प्रधानमंत्री मोदी ने मप्र में 7,550 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया

प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को मध्य प्रदेश के झाबुआ का दौरा किया और राज्य के लिए 7,550 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

उन्होंने राज्य की ‘आहार अनुदान योजना’ के तहत लगभग दो लाख महिला लाभार्थियों को मासिक किस्त भी वितरित की।

योजना के तहत विशेष रूप से पिछड़ी जनजातियों की महिलाओं को पौष्टिक भोजन के लिए 1,500 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाते हैं।

मोदी ने स्वामित्व योजना के तहत 1.75 लाख ‘अधिकार अभिलेख’ (भूमि अधिकारों का रिकॉर्ड) भी वितरित किए, जो लोगों को उनकी भूमि के अधिकार के लिए दस्तावेजी साक्ष्य प्रदान करेगा।

उन्होंने टंट्या मामा भील विश्वविद्यालय की आधारशिला भी रखी, जो राज्य के आदिवासी बहुल जिलों के युवाओं को सुविधाएं प्रदान करेगा।

एक सौ सत्तर करोड़ रुपये की लागत से विकसित होने वाला यह विश्वविद्यालय छात्रों के समग्र विकास के लिए विश्व-स्तरीय बुनियादी ढांचा प्रदान करेगा।

अमित शाह आज कर्नाटक में भाजपा नेताओं के साथ चुनावी रणनीति पर करेंगे चर्चा

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार को कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं के साथ बैठक के दौरान 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी की रणनीति तैयार कर सकते हैं।

पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष बी. वाई. विजयेंद्र ने बताया कि बैठक में जनता दल (सेक्यूलर) और भाजपा के कार्यकर्ताओं तथा नेताओं के बीच जमीनी स्तर पर उचित समन्वय करके एक साथ चुनाव लड़ने पर चर्चा हो सकती है। इसमें क्षेत्रीय दल को दी जाने वाली सीट की संख्या पर भी विचार किया जा सकता है।

शाह आज मैसुरु पहुंचे और उनका प्रदेश भाजपा की कोर समिति के सदस्यों और पार्टी की मैसुरु इकाई के नेताओं के साथ बैठकों में भाग लेने का कार्यक्रम है।

उनके सुत्तूर जात्रा (मेला) में भाग लेने के लिए मैसुरु के समीप सुत्तूर जाने और चामुंडा पर्वत पर स्थित चामुंडेश्वरी मंदिर के दर्शन करने की भी संभावना है।

विजयेंद्र ने कहा, ‘‘बैठक में मैसुरु, मांड्या, हासन और चामराजनगर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के 120 नेता भाग लेंगे। साथ ही प्रदेश भाजपा की कोर समिति के साथ भी बैठक होगी, जहां आगामी लोकसभा चुनावों के लिए रणनीति बनाने पर चर्चा होगी।’’

उन्होंने यहां पत्रकारों से कहा कि भाजपा और जद(एस) को एक साथ मिलकर चुनाव लड़ने के साथ यह भी सुनिश्चित करना होगा कि जमीनी स्तर पर दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच कोई दिक्कत न हो और बैठक में इस पर भी ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘हम प्रत्येक सीट पर जीत दर्ज करने के उद्देश्य से रणनीति बनाएंगे और अमित शाह का मार्गदर्शन प्राप्त करेंगे, जिन्हें चुनावी चाणक्य भी कहा जाता है।’’

भाजपा और जद(एस) ने कर्नाटक में गठबंधन किया है तथा आगामी आम चुनाव एक साथ मिलकर लड़ने का फैसला किया है। दोनों दलों के बीच सीट के बंटवारे को लेकर बातचीत चल रही है।

भाजपा ने 2019 के चुनाव में कर्नाटक में कुल 28 लोकसभा सीट में से 26 पर जीत हासिल की थी। कांग्रेस और जद(एस) ने एक-एक सीट हासिल की थी।

लोकसभा चुनाव से पहले मैसुरु भाजपा की इस तरह की पहली बैठक से जुड़े एक प्रश्न पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि इसमें कुछ भी खास नहीं है और भाजपा तथा जद(एस) राज्य में सभी निर्वाचन क्षेत्रों में जीतने के लिए रणनीति बना रही हैं। मैसुरु मुख्यमंत्री सिद्दरमैया का गृह जिला है।

कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी का बड़ा बयान, कहा- ‘बिहार विधानसभा में बहुमत हासिल करेंगे’

बता दें कि 243 सदस्यों वाली बिहार विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 122 है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास बीजेपी-जेडीयू गठबंधन का समर्थन करने वाले 128 विधायकों का बहुमत है।

