सुनीता केजरीवाल ने की प्रेस कांफ्रेंस, कहा- ’28 मार्च को अदालत में केजरीवाल करेंगे बड़ा खुलासा’

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल को ईडी ने 21 मार्च को आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन के मामले में गिरफ्तार किया था और एक अदालत ने उन्हें 28 मार्च तक एजेंसी की हिरासत में भेज दिया था।

केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ दिल्ली विधानसभा में AAP विधायकों ने किया हंगामा

दिल्ली में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर सरकार की तरफ से एक दिन का विशेष सत्र बुलाया गया था। विशेष सत्र में आम आदमी पार्टी के सभी विधायक अरविंद केजरीवाल के नाम की टी शर्ट पहनकर पहुंचे और उन्होंने सदन के अंदर और विधानसभा परिसर के बाहर प्रदर्शन किया

आप के प्रदर्शन के मद्देनजर प्रधानमंत्री आवास के आसपास बढ़ाई गई सुरक्षा, लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन बंद

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी (आप) की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आवास का घेराव करने के आह्वान के बाद पुलिस ने लोक कल्याण मार्ग की सुरक्षा कड़ी कर दी है। सात, लोक कल्याण मार्ग प्रधानमंत्री का आधिकारिक आवास है। ईडी ने अब रद्द की जा… Continue reading आप के प्रदर्शन के मद्देनजर प्रधानमंत्री आवास के आसपास बढ़ाई गई सुरक्षा, लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन बंद

सीएम केजरीवाल ने एक और निर्देश किया जारी, सौरभ भारद्वाज ने पढ़ा आदेश

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ईडी की हिरासत से सरकार को एक और निर्देश जारी किया है। यह निर्देश स्वास्थ्य मंत्रालय से संबंधित है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने मंगलवार को प्रेस वार्ता कर सीएम केजरीवाल के इस निर्देश के बारे में जानकारी दी है। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि पता नहीं… Continue reading सीएम केजरीवाल ने एक और निर्देश किया जारी, सौरभ भारद्वाज ने पढ़ा आदेश

दिल्ली पुलिस ने प्रधानमंत्री आवास की सुरक्षा कड़ी की, इन रास्तों पर लग सकता है जाम

आम आदमी पार्टी (आप) की ओर से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आवास का घेराव करने के आह्वान के बाद पुलिस ने सात, लोक कल्याण मार्ग की सुरक्षा कड़ी कर दी है।

Haryana: रोहतक में अनुराग ढांडा की अगुवाई में AAP करेगी विरोध प्रदर्शन

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी का विरोध प्रदर्शन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। एक तरफ तो आप कार्यकर्ता दिल्ली में पीएम आवास का घेराव करेंगे तो वहीं हरियाणा के रोहतक में आम आदमी पार्टी के हरियाणा में प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में AAP का प्रदर्शन

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी के नेता लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। जिसके चलते आप नेताओं ने आज प्रधानमंत्री आवास का घेराव करने का एलान किया है।

केजरीवाल ने ईडी की हिरासत से जारी किया पहला निर्देश: सूत्र

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ईडी की हिरासत में रहते हुए सरकार चलाने के तहत अपना पहला निर्देश जारी किया है। आम आदमी पार्टी (आप) के सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। ईडी ने बृहस्पतिवार को आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में केजरीवाल को उनके आधिकारिक आवास से गिरफ्तार कर लिया था।… Continue reading केजरीवाल ने ईडी की हिरासत से जारी किया पहला निर्देश: सूत्र

‘आप’ के प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं और कार्यकर्ताओं के रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। ‘आप’ ने ईडी द्वारा बृपार्टी प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ कैंडल मार्च निकालने और केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा की सरकार का पुतला जलाने… Continue reading ‘आप’ के प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

केजरीवाल होंगे रिहा, देश में शुरू करेंगे क्रांति: पंजाब सीएम मान

पंजाब CM भगवंत मान ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, जो कि उत्पाद शुल्क नीति से जुड़े मनी-लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की हिरासत में हैं, को रिहा किया जाएगा और देश में क्रांति लाएंगे। 55 वर्षीय आप राष्ट्रीय संयोजक को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को उनके आधिकारिक आवास से गिरफ्तार किया था।… Continue reading केजरीवाल होंगे रिहा, देश में शुरू करेंगे क्रांति: पंजाब सीएम मान