सीटीयू और पंजाब हिमाचल विवाद बेहद गंभीर मामला, हरियाणा प्रशासन दे दखल: दिनोंद

चन्द्र शेखर धरणी, चंडीगढ़: हरियाणा रोडवेज सांझा मोर्चा के वरिष्ठ सदस्य नरेंद्र दिनोंद ने कहा कि पिछले कई दिनों से चंडीगढ़ के सेक्टर 43 बस अड्डे पर टाइम टेबल को लेकर चल रहा मामला पंजाब हिमाचल और सीटीयू के बीच का विवाद बन गया है। यह मामला पहली बार नहीं है। टाइम टेबल को लेकर… Continue reading सीटीयू और पंजाब हिमाचल विवाद बेहद गंभीर मामला, हरियाणा प्रशासन दे दखल: दिनोंद

Aaj Ka Rashifal: आज 25 अप्रैल, 2024 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानें अपनी राशि का पूरा ब्‍यौरा

Aaj Ka Rashifal: आज 25 अप्रैल, 2024 है। आइए जानते हैं कि मेष से मीन राशि के जातकों का दिन कैसा रहेगा। जानें आज आपका भविष्‍य फल कैसा रहेगा। आज की वाणी यत्पृथिव्यां व्रीहियवंहिरण्यं पशवः स्त्रियः ।सर्वं तन्नालमेकस्यतस्माद् विद्वान् शमं चरेत्॥ अर्थात्: कश्यप ने कहा- इस पृथ्वी पर जितने धान, जौ, सुवर्ण, पशु और स्त्रियाँ… Continue reading Aaj Ka Rashifal: आज 25 अप्रैल, 2024 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानें अपनी राशि का पूरा ब्‍यौरा

‘इंडिया’ गठबंधन की सरकार बनी तो करोड़ों लखपति बनेंगे: राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को दावा किया कि ‘महालक्ष्मी योजना’ और ‘अप्रेंटिसशिप’ (प्रशिक्षुता) का उनकी पार्टी का वादा करोड़ों ‘लखपति’ बनाकर देश का चेहरा बदल देगा।

उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का उद्देश्य गरीबों, महिलाओं और युवाओं का उत्थान करना है।

गांधी ने महाराष्ट्र के अमरावती जिले में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया में कोई ताकत भारत के संविधान को नहीं बदल सकती।

विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ में शामिल कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने घोषणापत्र में किए गए विभिन्न वादों में ‘महालक्ष्मी योजना’ और प्रशिक्षुता के अधिकार को सूचीबद्ध किया है।

गांधी ने दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी के 10 साल के शासनकाल में 22-25 लोग अरबपति बन गए, वहीं यदि ‘इंडिया’ गठबंधन सरकार में आता है तो करोड़ों लखपति बनाएगा।

उन्होंने दावा किया कि भाजपा संविधान बदलना चाहती है क्योंकि वह नहीं चाहती कि देश की 90 प्रतिशत आबादी को उनकी वास्तविक क्षमता पता चले जिनमें पिछड़े, आदिवासी, दलित और अल्पसंख्यक शामिल हैं।

गांधी ने कहा, ‘‘दुनिया में कोई भी ताकत संविधान को नहीं बदल सकती। हैरानी होती है कि भाजपा को ऐसा करने के बारे में सोचने का हौसला भी कहां से मिलता है।’’

उन्होंने कहा कि ‘महालक्ष्मी योजना’ का उद्देश्य गरीब महिलाओं को हर साल एक लाख रुपये प्रदान करना है, वहीं प्रशिक्षुता का अधिकार प्रदान करने का उद्देश्य स्नातक और डिप्लोमा धारकों को प्रशिक्षु के रूप में एक साल की नौकरी पाने में सक्षम बनाना और उनके बैंक खातों में एक लाख रुपये डालना है।

उन्होंने कहा, ‘‘देश का चेहरा बदल देंगे और करोड़ों लोगों को लखपति बना देंगे।’’

मतदान में होता आया है उतार-चढ़ाव, लेकिन सभी करें अपने वोट का इस्तेमाल- राम नारायण यादव

हरियाणा विधानसभा से सेवानिवृत विशेष सचिव राम नारायण यादव ने लोकसभा चुनाव के पहले चरण में हुए कम मतदान पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि वोट डालना लोगों का अधिकार है. उन्हें अपने अधिकार का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए. उन्होंने कहा कि लोगों को यह समझना चाहिए वे लेकव सरकार नहीं चुन रहे हैं.… Continue reading मतदान में होता आया है उतार-चढ़ाव, लेकिन सभी करें अपने वोट का इस्तेमाल- राम नारायण यादव

