AAP का ‘मिशन छत्तीसगढ़’, CM केजरीवाल- CM मान कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित

आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। इस दौरान दोनों नेता रायपुर में पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

PM मोदी ने दिए संगठन मजबूत करने के Tips, कहा- ‘भाजपा की ताकत उसके कार्यकर्ता हैं’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सम्मलेन को संबोधित करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूत करने के भी टिप्स दिए। प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि ‘मैं चाहता हूं कि आप सब लोग एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाएं और उस व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए एक दूसरे के संपर्क में रहें। एक दूसरे को अपने जिले में हो रहे विकास कार्यों के बारे में बताएं।’ आपको बता दें कि इस जिला पंचायत सदस्य सम्मेलन में भाजपा के 600 से ज्यादा जिला पंचायत सदस्य शामिल हुए।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘4 करोड़ वें’ पौधे का किया रोपण, 2020 में शुरू किया था अखिल भारतीय वृक्षारोपण अभियान

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वृक्षारोपण के बाद यहां उपस्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों को संबोधित किया भी किया। अमित शाह ने यहां संबोधित करते हुए कहा कि ‘जब हम एक पेड़ लगाते हैं, तो हम नई पीढ़ियों के लिए ऑक्सीजन की व्यवस्था कर रहे होते हैं… हमें जितना संभव हो उतने पेड़ लगाने और कार्बन डाइऑक्साइड के उत्पादन को कम करने की आवश्यकता है’।

चांद के करीब पहुंचा चंद्रयान-3, 23 अगस्त को कर सकता है चंद्रमा पर Land

इसरो ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि चंद्रयान-3 का लैंडर ‘विक्रम’ सफलतापूर्वक अंतरिक्ष यान से अलग हो गया है और अब इसके 23 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने की उम्मीद है। इसरो ने गुरुवार को एक ट्वीट में कहा कि लैंडर मॉड्यूल को प्रोपल्शन मॉड्यूल से सफलतापूर्वक अलग कर दिया गया है।

पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतीथि, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के मौके पर आज पूरा भारत उन्हें नमन कर रहा है. इस बीच दिल्ली स्थित सदैव समाधी स्थल पर विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गई. इस दौरान राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी. इस दौरान गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा… Continue reading पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतीथि, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने दी श्रद्धांजलि

BJP केंद्रीय चुनाव समिति की आज अहम बैठक, PM मोदी सहित 15 मेंबर बैठक में होंगे शामिल

सूत्रों के मुताबिक बैठक में कमजोर सीटों पर पार्टी को मजबूत करने पर विचार-विमर्श किया जाएगा। साथ ही बैठक में उम्मीदवार तय करने और प्रचार रणनीति पर भी चर्चा होने की संभावना है। पार्टी ने उन सीटों की एक सूची तैयार की है जिन पर उसे लगता है कि अधिक ध्यान देने की जरूरत है।

PM मोदी ने फहराया तिरंगा, बोले- ‘आने वाले 5 सालों में विश्व की टॉप तीन अर्थव्यवस्था वाले देशों में शामिल होगा भारत’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए की, उन्होंने अपने संबोधन के दौरान कहा कि मौजूदा समय में भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत है और आने वाले पांच सालों में भारत विश्व की टॉप तीन अर्थवयवस्था वाले देश की सूची में शामिल हो जाएगा।

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के चप्पे-चप्पे पर कड़ी सुरक्षा, दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

स्वतंत्रता दिवस से पहले देशभर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है. इस बीच देश की सीमाओं से लेकर राज्य की सीमाओं में भी कड़ी सुरक्षा देखी जा सकती है. मुख्य समारोह दिल्ली में आयोजित होगा, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तिरंगा फहराकर देश को संबोधित करेंगे. मुख्य समारोह को देखते हुए राजधानी दिल्ली में सुरक्षा… Continue reading स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के चप्पे-चप्पे पर कड़ी सुरक्षा, दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

भारतीय हॉकी टीम ने चौथी बार जीती एशियाई चैंपियंस ट्राफी, CM भगवंत मान ने दी बधाई

चौथी बार एशियाई चैंपियंस ट्राफी का खिताब जीतने पर पंजाब सीएम भगवंत मान ने ट्वीट करते हुए टीम इंडिया को बधाई दी है. उन्होंने कहा कि टीम इंडिया की जीत पूरे देश के लिए बड़ी उपलब्धि हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि ये गर्व की बात है कि टीम में ज्यादातर प्रतिभाशाली खिलाड़ी पंजाब से… Continue reading भारतीय हॉकी टीम ने चौथी बार जीती एशियाई चैंपियंस ट्राफी, CM भगवंत मान ने दी बधाई

भारतीय हॉकी टीम ने रचा इतिहास, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दी बधाई

एशियाई चैंपियंस टॉफी के रोमांचक फाइनल मैच में मलेशिया के खिलाफ अद्भुत वापसी करते हुए टीम इंडिया ने 4-3 से जीत हासिल की।