कांग्रेस ने जारी की पर्यवेक्षकों की सूची, हिमाचल के लिए 3 पर्यवेक्षक किए नियुक्त

लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने तीन पर्यवेक्षक की लिस्ट जारी की है। इस सूची में पार्टी ने मंडी से संजय दत्त को जिम्मेदारी दी है। वहीं  हमीरपुर से अनीस अहमद और कांगड़ा से धीरज गुर्जर को पर्यवेक्षकों के रूप में नियुक्त किया है।

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में बस दुर्घटना में 34 यात्री घायल

हिमाचल प्रदेश सड़क परिवहन निगम (एचआरटीसी) की एक बस के यहां एक पहाड़ी से टकराने से 34 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना शनिवार रात को हमीरपुर से करीब 16 किलोमीटर दूर भोटा कस्बे के समीप टियाले दा घाट पर हुई।

लोकसभा चुनाव: हिमाचल की मंडी सीट पर कंगना रनौत और विक्रमादित्य सिंह के बीच होगा मुकाबला

कांग्रेस ने शनिवार को हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से राज्य सरकार में मंत्री विक्रमादित्य सिंह को उम्मीदवार बनाने की घोषणा की, जिसके साथ ही इस सीट पर उनके और भाजपा उम्मीदवार एवं अभिनेत्री कंगना रनौत के बीच एक बेहद दिलचस्प चुनावी मुकाबला होने की उम्मीद है।

PM मोदी देश के ही नहीं बल्कि दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हैं- अनुराग ठाकुर

अनुराग ठाकुर ने कहा कि आज पूरा भारत लोकतंत्र के महापर्व को पूरे उत्साह से मना रहा है। वैसे तो देश में नेशनल क्रश बहुत होंगे, लेकिन नेशनल ट्रस्ट सिर्फ़ मोदी की गारंटी है।

हिमाचल: तीन निर्दलीय विधायकों ने उच्च न्यायालय का रुख किया

हिमाचल प्रदेश में तीन निर्दलीय विधायकों ने विधानसभा से उनके इस्तीफे स्वीकार किये जाने के अनुरोध को लेकर बुधवार को उच्च न्यायालय का रुख किया।

इन निर्दलीय विधायकों ने हाल के राज्यसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार को वोट दिया था।

तीन निर्दलीय विधायकों होशियार सिंह, आशीष शर्मा और के. एल. ठाकुर ने 27 फरवरी को हुए राज्यसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार हर्ष महाजन के पक्ष में मतदान किया था और 22 मार्च को विधानसभा से इस्तीफा दे दिया था।

कांग्रेस विधायक दल के एक अभ्यावेदन के बाद हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने इन विधायकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर 10 अप्रैल तक स्पष्टीकरण मांगा था, जिसमें दावा किया गया था कि इन विधायकों ने स्वेच्छा से नहीं बल्कि दबाव में इस्तीफा दिया है।

अध्यक्ष ने बुधवार को कहा कि तीन निर्दलीय विधायकों के इस्तीफे पर तब तक फैसला नहीं लिया जा सकता, जब तक कि अदालत में मामले का फैसला नहीं आ जाता।

मुख्य न्यायाधीश एम एस रामचन्द्र राव और न्यायमूर्ति आनंद मोहन गोय

पूर्व MLA ने हिमाचल के मुख्यमंत्री के खिलाफ मानहानि की शिकायत दर्ज कराई

हिमाचल प्रदेश की धर्मशाला विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार सुधीर शर्मा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के खिलाफ मानहानि की शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि सुक्खू ने उनकी छवि खराब करने के लिए बेबुनियाद आरोप लगाए।

BJP का अनुसूचित जाति मोर्चा सम्मेलन, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर हुए शामिल

हिमाचल प्रदेश के ऊना में बीजेपी के अनुसूचित जाति मोर्चा की तरफ से सम्मेलन का आयोजन किया जिसमे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।

‘मुझे पूरा विश्वास है कि हिमाचल प्रदेश की जनता Congress का समर्थन करेगी’: प्रियंका गांधी

उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘मैं हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के सभी नेताओं से मिली। उनकी एकजुटता, मेहनत एवं मजबूती से चुनाव लड़ने के जज्बे और जनता के प्रति उनके समर्पण पर मुझे गर्व है।’’

दिल्ली में कांग्रेस की हुई अहम बैठक, हिमाचल कांग्रेस के नेता हुए शामिल

हिमाचल प्रदेश की चार लोकसभा और छह विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम के लिए दिल्ली में कांग्रेस अहम बैठक हुई। बैठक में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता कौल सिंह ठाकुर, CM सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रतिभा सिंह समेत कई नेता मौजूद रहे।

हमीरपुर के लोगों ने मुझे हमेशा आशीर्वाद दिया है: अनुराग ठाकुर

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने शनिवार को कहा कि हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के लोगों ने उन्हें हमेशा आशीर्वाद दिया है।

ठाकुर ने कहा, ‘‘हमने काम किया है और आगे भी करते रहेंगे।’’

उन्होंने भरोसा जताया कि क्षेत्र के लोग, विशेषकर महिलाएं इस बार ‘‘शत प्रतिशत’’ वोट डालेंगी।

ठाकुर ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थापना दिवस पर लोगों को बधाई देते हुए कहा कि भाजपा एक दूरदर्शी पार्टी है। उन्होंने कहा कि उनका मानना है कि उनकी पार्टी ने सभी निर्धारित लक्ष्य हासिल किए हैं, चाहे वह अनुच्छेद 370 को खत्म करना हो, तीन तलाक पर प्रतिबंध लगाना हो, नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) लाना हो या अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण करना हो।

उन्होंने बिलासपुर में पार्टी कार्यालय का उद्घाटन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा का मुख्य उद्देश्य गरीब लोगों के कल्याण के लिए काम करना, देश की अर्थव्यवस्था में सुधार करना और भारत को दुनिया के सबसे मजबूत देशों में से एक बनाना है।

उन्होंने ‘अब की बार 400 पार’ का नारा लगाते हुए लोगों से उन्हें वोट देने की स्थानीय बोली में अपील की।

उन्होंने आम जनता से अपील की कि वह कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के ‘‘बुरे मंसूबों’’ का शिकार न बने और चुनावों में उन्हें खारिज करे क्योंकि भाजपा ही वह दल है जो देश को सभी क्षेत्रों में आगे ले जा सकता है।

ठाकुर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने लोगों को हमेशा बेवकूफ बनाया है लेकिन इस बार उनके नारे काम नहीं आएंगे।

उन्होंने बिलासपुर जिले में पार्टी बैठकों और स्थापना दिवस समारोहों की एक श्रृंखला के दौरान लोगों से देश को मजबूत बनाने और अपने कल्याण एवं खुशहाली के लिए भाजपा के पीछे एकजुट होने का आह्वान किया।