ICC World Cup: पाकिस्तान के लिए अहम चुनौती, SA के साथ खेलना है ‘करो या मरो’ मुकाबला

आईसीसी एकदिवसीय विश्व कप अपने रोमांचक दौर पर है। विश्वकप के इस संस्करण में भारतीय टीम का दबदबा अभी तक कायम है बता दें कि भारतीय टीम अभी तक इस टूर्नामेंट में अजय रही है।

World Cup 2023: इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में इस दिग्गज को मिल सकता है मौका, जानिए कारण

World Cup 2023: वनडे विश्व कप 2023 में भारत और इंग्लैंड का मुकाबला 29 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे शुरू होगा। यह मैच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत के स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन क्रिकेट विश्व कप 2023 में प्लेइंग-11 में वापसी के लिए तैयार हैं। लखनऊ की धीमी पिच पर… Continue reading World Cup 2023: इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में इस दिग्गज को मिल सकता है मौका, जानिए कारण

World Cup 2023: इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 विश्व कप 2022 की हार का बदला लेने उतरेगी टीम इंडिया

World Cup 2023: भारत आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 के अपने अगले मैच में 29 अक्टूबर को लखनऊ के एकाना स्टेडियम में इंग्लैंड से भिड़ेगा। 5 मैचों में 5 जीत के साथ भारतीय टीम का लक्ष्य जोस बटलर की अगुवाई वाली इंग्लैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करना होगा, जो तालिका में सबसे नीचे हैं। भारतीय… Continue reading World Cup 2023: इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 विश्व कप 2022 की हार का बदला लेने उतरेगी टीम इंडिया

World Cup 2023: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, इंग्लैंड और श्री लंका के खिलाफ मैच से बाहर हुए हार्दिक पांड्या

World Cup 2023: विश्व कप 2023 अब तक भारतीय टीम के लिए शानदार रहा है। भारत ने अब तक इस विश्व कप में 5 मुकाबले खेले हैं और इन सभी मैचों में भारत को जीत मिली है। लेकिन विश्व कप के बीच भारतीय टीम को एक बड़ा झटका लगा है। भारत के हरफनमौला आल-राउंडर हार्दिक… Continue reading World Cup 2023: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, इंग्लैंड और श्री लंका के खिलाफ मैच से बाहर हुए हार्दिक पांड्या

भारत ने एशियाई पैरा खेलों के दूसरे दिन चार स्वर्ण सहित 18 पदक जीते

प्राची यादव मंगलवार को यहां एशियाई पैरा खेलों में पैरा कैनोइंग (पाल नौकायन) में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय बनीं। उन्होंने लगातार दूसरे दिन देश के लिए पदक हासिल किया।

भारत ने मंगलवार को प्रतियोगिता के दूसरे दिन चार स्वर्ण सहित 18 पदक जीते। इससे देश के पदकों की कुल संख्या 35 हो गयी। भारत ने सोमवार को खेलों के पहले दिन छह स्वर्ण सहित 17 पदक जीते थे।

भारत 10 स्वर्ण, 12 रजत और 13 कांस्य के साथ चीन (155), ईरान (44) और उज्बेकिस्तान (38) के बाद तालिका में चौथे स्थान पर है।

  कैनोइंग वीएल2 वर्ग में सोमवार को रजत पदक जीतने वाली प्राची ने केएल2 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इन खेलों का दूसरा पदक हासिल किया।

दीप्ति जीवनजी (महिला टी20 400 मीटर), शरत शंकरप्पा मकनहल्ली (पुरुष टी13 5000 मीटर) और नीरज यादव (पुरुष एफ54/55/56 चक्का फेंक) मंगलवार को अन्य स्वर्ण पदक विजेता थे।

कमर से नीचे लकवाग्रस्त 28 साल की प्राची ने केएल2 स्पर्धा में 500 मीटर की दूरी तय करने के लिए 54.962 सेकंड का समय लिया। इस वर्ग में एथलीट अपने हाथ और शरीर के ऊपरी हिस्से का इस्तेमाल कर खुद को आगे बढ़ाते हैं। वह ग्वालियर की रहने वाली हैं।

