पंजाब पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य विक्की को किया गिरफ्तार

एक बड़ी सफलता में, पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गैंग के एक गुर्गे विक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की को गिरफ्तार किया है। डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि उन्हें प्रतिद्वंद्वी गिरोह के सदस्य को खत्म करने के लिए विदेश स्थित हैंडलर द्वारा काम सौंपा गया था। वह… Continue reading पंजाब पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य विक्की को किया गिरफ्तार

मध्य एवं लघु उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए जालंधर में हुई पहली “ग्रीन स्टांप पेपर” रजिस्ट्री

पंजाब सरकार द्वारा मध्यम एवं लघु उद्यमों की स्थापना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शुरू किए “ग्रीन स्टांप पेपर” द्वारा जालंधर जिले में पहली रजिस्ट्री हुई। डिप्टी कमिश्नर श्री विशेष सारंगल ने रजिस्ट्री करवाने वाले रोहित मलिक, वरिंदर मलिक और जसविंदर सिंह साहनी को रजिस्ट्री के बाद दस्तावेज सौंपे। बता दे कि कुछ समय… Continue reading मध्य एवं लघु उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए जालंधर में हुई पहली “ग्रीन स्टांप पेपर” रजिस्ट्री

पंजाब के इन 11 जिलों में घने कोहरे और बारिश का अलर्ट

इस वक्त पूरा उत्तर भारत ठंड की चपेट में है। कई राज्यों में घना कोहरा पड़ रहा है। यमुना एक्सप्रेस-वे पर कई जगहों पर सड़क हादसों की खबरें आ रही हैं। बुधवार को उत्तर भारत में ठंड के कारण कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई। मौसम विभाग ने अगले तीन से चार… Continue reading पंजाब के इन 11 जिलों में घने कोहरे और बारिश का अलर्ट

जालंधर : मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना के तहत सालासर धाम और खाटू श्याम लिए बस रवाना

पंजाब सरकार द्वारा राज्य के विभिन्न पवित्र स्थानों की मुफ्त यात्रा प्रदान करने के लिए शुरू की गई “मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा” योजना के तहत श्री सालासर धाम और श्री खाटू श्याम के दर्शन के लिए विधानसभा क्षेत्र जालंधर पश्चिम से तीर्थयात्रियों की एक बस रवाना हुई। पंजाब सरकार द्वारा भेजी गई इस बस के जरिए श्रद्धालु… Continue reading जालंधर : मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना के तहत सालासर धाम और खाटू श्याम लिए बस रवाना

‘आप’ ने पंजाब की झांकी को खारिज करने के लिए केंद्र सरकार की आलोचना की

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने गणतंत्र दिवस परेड के लिए पंजाब की झांकी को अस्वीकार करने के लिए भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की आलोचना की। आप पंजाब के नेताओं ने कहा कि झांकी में पंजाब के शहीदों के जीवन और इतिहास को दर्शाया गया है जिन्होंने हमारे देश और हमारी आजादी के… Continue reading ‘आप’ ने पंजाब की झांकी को खारिज करने के लिए केंद्र सरकार की आलोचना की

2023 में अब तक 1161kg हेरोइन बरामद, 2424 बड़ी मछलियां गिरफ्तार : आईजी सुखचैन गिल

सीमावर्ती राज्य से नशीली दवाओं के खतरे को जड़ से खत्म करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर नशे के खिलाफ जारी युद्ध को तेज करते हुए, पंजाब पुलिस ने डीजीपी गौरव यादव के नेतृत्व में वर्ष 2023 में अब तक की सबसे अधिक 1161 किलोग्राम हेरोइन जब्त करके एक नया मानदंड… Continue reading 2023 में अब तक 1161kg हेरोइन बरामद, 2424 बड़ी मछलियां गिरफ्तार : आईजी सुखचैन गिल

हरियाणा पंजाब में कोहरे को लेकर रेड अलर्ट जारी, जाने आगे कैसा रहेगा मौसम

हरियाणा और पंजाब में कोहरे का कहर जारी है. दोनों राज्यों में धुंध इतनी घनी पड़ रही है कि सुबह के समय लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है. वहीं, इससे यातायात भी प्रभावित हो रहा है. जिससे हादसे भी हो रहे हैं. वहीं, ट्रेन और फ्लाइटों में देरी हो रही है. आज… Continue reading हरियाणा पंजाब में कोहरे को लेकर रेड अलर्ट जारी, जाने आगे कैसा रहेगा मौसम

पंजाब विजिलेंस द्वारा भ्रष्टाचार के 251 मामलों में 288 आरोपी गिरफ्तार

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के अपने प्रयासों को जारी रखते हुए 2023 में 26 दिसंबर तक कुल 251 ट्रैप मामले, आपराधिक मामले दर्ज किए और 288 सरकारी अधिकारियों/कर्मचारियों और निजी व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। उक्त मामलों में गिरफ्तार आरोपियों में 66 पुलिसकर्मी और 44 राजस्व अधिकारी/कर्मचारी शामिल… Continue reading पंजाब विजिलेंस द्वारा भ्रष्टाचार के 251 मामलों में 288 आरोपी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री मान ने अपनी पत्नी के साथ गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में टेका माथा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज माता गुजरी जी और छोटे साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह जी की शहादत को समर्पित शहीदी जुड़ मेल के दूसरे दिन गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में मत्था टेका। पवित्र तीर्थस्थल पर मत्था टेकने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि… Continue reading मुख्यमंत्री मान ने अपनी पत्नी के साथ गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में टेका माथा

पंजाब को गणतंत्र दिवस पर अपनी झांकी पेश करने के लिए नहीं चुना गया: सीएम मान

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि पंजाब को एक बार फिर अगले साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर अपनी झांकी पेश करने के लिए नहीं चुना गया है। मान एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा की इस साल भी हमारा चयन नहीं हुआ है और हमें इस आशय… Continue reading पंजाब को गणतंत्र दिवस पर अपनी झांकी पेश करने के लिए नहीं चुना गया: सीएम मान