हिमाचल प्रदेश में भाजपा विधायक दल के सदस्यों ने की राज्यपाल से मुलाकात

हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा की एकमात्र सीट जीतने के बाद बुधवार को जय राम ठाकुर के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल के सदस्यों ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला से मुलाकात की। यह बैठक भाजपा द्वारा राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव लाने की अटकलों के बीच हो रही… Continue reading हिमाचल प्रदेश में भाजपा विधायक दल के सदस्यों ने की राज्यपाल से मुलाकात

हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार पर संकट? राज्यपाल से मिले जयराम ठाकुर

हिमाचल प्रदेश की एक सीट पर हुए चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी हर्ष महाजन की जीत हुई। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी अभिषेक मनु सिंघवी क्रॉस वोटिंग के कारण हार गए। क्रांग्रेस के छह विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की जबकि, तीन निर्दलीय विधायकों ने भी कांग्रेस का साथ नहीं दिया जिस कारण दोनों उम्मीदवारों को बराबर वोट मिले।

कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में संकट के बीच हुड्डा, शिवकुमार को पर्यवेक्षक नियुक्त किया

हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा चुनाव में छह कांग्रेस विधायकों के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार के पक्ष में वोट करने के कुछ घंटे बाद अंसतुष्ट विधायकों को मनाने के लिए पार्टी का शीर्ष नेतृत्व सक्रिय हो गया है।

हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा की एकमात्र सीट के लिए मतदान समाप्त

हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा की एकमात्र सीट पर चुनाव के लिए मंगलवार को मतदान समाप्त हो गया।

मतदान सुबह नौ बजे शुरू हुआ था। सबसे आखिर में चिंतपूर्णी से कांग्रेस विधायक सुदर्शन बबलू ने वोट डाला।

मतदान तेजी से हुआ और सभी 68 विधायकों ने मतदान किया है।

अस्वस्थ होने के कारण कांग्रेस विधायक बबलू को हेलीकॉप्टर से विधानसभा लाया गया था।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वोट डालने के बाद कहा कि विधायकों ने पार्टी की विचारधारा के अनुरूप वोट किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘विधानसभा में हमारे 40 विधायक हैं और यदि विधायकों को खरीदा नहीं गया होगा तो हमें सारे वोट मिलेंगे।’’

विपक्ष के नेता जय राम ठाकुर ने पहले कहा था कि वोट देना विधायकों का लोकतांत्रिक अधिकार है और यह जरूरी नहीं है कि उम्मीदवार निर्विरोध चुना जाए।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने स्थिति को देखते हुए उम्मीदवार खड़ा किया है और उम्मीद है कि सभी विधायक सोच-समझकर वोट देंगे।’’

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस उम्मीदवार अभिषेक मनु सिंघवी के खिलाफ हर्ष महाजन को मैदान में उतारा है।

तीन बार कांग्रेस के विधायक रहे और राज्य के पूर्व मंत्री महाजन ने सितंबर 2022 में विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी से इस्तीफा दे दिया था और भाजपा में शामिल हो गए थे।

कांग्रेस के पास 68 में से 40 विधायकों और तीन निर्दलीय विधायकों के समर्थन के साथ स्पष्ट बहुमत है।

कांग्रेस ने सिंघवी के लिए वोट सुनिश्चित करने के वास्ते अपने विधायकों को व्हिप जारी किया था, जिसके बाद भाजपा ने सत्तारूढ़ कांग्रेस पर अपने सदस्यों पर दबाव बनाने के लिए व्हिप जारी करने का आरोप लगाया और कहा कि विधायक लोकतांत्रिक तरीके से चुने गए हैं और उन्हें अपनी इच्छा के अनुसार वोट देने का अधिकार है।

भाजपा उम्मीदवार ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त से इस संबंध में शिकायत की है और कांग्रेस उम्मीदवार को वोट देने के लिए उसके द्वारा जारी तीन पंक्ति के व्हिप की ओर उनका ध्यान दिलाया है।

शिमला: Restaurant में काम करने वाले युवक की हत्या कर आरोपी फरार

पुलिस ने कहा कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी हरियाणा का निवासी है और वह दूसरे रेस्तरां में काम करता था।

हिमाचल प्रदेश के चंबा में भूस्खलन से नेपाल के एक व्यक्ति की मौत

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में रविवार को भूस्खलन में नेपाल के एक व्यक्ति की मौत हो गई। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। चंबा की भरमौर तहसील में ग्रीमा-खानी मार्ग पर हुए भूस्खलन में एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।

हिमाचल के पूर्व CM जयराम ठाकुर ने मौजूदा सरकार की कार्यशैली पर दी प्रतिक्रिया

पीएम नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास किया। इस दौरान मंडी में पूर्व सीएम जयराम ठाकुर समेत कई लोग मौजूद रहें।

ऊना-सहारनपुर रेल सेवा के हरिद्वार तक विस्तार को मंजूरी : केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को कहा कि रेल मंत्रालय ने ऊना-सहारनपुर रेल सेवा के हरिद्वार तक विस्तार को मंजूरी प्रदान कर दी।

ठाकुर ने इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का धन्यवाद किया और कहा कि इससे क्षेत्रवासियों विशेषतौर पर हरिद्वार जाने वाले तीर्थयात्रियों को काफी लाभ मिलेगा।

ठाकुर ने एक बयान में कहा, ”हिमाचल के यात्रीगण ट्रेन से सीधा हरिद्वार तक जा सकें, इस सुविधा के लिए मैंने व्यक्तिगत रूप से रेलमंत्री से मिलकर अनुरोध किया था। मुझे यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि रेलमंत्री ने हरिद्वार तक रेल सेवा विस्तार को मंजूरी प्रदान कर दी है।”

ऊना, हिमाचल प्रदेश का एकमात्र जिला है, जो रेलवे की बड़ी लाइन से जुड़ा है।

सोलन: डॉक्टरों की पेन डाउन स्ट्राइक से मरीज परेशान

सोलन के सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों की पेन डाउन स्टाइक का आज चौथा दिन है जिससे मरीज काफी परेशान है। सोलन,सिरमौर व शिमला जिलें के कुछ इलाकों के मरीज भी सोलन अस्पताल में इलाज करवाने आते है लेकिन चिकिस्तकों के समय पर न मिलने से दो-दो दिनों तक अस्पताल में इलाज के लिए तरस जाते है।

Delhi-NCR में गर्मी ने दी दस्तक, हिमाचल के कुकुमेसरी में माइनस 14.6 डिग्री तापमान

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर के इलाकों में गर्मी ने दस्तक दे दी है। यहां तापमान में तेजी से बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। हालांकि सुबह और शाम के समय मौसम में थोड़ी ठंडक है।