बिलासपुर में PM फसल बीमा योजना के तहत 12,000 से अधिक किसानों को मुआवजा मिला

बिलासपुर जिले के लगभग 12,387 किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत मुआवजे के रूप में 3.01 करोड़ रुपये मिले हैं। बिलासपुर के उपायुक्त ने आबिद हुसैन सादिक ने बुधवार को यहां यह जानकारी दी।

हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में हुई बर्फबारी, तापमान में आई भारी गिरावट

हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों, पर्वतीय दर्रों में मध्यम बर्फबारी के बाद के राज्य के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार को ठंड बढ़ गई। इसके साथ ही, राजधानी शिमला सहित कई स्थानों पर शुक्रवार को भारी बारिश और ओलावृष्टि हुई। गोंडला, कोकसर और केलॉन्ग में आठ से 20 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई। जबकि रोहतांग, कुंजुम के अलावा… Continue reading हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में हुई बर्फबारी, तापमान में आई भारी गिरावट

हिमाचल: पुलिस विभाग में आरक्षी पद पर 30% महिला आरक्षण को मिली मंजूरी

मंत्रिमंडल ने प्रदेश के लोगों की सुविधा के लिए शहरी क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली को मजबूत बनाने के लिए प्रदेश में चालीस नए शहरी स्वास्थ्य और वेलनेस सेंटर खोलने को भी मंजूरी दी है।

हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में बर्फबारी, 36 सड़के हुई बंद

हिमाचल प्रदेश में यलो अलर्ट की चेतावनी के बीच ऊंची चोटियों पर बर्फबारी और अन्य क्षेत्रों में बारिश हुई है। बर्फबारी के बाद लाहौल स्पीति में पैतीस से ज्यादा सड़कें और पैंतालीस बिजली के ट्रासफॉर्मर ठप हो गए।

CM सुक्खू ने आपदा पीड़ितो को दी 3 लाख रुपए की मुआवजा राशि

हिमाचल के सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 377 आपदा पीड़ित परिवारों को तीन लाख रुपए की मुआवजा राशि की पहली किस्त जारी की।

हिमाचल प्रदेश में धान खरीद पिछले साल से बढ़कर 20,993 टन तक पहुंची

हिमाचल प्रदेश में धान की खरीद पिछले साल की खरीद को पार कर इस साल 20,993 टन तक पहुंच गई है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष 14,000 टन धान की खरीद की तुलना में चालू वर्ष (2023) में राज्य भर में स्थापित 14 मंडियों में 3,663 किसानों से लगभग 20,993 टन धान खरीदा गया है।

राज्य नागरिक एवं खाद्य आपूर्ति निगम के संयुक्त निदेशक रवींद्र ठाकुर ने बताया कि इस साल 22 हजार मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य रखा गया है और अब तक राज्य के किसान 45 करोड़ रुपये में 20,993 टन धान सरकार को बेच चुके हैं।

उन्होंने बताया कि सिरमौर जिले में 6,250 टन (62,500 क्विंटल) खरीद के लक्ष्य के मुकाबले राज्य नागरिक आपूर्ति निगम पहले ही लगभग 9,000 टन खरीद चुका है।

इस बार धान खरीद राज्य नागरिक एवं खाद्य आपूर्ति विभाग कर रहा है। पहले यह खरीद भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) द्वारा की जाती थी। राज्य में तीन अक्टूबर से खरीद शुरू हुई और अभी जारी है।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का बिलासपुर में कार्यक्रम, विकास कार्यों को लेकर करेंगे चर्चा

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर दौरे पर रहेंगे। बिलासपुर में केंद्रीय मंत्री अधिकारियों के साथ विकास कार्यों को लेकर एक अहम बैठक करेंगे।

Himachal Pradesh: शिमला में खाई में गिरा वाहन, दो लोगों की मौत

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के ठियोग उपमंडल में एक वाहन के खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

Shimla: हिमाचल कैबिनेट की हुई बैठक, कई अहम फैसलों को मिली मंजूरी

रविवार को शिमला में हिमाचल सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में मंत्रिमंजल की बैठक हुई। इस दौरान राज्यपाल से हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर तंज, कहा- ‘बिना प्लानिंग काम कर रही सरकार’

हिमाचल प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि बिना प्लानिंग और सोच विचार के बातें करना, फैसले लेना और फिर फैसले को वापस लेना कांग्रेस की परंपरा रही है।