हिमाचल BJP कोर कमेटी की घोषणा, प्रदेश अध्यक्ष ने पदाधिकारियों के नामों का किया एलान

हिमाचल भाजपा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश की कोर कमेटी की घोषणा कर दी है. इसमें स्थाई आमंत्रित सदस्य के रूप में सौदान सिंह भाजपा क्षेत्र प्रभारी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, अविनाश राय खन्ना भाजपा प्रदेश प्रभारी और संजय टंडन भाजपा प्रदेश सह प्रभारी होंगे.

इसके साथ ही नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, प्रदेश संगठन मंत्री सिद्धार्थन समेत कई नेताओं को भी कोर कमेटी में स्थान दिया गया है.