कांग्रेस ने 2004 में धर्म के आधार पर आरक्षण देकर बाबा साहेब आंबेडकर और संविधान की पीठ में छूरा घोंपा था- PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “देश के विकास के लिए एक स्थिर और मजबूत सरकार कितनी जरूरी होती है ये मध्य-प्रदेश और सागर के लोग बहुत अच्छे से जानते हैं। विकास तब होता है जब सही नीतियां हो, सही विजन हो। इसलिए देश हो या मध्य-प्रदेश विकास तभी आया जब कांग्रेस गई और भाजपा आई।”

कांग्रेस आपके के बच्चों का अधिकार छीनना चाहती है: सैम पित्रोदा के बयान पर प्रधानमंत्री ने कहा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका में ‘विरासत कर’ संबंधित सैम पित्रोदा की टिप्पणी को लेकर मंगलवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी ‘विरासत कर’ लगाकर लोगों और उनके बच्चों का अधिकार छीनना चाहती है।

मोदी छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के मुख्यालय अंबिकापुर में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘ कांग्रेस के खतरनाक इरादे एक के बाद एक खुलकर सामने आ रहे हैं। शाही परिवार के शहजादे के सलाहकार ने कहा था कि देश के मध्यम वर्ग के लोग जो मेहनत करके कमाते हैं उन पर ज्यादा कर लगना चाहिए। इन्होंने सार्वजनिक तौर पर ऐसा कहा था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ अब ये लोग उससे भी एक कदम आगे चले गए हैं। कांग्रेस का कहना है कि अब वह इनहेरिटेंस टैक्स (विरासत कर) लगाएगी। माता-पिता से मिलने वाली विरासत पर भी कर लगाएगी। आप जो अपनी मेहनत से संपत्ति बनाते हैं, वह आपके बच्चों को नहीं मिलेगी। कांग्रेस सरकार का पंजा उसे भी आपसे छीन लेगा।’’

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का मंत्र है-‘‘कांग्रेस की लूट जिंदगी के साथ भी जिंदगी के बाद भी।’’

मोदी ने कहा, ‘‘ जब तक आप जीवित रहेंगे, कांग्रेस ज्यादा कर से मारेगी और जब आप जीवित नहीं रहेंगे तो आप पर विरासत कर का बोझ लाद देगी।’’

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘ कांग्रेस नहीं चाहती कि आम भारतीय अपनी संपत्ति अपने बच्चों को दें। मूल्यों से लेकर संस्कृति तक हमारा देश उपभोक्तावादी देश नहीं है। हम संचय, संवर्धन और संरक्षण में विश्वास करते हैं। आज हमारी प्रकृति और पर्यावरण इन्हीं मूल्यों के कारण सुरक्षित है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हमारे माता-पिता, दादा-दादी, अपने हर गहनों को यह सोचकर संभालकर रखते हैं कि पोते-पोतियों को उनकी शादी में पहनाएंगे… मेरे देश के लोग कर्ज लेकर जीवन जीने के शौकीन नहीं हैं। यहां लोग मेहनती हैं और जरूरत के मुताबिक खर्च करते हैं तथा संचय की प्रवृत्ति रखते हैं।’’

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी भारत के मूलभूत संस्कार पर कड़ा प्रहार करने जा रही है।

उन्होंने कहा कि कल उन्होंने यह बयान इसलिए दिया है क्योंकि उनकी यह सोच बहुत पुरानी है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘ उनके खेमे (कांग्रेस पार्टी) में तूफान क्यों खड़ा हो गया। जब मैंने कहा कि शहरी नक्सलियों और शहरी माओवादियों ने कांग्रेस पर कब्जा कर लिया है तो लगा कि उन्हें अमेरिका को खुश करने के लिए कुछ कहना चाहिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ जब मोदी ने आरोप लगाए तो वे संतुलन साधने के लिए दूसरी तरफ जाने का नाटक कर रहे थे। लेकिन वे आपकी संपत्ति लूटना चाहते हैं और आपके बच्चों का अधिकार छीनना चाहते हैं। क्या आप इसे स्वीकार करते हैं? (जिस पर लोगों ने नकारात्मक जवाब दिया)।’’

मोदी ‘विरासत कर’ कानून पर अमेरिका के शिकागो में इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के बयान का जिक्र कर रहे थे।

पित्रोदा ने अमेरिका के ‘विरासत कर’ वाली व्यवस्था का उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘ अमेरिका में विरासत कर लगता है। अगर किसी के पास 10 करोड़ डॉलर की संपत्ति है और जब उसकी मृत्यु हो जाती है तो इसमें से केवल 45 फीसदी उसके बच्चों को मिल सकती है। शेष सरकार के पास आ जाती है।’’

