हिमाचल में कांग्रेस के पूर्व विधायक के पिता, निर्दलीय विधायक पर ‘चुनावी अपराध’ के लिए मामला दर्ज

हिमाचल प्रदेश पुलिस ने रविवार को एक निर्दलीय विधायक और कांग्रेस के पूर्व विधायक के पिता के खिलाफ हाल के राज्यसभा चुनावों से संबंधित ‘‘चुनावी अपराधों’’ के लिए मामला दर्ज किया। राज्यसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस के छह विधायकों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार के पक्ष में मतदान किया था।

हमीरपुर के निर्दलीय विधायक आशीष शर्मा और गगरेट के अब अयोग्य करार दिए जा चुके विधायक चैतन्य शर्मा के पिता के खिलाफ मामला कांग्रेस विधायक संजय अवस्थी और भुवनेश्वर गौड़ की शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया था।

‘क्रॉस वोटिंग’ करने वाले छह विधायकों के अलावा तीन निर्दलीय विधायकों ने भी भाजपा उम्मीदवार हर्ष महाजन के पक्ष में वोट किया था। ‘क्रॉस वोटिंग’ के बाद राज्य की कांग्रेस सरकार पर संकट पैदा हो गया और ऐसा प्रतीत हुआ कि उसने विधानसभा में अपना बहुमत खो दिया है।

हिमाचल के 11 विधायक उत्तराखंड में, केंद्रीय मंत्री ने कहा-जल्द गिरेगी सुक्खू सरकार

हिमाचल प्रदेश के छह विधायक जिन्होंने राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी अभिषेक मनु सिंघवी के खिलाफ मतदान किया था, तीन निर्दलीय विधायकों के साथ उत्तराखंड पहुंचे और उन्हें यहां एक होटल में ठहराया गया है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के खिलाफ जारी बवागत के बीच यह घटनाक्रम सामने आया है।

बागी विधायकों के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हिमाचल प्रदेश इकाई के दो विधायक विक्रम ठाकुर और त्रिलोक जमवाल भी मौजूद हैं। ये सभी विधायक शुक्रवार देर रात एक चार्टर्ड उड़ान से हरियाणा के पंचकुला से ऋषिकेश पहुंचे और होटल ताज में ठहरे।

कांग्रेस विधायक सुधीर शर्मा, राजिंदर राणा, इंदर दत्त लखनपाल, देविंदर कुमार भुट्टू, रवींद्र ठाकुर और चैतन्य शर्मा को राज्य के बजट पर पार्टी व्हिप का उल्लंघन करने के लिए अयोग्य घोषित कर दिया गया है।

बागी विधायकों ने मामले में राहत के लिए उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है।

कांग्रेस के बागी विधायकों के साथ-साथ तीन निर्दलीय विधायक होशियार सिंह, केएल ठाकुर और आशीष शर्मा भी हैं।

होटल के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है और वहां पहले से निर्धारित बुकिंग कराने वाले व्यक्तियों के अलावा अन्य को प्रवेश की इजाजत नहीं दी जा रही है।

यह होटल ऋषिकेश से 30 किलोमीटर दूर ऋषिकेश-बदरीनाथ मार्ग पर है।

कांग्रेस हिमाचल में स्थिति को संभालने में जुटी है और राज्य के वरिष्ठ मंत्रियों के साथ बातचीत की जा रही है।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में वर्तमान में कांग्रेस के 34 और भाजपा के 25 विधायक हैं। तीन निर्दलीय विधायकों ने भी राज्यसभा चुनाव में भाजपा का साथ दिया था।

इस बीच, केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने हरिद्वार में संवाददाताओं से कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार जल्द ही गिर जाएगी। वर्मा ने कहा, ” हिमाचल प्रदेश में सुक्खू सरकार आंतरिक कलह से जूझ रही है। इस अंतर्कलह के कारण यह ज्यादा समय तक नहीं टिकेगी।”

उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी के कार्यों ने उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का सफाया कर दिया और लोकसभा चुनाव के बाद पूरे देश से पार्टी का सफाया हो जाएगा।

वर्मा हरिद्वार में योगगुरु रामदेव के पतंजलि योगपीठ में आयोजित सहकारिता सम्मेलन में भाग लेने आए थे।

