भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने पंजाब में प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किए हैं। पटियाला से कर्नल जयबंस सिंह को पंजाब में पार्टी का मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है।
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने पंजाब में प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किए हैं। पटियाला से कर्नल जयबंस सिंह को पंजाब में पार्टी का मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है।
पुलिस ने बताया कि उन्हें फोन पर सूचना मिली थी कि अनंतनाग से किश्तवाड़ की ओर जा रहे पंजाब के दो लोग सिंथन टॉप पर फंसे हुए हैं। इसके बाद, पुलिस अधीक्षक खलील पोसवाल के निर्देश पर एक अभियान शुरू किया गया और फंसे हुए दोनों पर्यटकों पीयूष विज और मोहम्मद शरीफ को बचाया गया।
नितिन गडकरी ने इस उद्घाटन समारोह के दौरान कहा कि ‘यह मेरे जीवन का स्वर्णिम दिन है। मैं पहली बार अटारी-वाघा सीमा पर आया हूं, एनएचएआई ने यहां सबसे ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज स्थापित किया है।’
राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नाम लिखे पत्र में जीएसटी संशोधन विधेयकों को मंजूरी देने में हो रही देरी पर आपत्ति जताते हुए पूछा था कि पंजाब विधानसभा से बिलों को मंजूरी मिलने में इतनी देरी क्यों हो रही है।
हालांकि इस संबंध में पंजाब वित्त विभाग का कहना है कि जल्द ही राज्यपाल को जवाब भेजकर उनकी आपत्तियां दूर कर दी जाएंगी।
पंजाब कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। जगविंदर पाल सिंह जग्गा मजीठिया आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं। 2022 में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर मजीठा सीट से चुनाव लड़ा था। सीएम भगवंत सिंह मान ने उन्हें पार्टी में शामिल करवाया।
कांग्रेस के पूर्व विधायक कुलबीर सिंह जीरा रोपड़ जेल से आज रिहा होंगे। कुलबीर सिंह जीरा की जमानत याचिका पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है।
केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी अमृतसर के दौरे पर है। कार्यक्रम से पहले नितिन गडकरी श्री हरमंदिर साहिब जाएंगे और अटारी में देश के सबसे ऊंचे राष्ट्रीय धव्ज का उद्घाटन करेंगे।
पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र कल से शुरू होगा। दो दिनों के इस विशेष सत्र में कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने इस विशेष सत्र को बुलाने की जानकारी दी थी
सांसद संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने जानकारी देते हुए बताया गया कि फर्जी एजेंटों के द्वारा पीड़ित महिलाओं को बड़े-बड़े सपने दिखाकर और उनकी मजबूरी का फायदा उठाकर उन्हें अरब देशों में फंसाया गया था जो कि एक जघन्य अपराध है और यह अपराध अभी भी जारी है। साथ ही उन्होंने डीजीपी गौरव यादव से ऐसे बदमाश और फर्जी एजेंटों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की भी मांग की है।
सतलुज यमुना लिंक (SYL) को लेकर हरियाणा के सीएम मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान को पत्र लिखा है।