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘जब तक देश में कांग्रेस सत्ता में थी तब तक लोगों का पैसा लूटा जा रहा था, लेकिन भाजपा सरकार बनने के बाद लोगों का पैसा उन पर खर्च किया जा रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ कांग्रेस की नजर सिर्फ आपके आरक्षण पर नहीं, बल्कि आपकी कमाई, आपके मकान-दुकान और खेत-खलिहान पर भी है। कांग्रेस के ‘शहजादा’ (राहुल गांधी की ओर इशारा करते हुए) कहते हैं कि वे देश के हर घर, अलमारी और हर परिवार की संपत्ति का एक्स-रे कराएंगे।’’

मोदी ने कहा, ‘‘ हमारी माताओं-बहनों के पास जो थोड़ी बहुत संपत्ति और आभूषण हैं, कांग्रेस उसकी भी जांच कराएगी। सरगुजा में हमारे आदिवासी आभूषण और मंगलसूत्र पहनते हैं। कांग्रेस आपसे यह सब छीन लेगी और वे कहते हैं कि वे इसे समान रूप से वितरित करेंगे।’’

उन्होंने जनता से पूछा, ‘‘ क्या आप जानते हैं कि वे आपसे इसे ‘लूटने’ के बाद इसे किसे वितरित करेंगे? क्या आप यह पाप करने देंगे?”

इस बीच, सैम पित्रोदा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कई पोस्ट में कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया।

पित्रोदा ने कहा, ‘‘ यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि अमेरिका में विरासत कर पर एक व्यक्ति के रूप में मैंने जो कहा, उसे ‘गोदी मीडिया’ ने तोड़-मरोड़ कर पेश किया ताकि प्रधानमंत्री कांग्रेस के घोषणापत्र के बारे में जो झूठ फैला रहे हैं, उससे ध्यान भटका सके। प्रधानमंत्री की मंगलसूत्र और सोना छीनने की टिप्पणी बिल्कुल अवास्तविक है।’’

उन्होंने पोस्ट में कहा, ‘‘ मैंने टीवी पर अपनी सामान्य बातचीत में केवल एक उदाहरण के रूप में अमेरिका में ‘विरासत कर’ का उल्लेख किया था। क्या मैं तथ्यों का उल्लेख नहीं कर सकता? मैंने कहा कि ये ऐसे मुद्दे हैं जिन पर लोगों को चर्चा और बहस करनी होगी। इसका कांग्रेस सहित किसी भी पार्टी की नीति से कोई लेना-देना नहीं है।’’

पित्रोदा ने कहा, ‘‘ किसने कहा कि 55 फीसदी संपत्ति छीन ली जाएगी? किसने कहा कि भारत में ऐसा कुछ किया जाना चाहिए? भाजपा और मीडिया दहशत में क्यों है?’’

सैम पित्रोदा के विरासत टैक्स वाले बयान पर क्यों मचा सियासी बवाल ?

पहले चरण के मतदान के बाद राजनीति अपने चरम पर पहुंच गई है. सियासी गलियों में मंगलसूत्र से लेकर विरासत टैक्स की चर्चा जोरो पर है. दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ दिन पहले कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा था कि कांग्रेस लोगों की मेहनत की कमाई और संपत्तियों को घुसपैठियों को सौंप देगी.… Continue reading सैम पित्रोदा के विरासत टैक्स वाले बयान पर क्यों मचा सियासी बवाल ?

‘माता-पिता से मिलने वाली विरासत पर भी टैक्स लगाएगी कांग्रेस’- नरेंद्र मोदी

सैम पित्रोदा के बयान का जिक्र करते हुए कहा कि “शाही परिवार के शहजादे के सलाहकार ने कुछ समय पहले कहा था कि मिडिल क्लास पर और ज्यादा टैक्स लगाना चाहिए। अब ये लोग इससे भी एक कदम और आगे बढ़ गए हैं।

कांग्रेस समाज को बांटना चाहती है, उनकी मंशा सिर्फ सत्ता हासिल करना है- CM योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने नारा था दिया था ‘गरीब हटाओ’ लेकिन वर्षों तक कांग्रेस पार्टी सत्ता में रही लेकिन देश से गरीबी कम नहीं हुई है।

झारखंड में छत पर सो रहे एक ही परिवार के चार लोगों पर एसिड अटैक

झारखंड के साहिबगंज जिले के राजमहल थाना क्षेत्र से चौंका देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक ही परिवार के चार लोगों पर सोते समय एसिड अटैक कर दिया गया। यह घटना बुधवार सुबह करीब तीन बजे की बतायी जा रही है, जहां अर्धनिर्मित मार्केट कांप्लेक्स के छत पर सो रहे एक परिवार के… Continue reading झारखंड में छत पर सो रहे एक ही परिवार के चार लोगों पर एसिड अटैक