हिमाचल प्रदेश के विधायकों की उत्तराखंड में मौजूदगी के बारे में एक सवाल का जवाब देते हुए वर्मा ने कहा कि उनके निष्कासन का मामला उच्चतम न्यायालय में है और भाजपा न्यायालयों का सम्मान करती है।

उन्होंने समाजवादी पार्टी (सपा) को एक परिवारवादी पार्टी बताया जो आम चुनाव में अपना खाता भी नहीं खोल पाएगी।

किसानों के मौजूदा आंदोलन को राजनीति से प्रेरित बताते हुए उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2013-14 में किसानों के लिए बजट सिर्फ 21900 करोड़ रुपये था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने इसे बढ़ाते हुए 1.25 लाख करोड़ कर दिया है।

उन्होंने कहा, ” लेकिन किसानों की आड़ में कुछ राजनीतिक दल सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। वे कभी सफल नहीं होंगे।”

हिमाचल प्रदेश में खराब मौसम के कारण 3 राष्ट्रीय राजमार्ग सहित 360 से अधिक सड़कें बंद

हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश और बर्फबारी के कारण तीन राष्ट्रीय राजमार्गों सहित 360 से अधिक सड़कें अब भी बंद हैं। शिमला स्थित मौसम विज्ञान कार्यालय के पूर्वानुमान के अनुसार, रविवार से राज्य में फिर बारिश हो सकती है।

Himachal Pradesh: डॉक्टरों के सामूहिक अवकाश का दिखा असर, चिकित्सा सेवाएं हुई प्रभावित

NPA की बहाली की मांग पूरी न होने पर सरकारी अस्पतालों में काम करने वाले अधिकांश डॉक्टरों के सामूहिक अवकाश पर चले जाने से बृहस्पतिवार को पूरे हिमाचल प्रदेश में चिकित्सा सेवाएं बाधित हो गई।

हिमाचल प्रदेश में कड़ाके की ठंड जारी, केलांग में पारा शून्य से 10.8 डिग्री सेल्सियस नीचे लुढ़का

पुलिस ने कहा कि लाहौल और स्पीति जिले सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं, जहां 290 सड़कें अवरुद्ध हैं और पिछले 60 घंटे से बिजली नहीं है। पुलिस ने बताया कि स्पीति घाटी में मोबाइल नेटवर्क बहाल किया जा रहा है।

Weather Update: हिमाचल से कश्मीर तक बर्फबारी, जानिए दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में गुलाबी ठंड पड़ रही है। वहीं, मौसम विभाग द्वारा एक बार फिर से मौसम में बदलाव देखने की आशंका जताई है। विभाग के अनुसार हिमालय क्षेत्र में एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होगा।

हिमाचल में सरकार पर ‘खतरा नहीं’, विक्रमादित्य ने पार्टी नेतृत्व से बात की: कांग्रेस सूत्र

हिमाचल प्रदेश सरकार के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व से बात की है और अब मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार को कोई खतरा नहीं है। पार्टी सूत्रों ने सोमवार को यह दावा किया।

सूत्रों ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व को मुख्यमंत्री सुक्खू और उनके द्वारा अब तक किए गए कार्यों पर भरोसा है, इसलिए फिलहाल राज्य सरकार के नेतृत्व में बदलाव संभव नहीं लगता।

प्रदेश के राजनीतिक संकट से निपटने में शामिल एक पार्टी सूत्र ने कहा, ‘‘सरकार बहुमत में है और वह पूरे पांच साल तक हिमाचल प्रदेश के लोगों की सेवा करेगी और धन-बल की मदद से जनादेश को कुचलने का कोई भी प्रयास सफल नहीं होगा।’’

सूत्रों ने कहा कि बागी विधायकों के खिलाफ दलबदल विरोधी कानून के तहत कार्रवाई की गई है।

उन्होंने यह भी कहा कि हिमाचल प्रदेश के लोग ‘आया राम, गया राम’ वाली राजनीति को पसंद नहीं करते।

सूत्रों ने दावा किया कि दलबदल विरोधी कानून के तहत छह विधायकों को अयोग्य ठहराए जाने के बाद अब सदन में सदस्यों की कुल संख्या 62 रह गई है और सरकार के पास बहुमत के जरूरी आंकड़े 32 से अधिक विधायकों का समर्थन है।

