भाजपा ने CM सुक्खू सरकार से अपने कार्यकाल के दौरान किये गए कामकाज पर श्वेत पत्र जारी करने को कहा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हिमाचल प्रदेश इकाई ने राज्य में सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार से अपने 10 महीने के कार्यकाल के दौरान किये गए कामकाज पर श्वेत पत्र जारी करने की मंगलवार को मांग की।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल ने यहां जारी एक बयान में कहा कि लोग कांग्रेस के चुनाव पूर्व वादों को पूरा किये जाने का अब भी इंतजार कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू और उनके मंत्रिमंडल को अपनी नाकामियों के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराने की आदत सी हो गई है। बिंदल ने कहा कि सुक्खू को नहीं भूलना चाहिए कि राज्य में भाजपा नहीं, बल्कि कांग्रेस सत्ता में है।

उन्होंने कहा, ‘‘आप निरंतर भाजपा को जिम्मेदार ठहरा कर और कोस कर बच नहीं सकते।’’

भाजपा नेता ने मांग की कि सुक्खू सरकार अपने 10 महीने के शासनकाल के दौरान किये गये कामकाज पर एक श्वेत पत्र जारी करे।

बिंदल ने कांग्रेस को उसके चुनाव पूर्व वादों की याद दिलाते हुए कहा, ‘‘आपने लोगों से कई सारे वादे किये थे और लोग इन गारंटियों को पूरा किये जाने का इंतजार कर रहे हैं।’’

भाजपा नेता ने कहा कि पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव से पहले, कांग्रेस ने राज्य में 18-60 वर्ष आयु वर्ग की सभी महिलाओं को ‘हर घर लक्ष्मी, नारी सम्मान निधि’ के तहत प्रति माह 1,500 रुपये देने का वादा किया था। उन्होंने कहा कि राज्य में करीब 22 लाख महिलाएं इसे पूरा किये जाने का इंतजार कर रही हैं।

उन्होंने कहा,‘‘आज विजयादशमी के अवसर पर, मुख्यमंत्री सुक्खू को महिलाओं को 1,500 रुपये देने का अपना वादा पूरा करना चाहिए।’’

बिंदल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने राज्य में केवल बेरोजगारी बढ़ाई है और इसने एक लाख लोगों को नौकरी देने के अपने वादे को पूरा करने के बजाय 10,000 लोगों को नौकरी से निकाल दिया।

शिमला के पास ‘माउंटेन सिटी’ के लिए भूमि अधिग्रहण की मंजूरी

हिमाचल प्रदेश आवास एवं शहरी विकास प्राधिकरण (हिमुडा) के निदेशक मंडल ने शिमला के उपनगरीय क्षेत्र में जुब्बर-हट्टी हवाईअड्डे के पास नई बस्ती ‘माउंटेन सिटी’ बसाने के लिए भूमि अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है।

हिमाचल प्रदेश में नई भू-संहिता शीघ्र जारी की जाएगी-CM सुखविंदर सिंह सुक्खू

हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को कहा कि हिमाचल प्रदेश में जल्द ही राजस्व विभाग नई भू-संहिता जारी करेगा जो जमीन संबंधी नियमों, कानूनों और जरूरी निर्देशों का नव संकलन होगा।

PM Modi से मिले पूर्व CM जयराम ठाकुर, हिमाचल को आपदा राहत पैकेज के लिए धन्यवाद किया

हिमाचल के पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने बुधवार को पीएम नरेंद्र मोदी से दिल्ली में मुलाकात की। जयराम ठाकुर ने बताया कि पीएम से प्रदेश में बारिश से हुए नुकसान पर विस्तार से चर्चा हुई।

हिमाचल CM सुखविंदर सिंह सुक्खू का बिलासपुर दौरा, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू बिलासपुर का दौरा करेंगे। बिलासपुर में उनके दौरे को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

हिमाचल प्रदेश छात्रवृत्ति ‘घोटाला’ : ED ने आरोपियों की संपत्ति जब्त की

बयान के मुताबिक, जब्ती की यह कार्रवाई पंजाब के मोहाली और हिमाचल प्रदेश के शिमला में की गई। धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत एक आदेश जारी करने के बाद कार्रवाई की गई।

हिमाचल प्रदेश में ठंड ने दी दस्तक, भारी बारिश और बर्फबारी से…

हिमाचल प्रदेश में बारिश और राज्य के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज हुई है। इस के साथ ही मौसम विभाग ने भारी बारिश और तूफान की चेतावनी देते हुए यलो अलर्ट जाकी किया है।

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने राज्य कार्यकारिणी का विस्तार किया

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हिमाचल प्रदेश इकाई ने प्रदेश कार्यकारिणी में पूरी तरह बदलाव के तीन महीने बाद इसमें नये सदस्यों को शामिल किया है। सोमवार को यहां जारी एक बयान में यह जानकारी दी गयी।

हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी से तापमान में आई गिरावट

हिमाचल प्रदेश में बारिश और राज्य के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी के कारण तापमान में भारी गिरावट आई है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने सोमवार को भारी बारिश और तूफान की चेतावनी देते हुए ‘यलो अलर्ट’ जारी किया है।

Hamirpur: BJP का ‘मेरी माटी, मेरा देश’ कार्यक्रम, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर हुए शामिल

नादौन में बीजेपी की ओर से ‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नेहरू युवा केंद्र हमीरपुर में हुए कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शिरक्त की।