बीजेपी ने बदले 4 प्रदेश अध्यक्ष, 2024 से पहले सुनील जाखड़ को पंजाब तो बाबूलाल मरांडी को झारखंड की जिम्मेदारी

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने प्रदेश संगठन में बड़े बदलाव किए हैं। बता दें लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने कई राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों को बदला है। आपको बताए इसमें बीजेपी ने चार राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष बदल दिए हैं और इन राज्यों को नए अध्यक्ष मिले हैं उसमें पंजाब, झारखंड, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना शामिल हैं।

बीजेपी ने बाबूलाल मरांडी को झारखंड का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है,आंध्र प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष डी पुरंदेश्वरी, पंजाब का प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़, केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी को तेलंगाना में भाजपा अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

CM मान ने शहीदों के परिजनों को सौंपे चेक, CM मान ने की परिजनों की आर्थिक मदद

बीते दिनों ड्यूटी के दौरान एक्सीडेंट में पंजाब पुलिस के 3 जवान शहीद हो गए थे जिनके परिवार को मान सरकार की ओर से आर्थिक सहायता राशि दी गई। जवानों के परिवारों से वायदे के अनुसार CM भगवंत मान ने एक करोड़ और पचास पचास लाख रूपये के चेक भेंट किए।

साथ ही बच्चों की शिक्षा के लिए चार लाख रूपये का चेक भी दिया। साथ ही CM मान ने शहीद पुलिसकर्मियों के परिवार को भविष्य में भी हर संभव मदद का आश्वाशन दिया। CM मान ने कहा की एक सरकार के रूप में, उनके परिवारों का भरण- पोषण करना और उन्हें महत्व देना उनका कर्तव्य है ।

पंजाब में कांग्रेस को बड़ा नुकसान, कोटकपूरा में 13 पार्षदों ने छोड़ी पार्टी AAP में हुए शामिल

पंजाब में कांग्रेस पार्टी लगातार कमजोर हो रही है। कोटकपुरा में कांग्रेस पार्टी को बड़ा नुकसान हुआ है। यहां स्थानीय नगर परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष समेत 13 पार्षद आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए है।

नशा तस्करों के खिलाफ पंजाब पुलिस का अभियान, प्रदेश भर में चलाया सर्च ऑपरेशन

नशा तस्करों के खिलाफ पंजाब में बड़ा अभियान चलाते हुए पुलिस की टीमों ने कई जगहों पर दबिश दी. पंजाब पुलिस की ओर से चलाए गए सर्च ऑपरेशन के तहत मोहाली, समराला और फिरोजपुर समेत कई जगहों पर पुलिस की टीमों ने दबिश दी.इस दौरान पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस के जवानों… Continue reading नशा तस्करों के खिलाफ पंजाब पुलिस का अभियान, प्रदेश भर में चलाया सर्च ऑपरेशन

गैंगस्टर मुख्तार अंसारी पर CM भगवंत मान का बयान, ‘मुख्तार अंसारी पर हुआ खर्च नहीं उठाएगी पंजाब सरकार’

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक बार फिर साफ किया है कि गैंगस्टर मुख्तार अंसारी को पंजाब जेल में रखने और सुप्रीम कोर्ट में उसका केस लड़ने के लिए खर्च हुए 55 लाख रुपये का भुगतान पंजाब के खजाने से नहीं किया जाएगा. साथ ही उन्होंने साफ किया कि तत्कालीन मुख्यमंत्री और मंत्री से पैसे की… Continue reading गैंगस्टर मुख्तार अंसारी पर CM भगवंत मान का बयान, ‘मुख्तार अंसारी पर हुआ खर्च नहीं उठाएगी पंजाब सरकार’

NIA ने गृह मंत्रालय को लिखी चिठ्टी, जेलों में बंद गैंगस्टर्स को अंडमान शिफ्ट करने की मांग

राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी NIA ने दिल्ली, पंजाब और हरियाणा की जेलों में बंद दस से बारह गैंगस्टर्स को ट्रांसफर करने के लिए लिए गृह मंत्रालय के साथ चर्चा की है. इन गैंगस्टरों को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह ट्रांसफर करने की मांग की गई है. इससे पहले गृह मंत्रालय को लिखे पत्र में NIA… Continue reading NIA ने गृह मंत्रालय को लिखी चिठ्टी, जेलों में बंद गैंगस्टर्स को अंडमान शिफ्ट करने की मांग

पंजाब सरकार खरीदेगी थर्मल प्लांट, CM भगवंत मान ने दी जानकारी

पंजाब में बिजली की समस्या को जल्द दूर करने के लिए पंजाब सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. पंजाब सरकार एक प्राइवेट थर्मल प्लांट को खरीदने जा रही है. मुख्यमंत्री भगवंत मान खुद इसकी जानकारी दी. उन्होंने ग्वालीयर में आम आदमी पार्टी की रैली को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब सरकार पंजाब का एक… Continue reading पंजाब सरकार खरीदेगी थर्मल प्लांट, CM भगवंत मान ने दी जानकारी

मोहाली पुलिस ने बंबीहा गैंग के 8 गुर्गों को किया गिरफ्तार

मोहाली पुलिस ने बबीहा ग्रुप के 8 गुर्गों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। विदेश में बैठे गैंगस्टर प्रिस चौहान और काला राणा गैंग के लिए ये गुर्गे काम करते थे।

मोगा कोर्ट में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को किया गया पेश, 17 जुलाई को होगी मामले की अगली पेशी

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को आज मोगा कि मानयोग अदालत में भारी सुरक्षा फ़ोर्स के बीच पेश किया गया। लॉरेंस बिश्नोई पर थाना सिटी मोगा में 2021 में मोगा के डिप्टी मेयर के भाई पर फायरिंग करवाने का मामला दर्ज है। वही SSP मोगा ने बताया की थाना सिटी में 2021 में एक मामला दर्ज हुआ था। फायरिंग मामले के तहत लॉरेंस को पेश किया है और अगली पेशी 17 जुलाई को होगी

पंजाब में आज से वाहनों के हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट जरूरी, पुरानी नंबर प्लेट होने पर कटेगा चालान

पंजाब में आज से नंबर प्लेट पर चालान काटे जाएंगे. पंजाब सरकार के आदेश के मुताबिक हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट का शुक्रवार को आखिरी दिन था. अब आज से अगर किसी वाहन पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट ना हुई तो उसका चालान काटा जाएगा. ये चालान तीन हजार रुपए तक का हो सकता है. इसलिए… Continue reading पंजाब में आज से वाहनों के हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट जरूरी, पुरानी नंबर प्लेट होने पर कटेगा चालान