उन्होंने दावा किया कि बागी विधायक ‘‘माफी मांग रहे हैं और संदेश भेज रहे हैं।’’

सूत्रों ने यह भी कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह और कांग्रेस की राज्य इकाई की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से बात की है और अपने मुद्दों से अवगत कराया है।

सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री सुक्खू का उद्देश्य बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य के साथ आत्मनिर्भर हिमाचल प्रदेश का निर्माण करना है और वह इस पर लगातार काम कर रहे हैं।

हिमाचल प्रदेश में पिछले दिनों राज्यसभा की एकमात्र सीट के लिए हुए मतदान में कांग्रेस के छह विधायकों द्वारा ‘क्रॉस वोटिंग’ किये जाने के बाद भाजपा ने जीत हासिल की थी और उसके बाद से राज्य में राजनीतिक संकट पैदा हो गया था। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने गत बृहस्पतिवार को इन छह विधायकों को अयोग्य घोषित कर दिया। विधायकों ने सदन में वित्त विधेयक पर सरकार के पक्ष में मतदान करने के पार्टी व्हिप का उल्लंघन किया था।

हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में हिमस्खलन से चेनाब का प्रवाह बाधित

हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले के एक गांव में रविवार तड़के हिमस्खलन हुआ, जिससे चेनाब का प्रवाह बाधित हो गया और आसपास के इलाके में अलर्ट जारी कर दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इस बीच, पिछले दो दिनों में हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी और बारिश के कारण छह से ज्यादा बार हिमस्खलन और भूस्खलन हुए हैं, जिससे पांच राष्ट्रीय राजमार्गों समेत 500 से अधिक सड़कें बंद हो गई हैं।

उन्होंने बताया कि अब तक किसी भी हिमस्खलन में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

अधिकारियों ने बताया कि लाहौल-स्पीति में जसरत गांव के पास दारा झरने पर हिमस्खलन के बाद चिनाब नदी का प्रवाह बाधित हो गया, जबकि जिले में पिछले 24 घंटों में भारी बर्फबारी हुई है। लाहौल-स्पीति के पुलिस अधीक्षक (एसपी) मयंक चौधरी ने कहा कि जोबरंग, रापी, जसरत, तरंद और थरोट के आसपास के गांवों के निवासियों को सतर्क रहने और आपात स्थिति में निकटतम पुलिस चौकी को सूचित करने की सलाह दी गई है।

लाहौल उपसंभाग के तांदी पुल पर हिमस्खलन में कुछ दुकानें दब गईं। लाहौल-स्पीति में राशेल गांव के सेली नाला, जोबरंग में फल्दी नाला, लोहनी में चो वीर मोड़ और उदयपुर गांव के पास तथा नाला में हिमस्खलन की कई घटनाएं हुईं।

अधिकारियों ने बताया कि किन्नौर जिले के सांगला में करछम हेलीपैड के पास भी हिमस्खलन की सूचना मिली है।

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, पांच राजमार्गों समेत 500 सड़कों पर यातायात बंद है। लाहौल-स्पीति में अधिकतम 290 सड़कें, किन्नौर में 75, चंबा में 72, शिमला में 35, कुल्लू में 18, मंडी में 16, कांगड़ा और सिरमौर जिलों में एक-एक सड़क बंद है।

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी और बारिश का रेड अलर्ट किया जारी

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी और बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक राज्य के ऊंचाई वाले हिस्सों में भारी बर्फबारी और बारिश होगी।

अयोग्य विधायक राणा ने हिमाचल के सीएम सुक्खू पर साधा निशाना, कहा जल्द ही देखेंगे इस सरकार का पतन

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू पर हमला बोलते हुए अयोग्य विधायक राजिदर राणा ने कहा कि जल्द ही हम इस सरकार का पतन देखेंगे। अयोग्य कांग्रेस विधायक राजिंदर राणा ने कहा कि जिस तरह से इस राज्य (हिमाचल प्रदेश) के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वीरभद्र सिंह के समर्थकों और परिवार के सदस्यों… Continue reading अयोग्य विधायक राणा ने हिमाचल के सीएम सुक्खू पर साधा निशाना, कहा जल्द ही देखेंगे इस सरकार का पतन