Haryana: चरखी दादरी में बस में आग लगी, सभी यात्रियों को सुरक्षित बचाया गया

हरियाणा के चरखी दादरी में रोडवेज की एक चलती बस में शुक्रवार को आग लगने के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

हरियाणा में बनेगी दो निशानेबाजी रेंज और दो तीरंदाजी अभ्यास केंद्र

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को एलान किया कि झज्जर और पंचकूला में दो निशानेबाजी रेंज और यमुनानगर तथा फरीदाबाद में दो तीरंदाजी अभ्यास केंद्र स्थापित किये जाएंगे ।

Karnal: खिलाड़ियों के सम्मान में राज्यस्तरीय कार्यक्रम, वर्चुअली जुड़े केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

करनाल में एशियाई खेलों में शामिल होने वाले खिलाड़ियों के सम्मान में राज्यस्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर वर्चुअली जुड़े और खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।

Karnal: एशियन गेम्स के पदक विजेताओं को CM मनोहर लाल ने किया सम्मानित

करनाल में राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान एशियाई खेलों में मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा समेत सैंतालीस खिलाड़ियों को सीएम मनोहर लाल ने सम्मानित करते हुए संबोधित भी किया।

गुरुग्राम : Reel बनाने के लिए चलती कार की छत पर फोड़े पटाखे, अज्ञात कार चालक के खिलाफ FIR दर्ज

हेड कांस्टेबल बलजीत सिंह द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, वीडियो बुधवार रात से सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।

उन्होंने कहा कि वीडियो में एक काले रंग की एसयूवी को गोल्फ कोर्स रोड पर लापरवाही से चलाते हुए देखा जा सकता है, जबकि इसकी छत पर रखे पटाखे फूटते दिखाई दे रहे हैं।

हरियाणा सरकार के 9 साल पूरे होने पर भव्य रैली का आयोजन, मंत्री ने दी जानकारी

हरियाणा सरकार के नौ साल पूरे होने पर भव्य रैली का आयोजन किया गया। इस बात की जानकारी कैबिनेट मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने देते हुए कहा कि, पिछले नौ सालों में मनोहर सरकार ने प्रदेश में अभूतपूर्व बदलाव किए है।

हरियाणा में 21 अक्टूबर को स्कूलों में छुट्टी, HSSC ग्रुप-D एग्जाम को लेकर फैसला

हरियाणा में 21 अक्टूबर को स्कूल बंद रहेंगे। स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से इसको लेकर 17 जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों को ऑर्डर जारी कर दिए है।

करनाल में AAP कार्यकर्ताओं का सम्मेलन, सांसद डॉ. संदीप पाठक का बयान

करनाल में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओँ का सम्मेलन आयोजित किया गया। इस दौरान आप के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। सम्मेलन के दौरान आगामी चुनावी रणनीति समेत संगठन मजबूती को लेकर चर्चा की गई

SYL मुद्दे पर हरियाणा CM ने पंजाब CM को लिखा पत्र

सतलुज यमुना लिंक (SYL) को लेकर हरियाणा के सीएम मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान को पत्र लिखा है।

पंजाब-हरियाणा में आज भी ओलावृष्टि के आसार

पंजाब और हरियाणा में सोमवार को मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। दोनों ही राज्यों के कई जिलों में बारिश,तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि भी हुई।