छत्तीसगढ़: पूर्व CM भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल का निधन

बघेल ने लिखा है, ‘‘दु:ख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि बाबूजी श्री नंद कुमार बघेल जी का आज सुबह निधन हो गया। अभी पार्थिव शरीर को पाटन सदन में रखा गया है। मेरी छोटी बहन के विदेश से लौटने के बाद अंतिम संस्कार 10 जनवरी को हमारे गृह ग्राम कुरुदडीह में होगा।’’

अयोध्या से लाए ‘कलश’ को जम्मू-कश्मीर में मार्तंड सूर्य मंदिर परिसर के राम मंदिर में स्थापित किया गया

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में मार्तंड सूर्य मंदिर के परिसर में स्थित राम मंदिर में रविवार को अयोध्या से लाए गए एक ‘कलश’ को स्थापित किया गया।

चुनिंदा राम मंदिरों में भेजे गए कलशों में से एक इस ‘कलश’ को उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु के भक्तों की उपस्थिति में स्थानीय लोगों द्वारा स्थापित किया गया।

राम मंदिर में कलश स्थापित करने के बाद एक स्थानीय श्रद्धालु ने कहा, ‘‘हम इस सम्मान के लिए देश के लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। साथ ही प्रार्थना की कि कश्मीर में शांति और सद्भाव कायम रहे।’’

कलश स्थापना के समय विशेष पूजा की गई और भक्तों ने मंदिर में दर्शन किए।

आठवीं शताब्दी का मार्तंड मंदिर भारत के सबसे पुराने सूर्य मंदिरों में से एक है।

जयपुर दौरा पूरा कर प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली के लिए रवाना

प्रधानमंत्री मोदी तीन दिन के राजस्थान दौरे के बाद रविवार शाम विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो गये।

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा उन्हें विदा करने के लिए जयपुर हवाई अड्डे पहुंचे।

प्रधानमंत्री मोदी राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर, जयपुर में देशभर के पुलिस महानिदेशकों और पुलिस महानिरीक्षकों के 58वें सम्मेलन में भाग लेने के लिए जयपुर आए थे।

प्रधानमंत्री शुक्रवार शाम को जयपुर पहुंचे थे जिस दौरान उन्होंने यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश मुख्यालय में पार्टी विधायकों और पदाधिकारियों से बातचीत की थी।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान राजभवन विश्राम गृह में रात्रि विश्राम किया था।

राज्यपाल मिश्र ने राजभवन विश्राम गृह में उनसे मुलाकात कर प्रदेश के विकास समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा की थी।

मुकाम पर पहुंचा आदित्य एल-1, अब आगे क्या ?

जब भारत ने चंद्रयान-3 को लॉन्‍च किया था तो पूरी दुनिया की नजर भारत पर थी। क्‍योंकि भारत ने लैंडिंग के लिए साउथ पोल को चुना था। भारत से पहले अमेरिका, रूस और चीन ने चांद पर लैंडिंग तो की थी, लेकिन कोई भी देश चन्द्रमा के साउथ पोल पर लैंड नहीं कर पाया था।… Continue reading मुकाम पर पहुंचा आदित्य एल-1, अब आगे क्या ?

कश्मीर में ठण्ड का प्रकोप जारी, शनिवार की रात रही इस मौसम की सबसे ठंडी रात

श्रीनगर शहर में शनिवार की रात इस मौसम की अब तक की सबसे ठंडी रात रही। इसके साथ ही पूरे कश्मीर में हाड़ जमा देने वाली शीत लहर का प्रकोप जारी है। अधिकारियों के मुताबिक, कश्मीर में पारा 0 से 5 डिग्री से अधिक तक नीचे गिर गया। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में जारी… Continue reading कश्मीर में ठण्ड का प्रकोप जारी, शनिवार की रात रही इस मौसम की सबसे ठंडी रात

ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत ने अंकित चौधरी के साथ की सगाई

भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत अपनी जिंदगी की एक नयी पारी की शुरुआत करने जा रही है। साक्षी पंत ने 5 जनवरी को आयोजित सगाई समारोह में अंकित चौधरी से सगाई कर ली। यह ऋषभ पंत के परिवार के लिए एक विशेष क्षण था। साक्षी और अंकित वर्तमान में… Continue reading ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत ने अंकित चौधरी के साथ की सगाई

पंजाब के हरिके आर्द्रभूमि पहुंचे 40 से 50 हजार प्रवासी पक्षी

पंजाब की हरिके आर्द्रभूमि (वेटलैंड) में अब तक लगभग 40 से 50 हजार प्रवासी पक्षी पहुंचे हैं। सर्दी के मौसम की शुरुआत में देरी के कारण इस बार ये प्रवासी पक्षी देर से यहां आए हैं। हरिके आर्द्रभूमि को उत्तर भारत की सबसे बड़ी आर्द्रभूमि के रूप में जाना जाता है, जो पंजाब के तरनतारन,… Continue reading पंजाब के हरिके आर्द्रभूमि पहुंचे 40 से 50 हजार प्रवासी पक्षी

भगवान राम की ससुराल से आया ‘सनेश’, 3 हजार उपहार में क्या-क्या?

अयोध्या के राम मंदिर के उद्घाटन की तारीख अब नजदीक है। 22 जनवरी को रामलला मंदिर में विराजमान हो जाएंगे। ऐसे में अयोध्या में तरह-तरह की तैयारियां चल रही हैं। भगवान राम की ससुसराल यानी जनकपुर (मिथिला) से कई तरह के उपहार अयोध्या भेजे गए हैं। आमतौर पर वधूपक्ष की ओर से जो उपहार भेजा… Continue reading भगवान राम की ससुराल से आया ‘सनेश’, 3 हजार उपहार में क्या-क्या?

महाराष्ट्र में अवैध रूप से रह रहे 3 बांग्लादेशी नागरिकों को किया गया गिरफ्तार

पुलिस ने महाराष्ट्र के पालघर जिले में अवैध रूप से रह रहे 3 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने 4 जनवरी को वसई इलाके में तलाश अभियान चलाया जिसमें पुलिस ने 23 से 45 वर्ष की आयु के 3… Continue reading महाराष्ट्र में अवैध रूप से रह रहे 3 बांग्लादेशी नागरिकों को किया गया गिरफ्तार

मुख्यमंत्री योगी ने रैन बसेरों में जरूरतमंद लोगों को बांटे कंबल व भोजन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार रात गोरखपुर महानगर में रेलवे स्टेशन, कचहरी बस अड्डा और झूलेलाल मंदिर के रैनबसेरों का निरीक्षण किया और जरूरतमंदों को कंबल व भोजन वितरित किया। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि 2 दिवसीय दौरे पर अपने गृह नगर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी ने गोरखपुर में दिन… Continue reading मुख्यमंत्री योगी ने रैन बसेरों में जरूरतमंद लोगों को बांटे कंबल व भोजन