पंजाब-हरियाणा में आज भी ओलावृष्टि के आसार

पंजाब और हरियाणा में सोमवार को मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। दोनों ही राज्यों के कई जिलों में बारिश,तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि भी हुई।

Punjab: सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में पूर्व कांग्रेसी विधायक कुलबीर सिंह जीरा गिरफ्तार

पंजाब कांग्रेस के पूर्व विधायक कुलबीर सिंह जीरा को फिरोजपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जीरा को मंगलवार सुबह सोते हुए पुलिस ने उन्हें घर से उठाया।

पंजाब के CM भगवंत सिंह मान के जन्मदिन पर प्रदेश भर में लगाए गए ब्लड डोनेशन कैंप

पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान के जन्मदिन पर आज प्रदेश भर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। जन्मदिन के मौके पर सीएम मान संगरूर में मौजूद रहेंगे।

पंजाब सरकार अग्निवीर अमृतपाल सिंह को शहीद का दर्जा देगी- मुख्यमंत्री मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को कहा कि उनकी सरकार पिछले हफ्ते जम्मू कश्मीर में जान गंवाने वाले अग्निवीर अमृतपाल सिंह को शहीद का दर्जा देगी।

पंजाब, हरियाणा के कई हिस्सों में हुई बारिश, तापमान में आई गिरावट

पंजाब, हरियाणा और दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में सोमवार को बारिश हुई, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

पंजाब के फिरोजपुर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट ड्रोन मिला

पंजाब के फिरोजपुर जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट धान के खेत में एक ड्रोन मिला है। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

पंजाब सरकार का ‘मिशन रोजगार’: CM भगवंत सिंह मान ने 304 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र

चंडीगढ़ भवन में आयोजित इस नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में पंजाब कैबिनेट मंत्री ब्रह्म शंकर जिंपा और पंजाब के डीजीपी गौरव यादव समेत कई गणमान्य मौजूद रहे।

पंजाब: अबोहर में NIA की छापेमारी, Drugs और हथियारों की तस्करी करने वाले कई युवकों को किया गिरफ्तार

चंडीगढ़ में भी कई घरों पर एनआईए ने छापेमारी की है और कई युवकों को हिरासत में भी लिया है। बताया जा रहा है कि यह युवक नशीली दवाओं और हथियारों की तस्करी करते थे।

पंजाब में SYL नहर के वास्ते जमीन सर्वेक्षण के लिए केंद्रीय टीम को अनुमति नहीं: वित्त मंत्री चीमा

राज्य मंत्रिमंडल की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान चीमा से जब पूछा गया कि क्या पंजाब सरकार को सर्वेक्षण करने के लिए केंद्रीय टीम के संभावित दौरे के बारे में कोई सूचना मिली है? इस पर आम आदमी पार्टी (आप) के नेता ने कहा, ‘‘हमें इस संबंध में अब तक कोई जानकारी नहीं मिली है।’’

पंजाब में 18 IAS, 2 PCS अधिकारियों के हुए तबादले, पंजाब सरकार ने जारी किए आदेश

पंजाब सरकार ने आदेश जारी कर 18 IAS, 2 PCS अधिकारियों के तबादले किए है। बता दें कि, सभी अधिकारियों को नए विभागों का चार्ज दिया गया है।