी नेताओं ने कहा कि चौटाला हरियाणा के सिरसा में एक कार्यक्रम में भाजपा में शामिल हुए।

सूत्रों के अनुसार ऐसी संभावना है कि भाजपा उन्हें हिसार लोकसभा सीट से मैदान में उतार सकती है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता विनोद तावड़े ने चौटाला का पार्टी में स्वागत किया।

तावड़े ने राष्ट्रीय राजधानी में पत्रकारों से कहा, ‘‘जैसे नवीन जिंदल यहां (दिल्ली में) (भाजपा) में शामिल हो गए हैं, इसी तरह हरियाणा सरकार में मंत्री एवं निर्दलीय विधायक रणजीत चौटाला जी भी भाजपा में शामिल हो गए हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम इन दो नये सदस्यों का भाजपा में स्वागत करते हैं।’’

हरियाणा के मुक्केबाजों ने सब जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 19 पदक पक्के किये

हरियाणा के 19 मुक्केबाजों ने दबदबे भरा प्रदर्शन जारी रखते हुए रविवार को यहां तीसरी सब जूनियर राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंचकर पदक पक्के किये।

हरियाणा की लड़कियों ने 10 जबकि लड़कों ने नौ वर्गों के सेमीफाइनल में जगह बनायी जिससे उनका कम से कम कांस्य पदक पक्का हो गया।

लड़कियों के वर्ग में भूमि (35 किग्रा) और निश्चल शर्मा (37 किग्रा) ने विपरीत अंदाज में जीत के साथ हरियाणा के लिए अच्छे दिन की शुरुआत की।

भूमि ने दिल्ली की अपेक्षा को रेफरी द्वारा तीसरे दौर में मुकाबला रोकने के मात दी जबकि निश्चल ने तमिलनाडु की एस सारा को 3-2 से हराया।

दीक्षा (40 किग्रा), दीया (61 किग्रा), सुखरीत (64 किग्रा) और मंशी मलिक (67+ किग्रा) ने सर्वसम्मत 5-0 के फैसले से जीत हासिल की।

राखी (43 किग्रा) और नव्या (55 किग्रा) ने आरएससी (रैफरी द्वारा मुकाबला रोकना) से मुकाबले जीते।

खुशिका (49 किग्रा) और नैतिक (52 किग्रा) सेमीफाइनल में पहुंचने वाली हरियाणा की अन्य मुक्केबाज रहीं।

बालक वर्ग में अपनी जीत की लय जारी रखते हुए उदय सिंह (37 किग्रा) ने मिजोरम के जेरी वर्टे पर 5-0 से आसान जीत हासिल की।

नितिन (40 किग्रा), रवि सिहाग (49 किग्रा), नमन (58 किग्रा), सिद्धांत (61 किग्रा) और कार्तिक डागर (70 किग्रा) ने 5-0 के फैसले के साथ अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबले जीते।

हरियाणा के संचित जयानी (46 किग्रा), लक्ष्य (52 किग्रा) और अनमोल दहिया (64 किग्रा) भी सेमीफाइनल में पहुंच गये।

उत्तराखंड के छह मुक्केबाजों ने लड़कों के सेमीफाइनल में प्रवेश किया और दिल्ली की आठ लड़कियों ने भी क्वार्टर फाइनल मुकाबला जीतकर पदक पक्के किए।

फाइनल सोमवार को खेला जायेगा।

करनाल ACB टीम को मिली बड़ी कामयाबी, जेई को किया गिरफ्तार

करनाल एसीबी की टीम को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। करनाल की एसीबी टीम ने एक जेई दलबीर 85 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है।

साजिश के तहत आप कार्यकर्ताओं को बनाया गया निशाना, अनुराग ढांडा ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद हरियाणा में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया था। जिसे रोकने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज की थी। जिसमें हरियाणा प्रदेशध्यक्ष सुशील गुप्ता, अनुराग ढांडा समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं को गंभीर चोट आई थी। आज इसी मामले को लेकर आप प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने… Continue reading साजिश के तहत आप कार्यकर्ताओं को बनाया गया निशाना, अनुराग ढांडा ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

