Himachal Weather : शिमला में अगले सप्ताह तक रहेगा मौसम साफ, 10 ड्रिग्री दर्ज हुआ तापमान…

हिमाचल प्रदेश में छह दिनों तक मौसम साफ रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में 27 नवंबर से 2 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं, रात के समय शिमला से ज्यादा ठंड चंडीगढ़ व ऊना में पड़ रही है। शिमला का न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

डलहौजी में अधिकतम तापमान 19.1, चंबा 23.5, केलांग 10.2, धर्मशाला 26.0, कांगड़ा 23.7, हमीरपुर 24.1, भुंतर 24.4, सुंदरनगर 25.1, ऊना 27.5, शिमला 20.7, रिकांगपिओ 20.8 और कुफरी में 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।