Asian Games 2023: शूटिंग में भारतीय महिला टीम की शूटर आशी चौकसे ने 10 मीटर एयर राइफल में जीता रजत

भारतीय निशानेबाजों ने एशियाई खेलों में खाता खोलते हुए रविवार को महिलाओं की दस मीटर एयर राइफल स्पर्धा में रजत पदक जीता।

Gujarat : BSF ने कच्छ में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास पाकिस्तानी युवक को पकड़ा

गुजरात के कच्छ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने शनिवार को एक पाकिस्तानी नागरिक को हिरासत में लिया।

सांसद रमेश बिधूड़ी की टिप्पणी पर बवाल : ओम बिरला ने चेतावनी दी, विपक्ष ने की निलंबन की मांग

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद रमेश बिधूड़ी द्वारा लोकसभा में बहुजन समाज पार्टी के सदस्य दानिश अली के खिलाफ की गई आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किए जाने पर शुक्रवार को बड़ा विवाद खड़ा हो गया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बिधूड़ी को भविष्य में ऐसे आचरण पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी वहीं विपक्षी दलों ने आग्रह किया कि भाजपा सांसद को सदन की सदस्यता से निलंबित किया जाना चाहिए।

दानिश अली ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि बिरला भाजपा सांसद के खिलाफ कार्रवाई करेंगे, लेकिन अगर कार्रवाई नहीं हुई तो वह लोकसभा की सदस्यता छोड़ने पर भी विचार कर सकते हैं।

भाजपा ने आपत्तिजनक शब्दों के इस्तेमाल को लेकर बिधूड़ी को कारण बताओ नोटिस जारी किया।

G-20 के आयोजन से जुड़े अनुभवों का दस्तावेजीकरण करें : प्रधानमंत्री ने अधिकारियों से कहा

प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को जी20 शिखर सम्मेलन के आयोजन से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा कि वे अपने अनुभवों का दस्तावेजीकरण करें जो भविष्य के कार्यक्रमों के आयोजन के लिए दिशानिर्देश के रूप में काम कर सकते हैं।

भारत की अध्यक्षता में यह शिखर सम्मेलन यहां भारत मंडपम में नौ से 10 सितंबर तक आयोजित किया गया था।

अधिकारियों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने उनके योगदान और शिखर सम्मेलन के दौरान चुनौतियों से निपटने की भावना की सराहना की।

उन्होंने कहा, “जी20 शिखर सम्मेलन की सफलता का श्रेय आप सभी को जाता है। मेरा अनुरोध है कि आप अपने अनुभवों का दस्तावेजीकरण करें। यह भविष्य के कार्यक्रमों के लिए दिशानिर्देश के रूप में काम करेगा।”

प्रधानमंत्री ने आयोजकों के अनुभवों का दस्तावेजीकरण करने के लिए एक वेबसाइट आरंभ करने का भी सुझाव दिया।

उन्होंने कहा, “हर कोई अपनी भाषा में लिख सकता है। आपने चुनौतियों से कैसे पार पाया। यह 100 पृष्ठों में हो सकता है और इसे आलमारी के बजाय ‘क्लाउड’ पर संग्रहित किया जा सकता है।”

प्रधानमंत्री मोदी करीब 3,000 लोगों से बातचीत कर रहे थे, जिन्होंने जी20 शिखर सम्मेलन की सफलता में योगदान दिया।

प्रतिभागियों में वे लोग शामिल थे जिन्होंने शिखर सम्मेलन के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए जमीनी स्तर पर काम किया जैसे सफाईकर्मी, ड्राइवर, वेटर और विभिन्न मंत्रालयों के अन्य कर्मचारी।

BJP मुख्यालय में प्रधानमंत्री मोदी का हुआ भव्य स्वागत

सद में महिला आरक्षण विधेयक पारित होने के एक दिन बाद शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महिला शाखा ने पार्टी मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया।

आज विधेयक पारित हुआ तो 2029 में लोकसभा में 33 प्रतिशत महिलाओं का सांसद बनना पक्का: नड्डा

**EDS: VIDEO GRAB VIA SANSAD TV** New Delhi: BJP MP J.P. Nadda speaks in the Rajya Sabha during a special session of Parliament, in New Delhi, Thursday, Sept. 21, 2023. (PTI Photo)(PTI09_21_2023_000059B)

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बृहस्पतिवार को कहा कि लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को आरक्षण सुनिश्चित करने वाला संविधान संशोधन विधेयक यदि आज संसद से पारित हो जाता है तो 2029 में लोकसभा में 33 प्रतिशत महिलाओं की मौजूदगी सुनिश्चित हो जाएगी।

राज्यसभा में ‘संविधान (128वां संशोधन) विधेयक, 2023’ पर चर्चा में हिस्सा लेते हुए नड्डा ने कहा कि महिलाओं के लिए एक तिहाई आरक्षण सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार ने जो रास्ता चुना है, वह सबसे छोटा और सही रास्ता है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम यह मानते हैं कि आज अगर यह विधेयक पारित करते हैं तो 2029 में 33 प्रतिशत महिलाएं सांसद बनकर आ जाएंगी। यह बात पक्की है।’’

राजस्थान पुलिस ने तस्करों की 12 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की

राजस्थान पुलिस ने प्रतापगढ़ जिले में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार तस्करों की लगभग 12 करोड़ रुपए मूल्य की चल एवं अचल संपत्ति जब्त (फ्रीज एवं सीज) की है ।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार राज्य में हाल ही के वर्षों में यह अपनी तरह की सबसे बड़ी कार्रवाई है।