हरियाणा : कंपनी में निवेश के नाम पर 62.54 लाख रुपये की ठगी

हरियाणा के जींद जिले में कंपनी में निवेश करने पर भारी मुनाफा दिलाने के नाम पर 62.54 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

शिकायतकर्ता खरैंटी गांव निवासी दीपक के मुताबिक फरवरी 2021 में उनकी मुलाकात गोहाना रोड पर आयोजित एक कार्यक्रम में कथित तौर पर हर्बल उत्पाद बनाने वाली कपंनी के मालिक एवं राजपुरा भैण गांव निवासी अशोक व चरखी-दादरी जिले के ढांडी छिल्लर गांव निवासी दिनेश से हुई।

दीपक के मुताबिक दोनों ने कंपनी में निवेश करने पर भारी मुनाफा देने का प्रलोभन दिया और वह उनके झांसे में आ गए। शिकायत के मुताबिक पीड़ित ने अलग-अलग मौकों पर कुल 62.54 लाख रुपये का निवेश कथित कंपनी में किया लेकिन दो साल बीतने पर भी कोई राशि नहीं मिलने पर वह अर्बन एस्टेट स्थित कंपनी के कार्यालय गया, जहां आरोपियों ने उनसे गाली-गलौज की और नतीजे भुगतने की धमकी दी।

सिविल लाइन थाना के जांच अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने शनिवार को बताया कि शिकायत के आधार पर अशोक और दिनेश के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में खयानत, धमकी देने समेत विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

चंडीगढ़ में हरियाणा कैबिनेट की हुई बैठक, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

चंडीगढ़ में हरियाणा कैबिनेट के नए मंत्रिमंडल की पहली बैठक में राज्यों से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की गई। कैबिनेट की पहली बैठक की अध्यक्षता सीएम नायब सिंह सैनी ने की।

आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर लगाया जानलेवा हमला करने का आरोप

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में पार्टी पदाधिकारियों और हजारों समर्थकों ने शनिवार को कुरुक्षेत्र में सीएम नायब सैनी के आवास का घेराव किया। शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने जा रहे आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों और समर्थकों पर पुलिस ने वाटर कैनन समेत बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज किया।… Continue reading आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर लगाया जानलेवा हमला करने का आरोप

हरियाणा के CM सैनी ने विभागों का आवंटन किया, गृह विभाग अपने पास रखा

नायब सिंह सैनी के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के एक सप्ताह से अधिक समय बाद और मंत्रिपरिषद का विस्तार होने के कुछ दिन बाद शुक्रवार रात मंत्रियों को विभागों का आवंटन किया गया। सीएम सैनी ने प्रमुख गृह विभाग अपने पास ही रखा है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी अनिल विज से मिले, पैर छूकर आशीर्वाद लिया

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और राज्य के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज से मुलाकात की और पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया।

मुख्यमंत्री सैनी विज के अंबाला छावनी स्थित आवास पर उनसे मिलने पहुंचे।

सैनी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मैं आपके प्यार, आशीर्वाद और शुभकामनाओं के लिए हृदय से आपका आभार व्यक्त करता हूं।’’ सैनी ने पृष्ठभूमि में बज रहे गीत ‘‘अपने तो अपने होते हैं’’ के साथ मुलाकात का एक छोटा सा वीडियो क्लिप भी साझा किया है।

वीडियो क्लिप में विज सैनी का स्वागत करते हुए दिख रहे हैं जो उन्हें एक शॉल भेंट करते हैं।

AAP नेता सुशील गुप्ता और अनुराग ढांडा समेत कई कार्यकर्ता लाठीचार्ज में गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती

आम आदमी पार्टी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ़्तारी के विरोध में देशभर में विरोध प्रदर्शन कर रही है। इसी कड़ी में हरियाणा के कुरूक्षेत्र में भी प्रदर्शन हुआ। मुख्यमंत्री नायब सैनी के आवास के बाहर AAP कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान आप कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया और वॉटर कैनन… Continue reading AAP नेता सुशील गुप्ता और अनुराग ढांडा समेत कई कार्यकर्ता लाठीचार्ज में गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती