Shimla: हिमाचल कैबिनेट की हुई अहम बैठक, आगामी बजट सत्र को लेकर हुई चर्चा

शिमला में आज हिमाचल कैबिनेट की अहम बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने की। इस बैठक में कई महत्तवपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।

हिमाचल प्रदेश: बिलिंग घाटी में दो लापता लोगों के शव मिले, 2 दिनों तक पास बैठा रहा पालतू कुता

हिमाचल प्रदेश की बिलिंग घाटी में पुलिस को दो लोगों के शव मिले हैं, जिनकी बर्फ में फिसलने या गिरने से मौत होने की आशंका है। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि उनका पालतू कुत्ता लगभग दो दिनों से शवों के पास ही बैठा रहा और जंगली जानवरों से उन्हें बचाता रहा।

हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी का दौर जारी, कुल्लू और लाहौल-स्पीति में प्रशासन अलर्ट

हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में बर्फबारी का दौर जारी है। भारी बर्फबारी की वजह से कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिले शीतलहर की चपेट में है। यहां भारी बर्फबार और बारिश का असर जन-जीवन पर पड़ रहा है।

हिमाचल में बर्फबारी और बारिश, 4 राष्ट्रीय राजमार्गों सहित 473 सड़कें बंद

हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में बर्फबारी और बारिश के चलते मंगलवार को चार राष्ट्रीय राजमार्गों सहित 470 से ज्यादा सड़कें बंद हो गईं। राज्य आपात परिचालन केंद्र के मुताबिक, 473 सड़कों पर आवाजाही ठप हो गई और 398 ट्रांसफार्मर तथा 38 जल आपूर्ति योजनाएं बाधित हुई हैं।

Himachal Pradesh: शिमला के पास भूस्खलन, दो मजदूरों की मौत

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के बाहरी इलाके में मंगलवार सुबह भूस्खलन की घटना में दो मजदूरों की मौत हो गई।

हिमाचल से अयोध्या के लिए चली पहली आस्था स्पेशल ट्रेन, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिखाई हरी झंडी

भारतीय रेलवे ने देश भर की 66 जगहों से अयोध्या के लिए 200 आस्था स्पेशल ट्रेनें शुरू की हैं, जिससे 22 जनवरी को हुई प्राण प्रतिष्ठा के बाद राम लला के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं को सुविधा मिले।

मनाली में बर्फबारी: सैलानियों, टूरिज्म इंडस्ट्री में खुशी, जन-जीवन अस्त-व्यस्त

सामान्य जनजीवन में भी परेशानी हुई।लेकिन टूरिज्म उद्योग से जुड़े लोगों ने ताजा बर्फबारी का स्वागत किया है। इससे आने वाले दिनों में और सैलानियों के आने की उम्मीद है।

हिमाचल प्रदेश बजट सत्र की अधिसूचना जारी, 14 से 29 फरवरी तक चलेगा बजट सत्र

हिमाचल प्रदेश के विधानसभा बजट सत्र की जानकारी देते हुए हिमाचल प्रदेश के विधानसभा स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि14 से 29 फरवरी तक विधानसभा का बजट सशत्र चलेगा। बजट सत्र के दौरान कुल 13 बैठकें होगी।

BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांगड़ा में पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी रहे मौजूद

लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टी तैयारियों में जुट गई है। इसी कड़ी में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांगड़ा में पार्टी नेताओं के साथ अहम बैठक की जिसमे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व सीएम जयराम ठाकुर समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

Himachal Pradesh के कई इलाकों में बर्फबारी होने से नेशनल हाइवे समेत कई मार्ग हुए बाधित

हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में बर्फबारी जारी है। दो दिनों से लगातार बर्फबारी हो रही है। स्थानीय लोग बर्फबारी का मजा ले रहे है। स्थानीय कारोबारी काफी खुश है।