राज्य के पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा ने इस कार्रवाई के लिए प्रतापगढ़ के पुलिस अधीक्षक अमित कुमार एवं उनकी पूरी टीम को बधाई दी है तथा प्रशंसा पत्र देने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने बताया कि पिछले एक दशक में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 68 एफ के तहत ‘फ्रीजिंग’ की यह पहली बड़ी कार्रवाई है। कुख्यात तस्कर कमल राणा, कमलेश बैरागी, शैलेंद्र बैरागी और विष्णु बैरागी की मादक पदार्थ तस्करी से अर्जित करीब 12 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति जप्त की गई है।

मिश्रा ने एक बयान में बताया कि राजस्थान में पहली बार तस्करों को शरण देने व वित्तीय सहयोग करने वालों के खिलाफ भी प्रतापगढ़ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 27 ए, 28, 29, 30 के तहत बिना किसी जब्ती का थाना छोटी सादड़ी पर मुकदमा दर्ज कर 23 आरोपियों को नामजद कर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

भाजपा सांसदों ने चंद्रयान-3 की सफलता के लिए वैज्ञानिकों के साथ-साथ प्रधानमंत्री मोदी को दिया श्रेय

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के अन्य घटक दलों के सदस्यों ने बृहस्पतिवार को चंद्रयान-3 मिशन की सफलता का श्रेय वैज्ञानिकों के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उठाये गये कदमों को दिया।

भाजपा के सत्यपाल सिंह ने कहा कि लाखों वर्षों से हमारे ऋषियों ने हमें कल्याण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी और तब से देश में वैज्ञानिक अनुसंधान होते रहे हैं।

उन्होंने चंद्रयान-3 की सफलता के लिए इसरो के वर्तमान और पुराने सभी वैज्ञनिकों के साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताया और कहा कि पिछले नौ वर्षों में मोदी सरकार बनने के बाद देश ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अभूतपूर्व सफलता हासिल की है।

सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विज्ञान के क्षेत्र में अनेक कदम उठाये गये हैं।

भाजपा के जयंत सिन्हा ने कहा कि चंद्रयान-3 में इसरो और वैज्ञानिकों के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अतुलनीय योगदान रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अंतरिक्ष विभाग के बजट को दोगुने से ज्यादा कर दिया है।

सत्तारूढ़ पार्टी के ही सुमेधानंद सरस्वती ने वैज्ञानिकों को आधुनिक ऋषि करार देते हुए कहा, ‘‘हमारे पुराणों में अनेक ऐसे वैज्ञानिक उदाहरण मिलते हैं, जिनसे साबित होता है कि देश में हजारों साल से वैज्ञानिक अन्वेषण होते रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि चंद्रमा तक भारतीय मिशन के पहुंचने में शामिल रहे समस्त लोगों और देश की आजादी से लेकर अब तक अंतरिक्ष एवं विज्ञान के क्षेत्र में काम करने वाले सभी लोगों का वह आभार व्यक्त करते हैं।

उन्होंने भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अनेक प्रयास होने की बात कही।

भाजपा के ही एल. एस. तेजस्वी सूर्या ने कहा कि स्टार्टअप से लेकर सेरिकल्चर इंजीनियरिंग तक तथा स्पोर्ट्स इंजीनियरिंग से लेकर सुपर कंप्यूटिंग तक, मोदी सरकार ने देश को सशक्त बनाने के लिए ऐतिहासिक काम किया है।

उन्होंने विपक्षी दलों द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री (जवाहरलाल) नेहरू और इंदिरा (गांधी) के कार्यों का उल्लेख किये जाने पर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा, ‘‘मैं राजनीतिक बात नहीं करना चाहता था, लेकिन सुबह से सदन में नेहरू का गुणगान किया जा रहा है, जबकि इसरो और इसके वैज्ञानिकों को तवज्जो दिया जाना चाहिए था।’’

उन्होंने कहा कि देश में बहुत से ऐसे महत्वपूर्ण लोग थे, जो आजादी से पहले से ही मौजूदा ऐतिहासिक संस्थानों को ऊंचाई देने के लिए प्रयासरत थे, लेकिन आजादी के बाद उनका नाम तक नहीं लिया गया और नेहरू से सभी उपलब्धियों को जोड़ दिया गया, जबकि सच्चाई यह है कि नेहरू का उन संस्थानों से तब कोई लेना-देना नहीं था।

उन्होंने कहा, ‘‘…लेकिन नेहरू भजन करने वाले लोगों के लिए कांग्रेस पार्टी का ‘ब्रह्मांड’ नेहरू से शुरू होता है और राहुल पर खत्म हो जाता है।’’

सदन में बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, ‘संस्कृति और विज्ञान एक दूसरे के विरोधी नहीं, बल्कि पूरक हैं’

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ‘चंद्रयान-3’ की सफलता के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो), वैज्ञानिकों और देशावासियों को बृहस्पतिवार को बधाई दी और कहा कि संस्कृति एवं विज्ञान एक दूसरे के विरोधी नहीं, बल्कि पूरक हैं।

राहुल गांधी ने आनंद विहार रेलवे स्टेशन पहुंचकर कुलियों से की बातचीत

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को आनंद विहार रेलवे स्टेशन पहुंचकर कुलियों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। वहीं, राहुल गांधी कुलियों की लाल कमीज पहने और सिर पर सामान उठाते हुए भी दिखे।