उत्तर प्रदेश में सामूहिक विवाह आयोजन में सख्ती, एक बार में नहीं होंगी 100 से अधिक शादियां

उत्तर प्रदेश में ‘मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना’ के अंतर्गत होने वाले किसी भी आयोजन में अब 100 से अधिक शादियां नहीं हो सकेंगी। उत्तर प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने यह जानकारी दी। अरुण ने साथ ही बताया कि हर विवाह का पंजीकरण अब कार्यक्रम स्थल पर ही किया जाएगा और फोटो युक्त… Continue reading उत्तर प्रदेश में सामूहिक विवाह आयोजन में सख्ती, एक बार में नहीं होंगी 100 से अधिक शादियां

मोदी सरकार ने खोला ‘भारत रत्न’ का पिटारा, हर साल केवल 3 दिग्गजों को मिलने वाला भारत रत्न इस साल मिलेगा 5 लोगों को

केंद्र सरकार ने साल 2024 की शुरुआत में ही कर्पूरी ठाकुर, लालकृष्ण आडवाणी, पूर्व पीएम नरसिम्हा राव, चौधरी चरण सिंह और वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न देने का ऐलान किया है। कुल मिलाकर अभी तक इस साल में 5 हस्तियों को भारत रत्न से सम्मानित करने की घोषणा की गई है। भारत रत्न की… Continue reading मोदी सरकार ने खोला ‘भारत रत्न’ का पिटारा, हर साल केवल 3 दिग्गजों को मिलने वाला भारत रत्न इस साल मिलेगा 5 लोगों को

राजस्थान पुलिस अलग अंदाज में लोगों के साथ मना रही है ‘वैलेंटाइन वीक’

राजस्थान पुलिस ने महिलाओं, बच्चों समेत सभी लोगों को अपराधों के प्रति जागरूक करने के लिए सोशल मीडिया पर ‘वैलेंटाइन वीक’ नाम से एक अनूठी श्रृंखला चलाई है। ‘वैलेंटाइन वीक’ को प्यार से जोड़ने के बजाय पुलिस ने लोगों को हेल्पलाइन नंबर के बारे में जागरूक किया है। सोशल मीडिया मंच पर संदेशों की एक… Continue reading राजस्थान पुलिस अलग अंदाज में लोगों के साथ मना रही है ‘वैलेंटाइन वीक’

बिहार में विधायकों के खेमेबंदी में जुटी पार्टियां, 12 फरवरी को NDA का बहुमत परीक्षण

बिहार की राजनीति और फिजिक्स की किताब, दोनों आम इंसान के समझने के बस में नहीं है। क्योंकि बिहार की राजनीति कब किस करवट ले ले कोई नहीं जानता। चाय के दुकान से बड़े रेस्टोरेंट तक, बिहार में आपको राजनीतिक विमर्श करते हुए लोग दिख जाएंगे और शायद बिहार की राजनीतिक व्यवस्था इसीलिए इतनी परिपक्व… Continue reading बिहार में विधायकों के खेमेबंदी में जुटी पार्टियां, 12 फरवरी को NDA का बहुमत परीक्षण

रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या रवाना हुए उत्तर प्रदेश के विधायक

उत्तर प्रदेश विधानमंडल के दोनों सदनों के कई सदस्य नवनिर्मित राम मंदिर के दर्शन के लिए रविवार को राज्य की राजधानी लखनऊ से अयोध्या रवाना हुए। इसकी जानकारी उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दी। समाजवादी पार्टी (सपा) के नेताओं को छोड़कर अधिकतर विधायकों ने अयोध्या जाने पर सहमति दी थी। मौर्य ने स्पष्ट रूप से… Continue reading रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या रवाना हुए उत्तर प्रदेश के विधायक

नवी मुंबई में अवैध रूप से रहने के आरोप में 2 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) ने कथित तौर पर भारत में अवैध रूप से रहने के आरोप में नवी मुंबई शहर से 2 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। साइबर पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपियों कि उम्र 24 वर्ष है, जिन्हें शुक्रवार को पनवेल के नादवे में खिदुकपाड़ा गांव से… Continue reading नवी मुंबई में अवैध रूप से रहने के आरोप में 2 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

PM मोदी का मध्य प्रदेश दौरा, ‘CM राइज स्कूल’ का करेंगे शिलान्यास

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब पचहत्तर सौ करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। पीएम मोदी स्वामित्व योजना के लाभार्थियों को अधिकारी अभिलेख वितरित भी करेंगे जिससे कि लोगों को उनकी जमीन के अधिकार के लिए दस्तावेजी साक्ष्य उपलब्ध हो जाएंगे, साथ ही वह यहां ‘सीएम राइज स्कूल’ का शिलान्यास भी करेंगे।