विजयवाड़ा में रोड शो के दौरान पथराव में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी घायल

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी पर अज्ञात व्यक्तियों ने पथराव कर दिया जिसमें वह घायल हो गये। युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) प्रमुख रेड्डी पर ‘मेमंता सिद्धम’ (हम बिल्कुल तैयार हैं)’ नामक बस यात्रा के दौरान पत्थर फेंके गए और एक पत्थर उनकी आंख से… Continue reading विजयवाड़ा में रोड शो के दौरान पथराव में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी घायल

आंध्र प्रदेश में PM मोदी की आज बड़ी रैली, चंद्रबाबू नायडू भी होंगे शामिल

लोकसभा चुनावों की तारीखों के एलान के बाद पीएम मोदी की आज पहली रैली होगी। पीएम मोदी आंध्र प्रदेश में जनसभा को संबोधित करेंगे, ये जनसभा बीजेपी तेलुगु देशम पार्टी और जन सेना पार्टी की संयुक्त रैली है।

प्रधानमंत्री मोदी आंध्र प्रदेश में 17 मार्च को राजग की चुनावी सभा में शामिल होंगे : विनोद तावडे

प्रधानमंत्री मोदी 17 मार्च को आंध्र प्रदेश के पलनाडु जिले में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग)की चुनावी सभा में शामिल होंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावडे ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) सुप्रीमो एन. चंद्रबाबू नायडू और जनसेना पार्टी प्रमुख पवन कल्याण भी सभा में हिस्सा लेंगे। तावडे के मुताबिक 2024 के चुनावों के लिए आंध्र प्रदेश में राजग की यह पहली चुनावी सभा होगी।

जनसभा में 10 साल बाद गठबंधन के तीनों सहयोगी तेदेपा, जनसेना और भाजपा शामिल होंगे।

भाजपा के विजयवाड़ा कार्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए तावडे ने कहा, मोदी, नायडू और कल्याण लंबे समय के बाद एक ही मंच पर नजर आएंगे।

भाजपा नेता ने केंद्र सरकार द्वारा वित्त पोषित योजनाओं को कथित तौर पर नाम बदल मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी के नाम से प्रचारित करने का आरोप लगाते हुए राज्य में सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस पार्टी पर हमला बोला। उन्होंने इसे धोखाधड़ी करार दिया।

तावडे के मुताबिक पलनाडु जिले के चिलकलुरिपेटा मंडल के बोप्पुडी गांव में होने वाली राजग की सभा के लिए, नायडू ने व्यवस्थाओं की देखरेख के लिए तेदेपा, जनसेना और भाजपा की समितियों का गठन किया है।

तेदेपा महासचिव नारा लोकेश, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के अचेन नायडू और अन्य नेताओं ने 13 मार्च को सभा स्थल का दौरा किया।

आंध्र प्रदेश के उंदावल्ली स्थित नायडू के आवास पर हुई लंबी चर्चा के बाद 11 मार्च को आंध्र प्रदेश राजग के सहयोगियों ने लोकसभा और राज्य चुनावों के लिए सीट-बंटवारे को अंतिम रूप दिया। इसके तहत भाजपा छह लोकसभा और 10 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि तेदेपा 17 संसदीय और 144 राज्य सीट पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। समझौते के तहत पवन कल्याण की जनसेना दो लोकसभा और 21 विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ेगी।

नायडू ने विधानसभा चुनाव के लिए 128 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। जनसेना ने अब तक सात उम्मीदवारों की घोषणा की है और कल्याण स्वयं पीथापुरम निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। भाजपा ने अभी तक राज्य में होने वाले चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं की है।

PM नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के वीरभद्र मंदिर में पूजा-अर्चना की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आंध्र प्रदेश में श्री सत्यसाई जिले के लेपाक्षी में स्थित ऐतिहासिक वीरभद्र मंदिर में मंगलवार को पूजा-अर्चना की। जटायु की भूमिका के कारण इस मंदिर का राम कथा में विशेष महत्व है।

गुजरात में 2 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगा अडाणी ग्रुप

उद्योगपति गौतम अडाणी ने बुधवार को गुजरात में 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश की घोषणा की। इसमें मुख्य रूप से एक हरित ऊर्जा पार्क का निर्माण शामिल है जो अंतरिक्ष से भी दिखाई देगा। वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक शिखर सम्मेलन (वीजीजीएस) के यहां आयोजित 10वें संस्करण में अडाणी ने कहा कि इस निवेश… Continue reading गुजरात में 2 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगा अडाणी ग्रुप

आंध्र प्रदेश: विजयनगरम में दो यात्री ट्रेनों की टक्कर, हादसे में अब तक 13 लोगों की मौत, 50 से ज्यादा घायल

रेल मंत्री ने ट्वीट कर इस हादसे में मरने वाले लोगों के परिजनों के प्रति शोक व्यक्त किया साथ ही उन्होंने बताया कि हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को 10 लाख रुपए, गंभीर रूप से घायलों को 2.5 लाख रुपए और मामूली रूप से घायल लोगों को 50 हजार रुपए की सहायता राशि दी जाएगी।

भीषण गर्मी के बीच इन राज्यों में गहरा सकता है बिजली का संकट, ऊर्जा मंत्री ने कही ये बात…

देश के कई राज्यों से कोयले की कमी की खबरें सामने आ रही हैं. बताया जा रहा है कि यूपी, महाराष्ट्र, पंजाब समेत 10 राज्यों में कोयले की किल्लत के चलते आने वाले समय में बिजली संकट पैदा हो सकता है. इस बीच अब केंद्र सरकार ने भी कोयले की कमी की बात को स्वीकार… Continue reading भीषण गर्मी के बीच इन राज्यों में गहरा सकता है बिजली का संकट, ऊर्जा मंत्री ने कही ये बात…