एशियाई पैरा खेल: प्रधानमंत्री मोदी ने पदक विेजेताओं को बधाई दी

प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को चीन के हांगझोउ में एशियाई पैरा खेल-2022 में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके बेहतर भविष्य की कामना की।

प्रधानमंत्री ने महिलाओं की पैरा कैनो केएल2 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर प्राची यादव को बधाई दी।

उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘महिलाओं की पैरा कैनो केएल2 स्पर्धा में गौरवपूर्ण स्वर्ण पदक जीतने पर प्राची यादव को बधाई। यह ऐसा असाधारण प्रदर्शन था, जिसने भारत को गौरवान्वित किया। भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।’’

महिलाओं की 100 मीटर टी12 स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर सिमरन वत्स को बधाई देते हुए उन्होंने कहा, ‘‘यह उत्कृष्ट प्रदर्शन उनके समर्पण और प्रतिभा का प्रमाण है।’’

प्रधानमंत्री ने एशियाई पैरा खेल 2022 में मनीष कौरव द्वारा कांस्य पदक जीतने पर प्रसन्नता व्यक्त की

उन्होंने कहा, ‘‘एशियाई पैरा खेलों में पुरुषों की पैरा कैनो केएल3 स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन और कांस्य पदक जीतने के लिए मनीष कौरव को बधाई। यह बेहद उत्कृष्ट उपलब्धि है, जो उनके विशुद्ध समर्पण का परिणाम है!’’

प्रधानमंत्री ने अन्य पदक विजेताओं को भी बधाई दी और उनके प्रदर्शन की सराहना की।

20 साल बाद ICC टूर्नामेंट में भारत की न्यूजीलैंड पर पहली जीत

टीम इंडिया ने मोहम्मद शमी के पांच विकेट के बाद विराट कोहली की शानदार अर्धशतकीय पारी से अपना विजय अभियान जारी रखते हुए रविवार को विश्व कप मैच में न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराया

Shubman Gill वनडे में सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने

भारतीय सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल रविवार को यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप मैच के दौरान एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेजी से दो हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए।

गिल ने 38 पारियों में यह मुकाम हासिल किया और दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला का रिकॉर्ड तोड़ दिया जिन्होंने 40 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी।

चौबीस साल के गिल को आज यह उपलब्धि हासिल करने के लिए 14 रन की जरूरत थी। उन्होंने यह उपलब्धि भारतीय पारी के सातवें ओवर में हासिल की जब उन्होंने ट्रेंट बोल्ट पर चौका लगाया।

हालांकि गिल 14वें ओवर में 31 गेंदों में 26 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने लॉकी फर्ग्युसन की गेंद पर कैच थमाया।

ICC World Cup: भारत और न्यूजीलैंड के बीच महामुकाबला, दोनों में से किस टीम का रुकेगा विजय रथ

बता दें कि धर्मशाला में भारतीय टीम अब तक पांच एकदिवसीय मुकाबले खेल चुकी है जिसमें से भारतीय टीम ने दो मुकाबले जीते हैं तो वहीं दो मुकाबलों में भारत को हार का सामना करना पड़ा है जबकि एक मैच बारिश में धुल गया था।

डेविड वार्नर ने ODI में सफलता का श्रेय IPL को दिया

पाकिस्तान के खिलाफ वनडे में लगातार चौथा शतक लगाने के बारे में वार्नर ने कहा,‘‘मेरा मानना है कि कभी आप किसी खास टीम के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करते हैं। कई बार आप अच्छी गेंद को भी बेहतर तरीके से खेलते हैं। लेकिन आपको खुद पर भरोसा होना चाहिए। मैं वास्तव में आंकड़ों पर ध्यान नहीं देता।’’