Himachal Pradesh: शिमला में वाहन खाई में गिरने से एक की मौत, तीन घायल

हिमाचल प्रदेश के शिमला में एक वाहन के खाई में गिर जाने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए।

हिमाचल प्रदेश ने दूध के लिए MSP बढ़ाया

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए राज्य सरकार का बजट पेश करते हुए गाय और भैंस के दूध के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में बढ़ोतरी की घोषणा की।

उन्होंने अपना दूसरा बजट पेश करते हुए कहा कि एमएसपी गाय के दूध पर 38 रुपये से बढ़ाकर 45 रुपये प्रति लीटर और भैंस के दूध पर 38 रुपये से बढ़ाकर 55 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है।

राज्य में वित्त विभाग मुख्यमंत्री के पास है।

मुख्यमंत्री ने राजीव गांधी प्राकृतिक खेती योजना की घोषणा की। इसके तहत 36,000 किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा।

सुक्खू ने आगे कहा कि सेब पैकेजिंग के लिए मानक कार्टन पेश किए जाएंगे और बागवानी पर्यटन को प्रोत्साहित किया जाएगा।

उन्होंने 2026 तक हिमाचल प्रदेश को हरित राज्य बनाने के राज्य सरकार के संकल्प को दोहराया।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पिछले साल के मानसून के बाद आपदा प्रभावित लोगों के लिए 4,500 करोड़ रुपये के विशेष पैकेज की घोषणा की थी, जबकि केंद्र ने कोई विशेष पैकेज नहीं दिया है।

उन्होंने कहा कि राज्य में पिछली भाजपा सरकार के वित्तीय कुप्रबंधन के कारण हिमाचल पर कुल कर्ज 87,788 करोड़ रुपये का कर्ज है।

Weather Update: पहाड़ों पर होगी बारिश, क्या मैदानी इलाकों में बढ़ेगी ठंड?

उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम एक बार फिर से करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार 17 को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है जिसका असर पहाड़ी राज्यों में बारिश के साथ बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती है।

हिमाचल: CM सुक्खू आज पेश करेंगे बजट, शामिल कर सकते हैं नई योजनाएं

बता दें कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू इस बजट में लगभग एक दर्जन नई योजनाओं को भी शामिल कर सकते हैं। कृषि, बागवानी, सौर ऊर्जा जैसे विषयों पर केंद्रित करते हुए इस बार भी सीएम ग्रीन बजट पेश कर सकते हैं।

Himachal: दूरदराज क्षेत्र से दो मरीजों को हवाई मार्ग से शिमला के अस्पताल पहुंचाया गया

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के दुर्गम इलाके डोडरा-क्वार से दो मरीजों को बृहस्पतिवार को हवाई मार्ग से राज्य की राजधानी ले जाया गया, जिन्हें तत्काल चिकित्सा देखभाल की जरूरत थी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

हिमाचल राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस हाईकमान ने अभिषेक मनु सिंघवी के नाम पर दी मंजूरी

बता दें कि 15 फरवरी को शाम 5:00 बजे तक राज्यसभा चुनाव के लिए राज्य विधानसभा में नामांकन पत्र दाखिल होने हैं जिसके लिए कांग्रेस प्रत्याशी अभिषेक मनु सिंघवी शिमला पहुंच चुके हैं। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात की।

Shimla: हिमाचल कैबिनेट की हुई अहम बैठक, आगामी बजट सत्र को लेकर हुई चर्चा

शिमला में आज हिमाचल कैबिनेट की अहम बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने की। इस बैठक में कई महत्तवपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।

हिमाचल प्रदेश: बिलिंग घाटी में दो लापता लोगों के शव मिले, 2 दिनों तक पास बैठा रहा पालतू कुता

हिमाचल प्रदेश की बिलिंग घाटी में पुलिस को दो लोगों के शव मिले हैं, जिनकी बर्फ में फिसलने या गिरने से मौत होने की आशंका है। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि उनका पालतू कुत्ता लगभग दो दिनों से शवों के पास ही बैठा रहा और जंगली जानवरों से उन्हें बचाता रहा।

हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी का दौर जारी, कुल्लू और लाहौल-स्पीति में प्रशासन अलर्ट

हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में बर्फबारी का दौर जारी है। भारी बर्फबारी की वजह से कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिले शीतलहर की चपेट में है। यहां भारी बर्फबार और बारिश का असर जन-जीवन पर पड़ रहा है।

हिमाचल में बर्फबारी और बारिश, 4 राष्ट्रीय राजमार्गों सहित 473 सड़कें बंद

हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में बर्फबारी और बारिश के चलते मंगलवार को चार राष्ट्रीय राजमार्गों सहित 470 से ज्यादा सड़कें बंद हो गईं। राज्य आपात परिचालन केंद्र के मुताबिक, 473 सड़कों पर आवाजाही ठप हो गई और 398 ट्रांसफार्मर तथा 38 जल आपूर्ति योजनाएं बाधित हुई हैं।