बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की राजनीति में वापसी, शिवसेना (शिंदे गुट) में हुए शामिल

गोविंदा 2004 में बड़े नेता के रूप में उभरे थे जब उन्होंने मुंबई उत्तर लोकसभा सीट पर बतौर कांग्रेस उम्मीदवार बीजेपी के दिग्गज नेता राम नाइक को हराया था।

अरुणाचल प्रदेश में अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी स्टार प्रचारकों में शामिल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उनके कैबिनेट सहयोगी राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, सर्बानंद सोनोवाल और पीयूष गोयल लोकसभा और अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा के स्टार प्रचारक होंगे। पार्टी के एक नेता ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा का नाम भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल है।

अरुणाचल प्रदेश में 19 अप्रैल को दो लोकसभा सीटों और 60 विधानसभा सीटों के लिए एक साथ मतदान होगा।

पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष टी. तारक ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि गृह मंत्री अमित शाह छह अप्रैल को पश्चिम सियांग जिले के आलो में एक चुनावी रैली को संबोधित कर सकते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘रैली की तारीख के बारे में पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व अंतिम निर्णय लेगा और फिलहाल पार्टी ने राज्य में प्रचार के लिए पांच केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के नामों को मंजूरी दे दी है।’’

असम के मुख्यमंत्री शर्मा और राज्य के आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री अशोक सिंघल भी राज्य में पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे।

नगालैंड के उपमुख्यमंत्री यानथुंगो पैटन और पर्यटन मंत्री तेमजेन इम्मा अलोंग भी भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल हैं।

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बियूराम वाहगे के अलावा पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेता भी विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में पार्टी के लिए प्रचार करेंगे।

बिहार: लोकसभा चुनाव में NDA करेगा क्लीन स्वीप, लोगों को PM मोदी पर पूरा भरोसा- पूर्व CM मांझी

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) के संस्थापक और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी को गया लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है।

भारत की सीमाएं पूरी तरह सुरक्षित : राजनाथ सिंह

सिंह ने कहा, ‘‘पांच साल तक रक्षा मंत्री और उससे पहले गृह मंत्री रहने के दौरान, मैंने जो देखा, समझा और आकलन किया, उसके आधार पर मैं देश के लोगों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि हमारी सीमाएं और हमारा देश पूरी तरह से सुरक्षित है।’’

राजस्थान: झालावाड़ में ACB ने सरपंच व उसके बेटे को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए किया गिरफ्तार

परिवादी ने शिकायत की थी कि ग्राम पंचायत सरड़ा के पिरथीपुरा गांव में मनरेगा कार्यों का मस्टररोल पास करने के एवज में कमीशन के रूप में सरपंच राधेश्याम अपने बेटे रवि कुमार के माध्यम से 55 हजार रूपये की रिश्वत मांग कर उसे परेशान कर रहे हैं।

सनराइजर्स हैदराबाद का रिकॉर्ड स्कोर, मुंबई को 31 रन से हराकर खोला खाता

सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच बुधवार को आईपीएल 2024 का 8वां मैच रिकॉर्ड्स के लिहाज से ऐतिहासिक बन गया। इस मुकाबले में रनों और छक्‍कों की बरसात हुई, जिसमें वर्ल्‍ड रिकॉर्ड कहां पिस गया, किसी को पता ही नहीं चला। हैदराबाद में जहां बैटर्स की मौज रही तो वहीं गेंदबाजों को अपना मुंह… Continue reading सनराइजर्स हैदराबाद का रिकॉर्ड स्कोर, मुंबई को 31 रन से हराकर खोला खाता

“यह अदालत के साथ खड़े होने का समय”, वकीलों ने न्यायपालिका को लेकर जताई चिंता

राजनेताओं से जुड़े मामलों में न्यायपालिका की चयनात्मक आलोचना करना लोकतंत्र के लिए सही नहीं है। हरीश साल्वे समेत 500 से अधिक प्रमुख वकीलों ने चिंता जाहिर की है। वकीलों ने इस बात पर चिंता जाहिर की है कि देश में एक ‘विशेष ग्रुप’ न्यायपालिका को कमजोर करने की कोशिश कर रही है। इन सभी… Continue reading “यह अदालत के साथ खड़े होने का समय”, वकीलों ने न्यायपालिका को लेकर जताई चिंता

हरियाणा की पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल ने कांग्रेस छोड़ी, BJP में शामिल

हरियाणा में कांग्रेस की पूर्ववर्ती भूपिंदर हुड्डा सरकार में सावित्री जिंदल मंत्री थीं। वर्ष 2014 के चुनाव में सावित्री हिसार सीट पर भाजपा के डॉ कमल गुप्ता से हार गई थीं। गुप्ता वर्तमान में नायब सिंह सैनी सरकार में मंत्री हैं।

BJP ने प्रभारी और सह-प्रभारियों की नियुक्तियां की, 18 नेताओं को पार्टी ने दी नई जिम्मेदारी

लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपने चुनाव प्रभारी और सह प्रभारियों की लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने 18 नेताओं को नई जिम्मेदारी दी है जिसमे हरियाणा बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ का नाम शामिल है।

गौतमबुद्ध नगर जिले में 23 खूंखार नस्ल के कुत्तों की बिक्री और प्रजनन पर रोक

उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश के बाद गौतमबुद्ध नगर जिले में 23 खूंखार नस्ल के कुत्तों की बिक्री और प्रजनन पर रोक का आदेश जारी कर दिया गया है और जिला प्रशासन के आदेश का पालन नहीं करने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा। जिले के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी विपिन अग्रवाल ने बताया कि 23 खूंखार… Continue reading गौतमबुद्ध नगर जिले में 23 खूंखार नस्ल के कुत्तों की बिक्री और प्रजनन पर रोक