Kargil Vijay Diwas: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, PM मोदी और अमित शाह ने वीर सपूतों को किया नमन, जानिए…

kargil vijay diwas

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सर्वोच्च पद संभालने के बाद पहला ट्वीट करते हुए कारगिल युद्ध के वीर सपूतों को नमन किया है।

उन्होंने ट्वीट में लिखा, “कारगिल विजय दिवस हमारे सशस्त्र बलों की असाधारण वीरता, पराक्रम और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। भारत माता की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले सभी वीर सैनिकों को मैं नमन करती हूं। सभी देशवासी, उनके और उनके परिवारजनों के प्रति सदैव ऋणी रहेंगे। जय हिन्द!”

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कारगिल विजय दिवस पर ट्वीट किया है। पीएम मोदी ने ट्वीट में लिखा, ”कारगिल विजय दिवस मां भारती की आन-बान और शान का प्रतीक है। इस अवसर पर मातृभूमि की रक्षा में पराक्रम की पराकाष्ठा करने वाले देश के सभी साहसी सपूतों को मेरा शत-शत नमन। जय हिंद!”

इसके अलावा गृह मंत्री अमित शाह ने कारगिल विजय दिवस पर ट्वीट करते हुए लिखा, “कारगिल विजय दिवस भारतीय सशस्त्र बलों के अदम्य साहस और शौर्य का प्रतीक है। आज का दिन गौरवान्वित होने के साथ ही हमारे जवानों की वीरता का स्मरण कर उसका सम्मान करने का भी दिन है। अपनी बहादुरी से कारगिल से दुश्मनों को खदेड़कर पुन: तिरंगा लहराने वाले जवानों को हृदय से नमन करता हूँ।”