पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कई इलाकों में रूक-रूक कर बारिश हो रही है। अंबाला में बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट आई, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली।
पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कई इलाकों में रूक-रूक कर बारिश हो रही है। अंबाला में बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट आई, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली।
पंचकूला के सेक्टर-6 में बम शेल मिलने से हड़कंप मच गया। बम शेल मिलने की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और इलाके को सील किया।
फरीदाबाद में कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने पौने पांच करोड़ की लागत से बनने वाली दो सड़कों का शिलान्यास किया। दोनों सड़के गांव नीमका के मास्टर रोड से सदपुरा गांव और सदपुरा गांव से फतुपुरा गांव तक बनाई जाएगी।
हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने हिसार एयरपोर्ट की डेडलाइन तय कर दी है। उन्होंने एयरपोर्ट अथॉरिटी के साथ ही दूसरे विभागों के अधिकारियों को दिसंहर 2023 तक सभी काम पूरा करने के निर्देश दिए है।
अपनी मांगों को लेकर हरियाणा-पंजाब के किसान आज चंडीगढ़ का रूख कर रहे हैं। किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन अलर्ट पर है। इसके साथ ही पंचकूला-चंडीगढ़ और मोहाली-चंडीगढ़ बॉर्डर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
हरियाणवी सिंगर राजू पंजाबी का मंगलवार रात निधन हो गया। तबीयत खराब होने के बाद उन्हें हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां इलकाज के दौरान उनका निधन हो गया।
हरियाणा की रेसलर बेटी अंतिम पंघाल ने पूरी दुनिया को अपना दम दिखाते हुए अंतराष्ट्रीय स्तर की रेसलिंग प्रतियोगिता में देश के लिए गोल्ड मेडल हासिल किया है।
दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम में हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया। वहीं, बारिश के बाद शहर के निचले हिस्सों में एक बार फिर जलभराव की समस्या देखी जा रही है।
हरियाणा में करीब 40 दिन तक चली क्लर्कों की हड़ताल अब स्थगित हो गई है। हड़ताल से उठने के हाद अब सभी क्लर्कों ने अपने-अपने विभागों की जिम्मेदारी संभाल ली है।
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल आज चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। चंडीगढ़ स्थित हरियाणा सचिवालय में होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सीएम राज्य से जुड़े कई मुद्दों पर जानकारी सााझा करेंगे।