भाजपा 2025 में विधानसभा का चुनाव जीतेगी, दिल्ली की 90 प्रतिशत समस्याओं का हल करेगी: मनोज तिवारी

लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार के गति पकड़ने के बीच उत्तर पूर्वी दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद मनोज तिवारी ने बुधवार को दावा किया कि 2025 में होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज कर उनकी पार्टी 25 वर्ष बाद राजधानी की सत्ता में वापसी करेगी और एक ही कार्यकाल में शहर की 90 प्रतिशत समस्याओं का हल कर लेगी।

उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ का दिए एक साक्षात्कार में कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर दिल्ली की जनता को मिल रही मौजूदा सुविधाओं के अतिरिक्त अन्य रियायतें भी दी जाएंगी।

भोजपुरी गायक और अभिनेता से राजनीतिक नेता बने तिवारी ने कहा, ‘‘भाजपा करीब 25 साल से दिल्ली की सत्ता से बाहर है। यह भाजपा की हार नहीं है, यह दिल्ली की हार है। अब दिल्ली जीतेगी और मुझे उम्मीद है कि 2024 में नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनते ही यहां डबल-इंजन की सरकार बनेगी… और 2025 में दिल्ली की जनता भाजपा को मौका देगी।’’

BJP के राष्ट्रीय अधिवेशन का आज दूसरा दिन, PM मोदी फूकेंगे चुनावी बिगुल

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय पदाधिकारियों को संबोधित किया था इस दौरान उन्होंने पदाधिकारियों को संदेश देते हुए कहा कि भाजपा के लिए इस लोकसभा चुनाव में 370 सीटें जीतने का लक्ष्य सिर्फ आंकड़ा नहीं है, बल्कि यह श्यामा प्रसाद मुखर्जी को भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं की श्रद्धांजलि होगी।

लोकसभा चुनाव में भाजपा की 370, राजग की 400 से अधिक सीट पर होगी जीत: अमित शाह

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के नतीजे को लेकर लोगों के मन में कोई संशय नहीं है क्योंकि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 370 सीट जीतेगी और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) 400 से अधिक सीटें जीतेगा।

शाह ने कांग्रेस पर भी कटाक्ष किया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 10 साल के शासन में से पहले पांच साल विपक्षी दल के शासनकाल में खोदे गए ‘‘गड्ढे’’ को भरने में चले गए और अन्य पांच (विकास की) नींव रखने में लगाए गए।

वरिष्ठ भाजपा नेता ने अहमदाबाद नगर निगम (एएमसी) की 1,950 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की शुरुआत करने के बाद यहां कहा, ‘‘उन्हें (मोदी को) तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाएं। नींव पर एक शानदार इमारत बहुत तेज गति से बनेगी।’’

शाह ने कहा, ‘‘मैं कल कर्नाटक में था और मैंने जनवरी में 11 राज्यों का दौरा किया। लोकसभा चुनाव (के नतीजे) के बारे में किसी भी राज्य में कोई संशय नहीं है। पूरे देश में यह माहौल है कि भाजपा को 370 सीट और राजग को 400 से ज्यादा सीट मिलेंगी।’’

उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्ष में प्रधानमंत्री मोदी ने कई कार्यों को गति और दिशा दी तथा ऐसे लक्ष्य पूरे किए जिनकी कल्पना करना मुश्किल था।

शाह ने कहा कि यह ‘गुजरात मॉडल’ ही था जिसके कारण लोगों ने 2014 में मोदी को देश का प्रधानमंत्री चुना।

भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि 10 साल में प्रधानमंत्री मोदी ने देश को नई ऊंचाई पर ले जाने का खाका खींचा और लोगों को भरोसा है कि उनके 10 साल के शासन के बाद 2047 में भारत दुनिया में अव्वल होगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी में योजना बनाने और उसे कड़ी मेहनत से लागू करने की क्षमता है।

भाजपा नेता ने कहा, ‘‘परिणामस्वरूप, भारतीय अर्थव्यवस्था 11वें स्थान से ऊपर उठकर दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है।’’

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इसी साल 22 जनवरी को प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी में अयोध्या मंदिर में भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई।

उन्होंने कहा, ‘‘करीब 550 साल से देश का हर व्यक्ति अयोध्या में राम मंदिर का इंतजार कर रहा था। हमने 22 जनवरी को यह साकार होते देखा और आज हमारे पास राम लला का एक सुंदर मंदिर है।’’

भाजपा और कांग्रेस पार्षदों के विरोध प्रदर्शन से एमसीडी की बैठक बाधित

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस पार्षदों ने स्थायी समिति का गठन न होने और गृह कर में वृद्धि को लेकर बुधवार को विरोध प्रदर्शन कर दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की बैठक को बाधित किया।

विपक्षी पार्षदों की नारेबाजी के बीच अपराह्न दो बजकर 19 मिनट पर सदन की बैठक शुरू हुई।

कांग्रेस पार्षदों ने आम आदमी पार्टी (आप) के खिलाफ नारे लगाये। उन्होंने हाथों में तख्तियां ले रखी थीं, जिन पर ‘‘स्थायी समिति का गठन करो’’ और ‘‘गृह कर वापस लो’’ जैसी मांगें लिखी हुई थीं।

भाजपा के पार्षदों ने दिल्ली में कुत्तों से खतरे का मुद्दा उठाया और शहर में कुत्तों के काटने की घटनाओं के संबंध में आंकड़े जारी करने की मांग की।

MCD के सदन की बैठक में पेश किया जाएगा 1 जून को नगर निगम दिवस घोषित करने का प्रस्ताव

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के सदन की अगली बैठक में एक जून को नगर निगम दिवस के रूप में मनाने का प्रस्ताव पेश किया जाएगा। एमसीडी के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि एक जून, 1863 को नगरपालिका की सामान्य समिति की पहली बैठक हुई थी और प्रस्ताव है कि इस दिन को नगरपालिका दिवस के रूप में घोषित किया जाए और मनाया जाए।

एमसीडी द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, ‘‘आम तौर पर सभी बड़े और ऐतिहासिक संगठन अपने कर्मचारियों में अपनेपन की भावना पैदा करने के लिए स्थापना दिवस मनाते हैं। हालांकि एमसीडी के लिए ऐसा कोई दिन निर्धारित नहीं है।’’

नगर निगम ने कहा, ‘‘एमसीडी का 160 साल पुराना इतिहास है और यह देश के सबसे पुराने संगठनों में से एक है, जो उचित सम्मान का हकदार हे तथा इसके लिए एक अच्छा तरीका उसके स्थापना दिवस को मनाया जाना हो सकता है।’’

दिल्ली नगर पालिका फरवरी 1863 में अस्तित्व में आई और अप्रैल 1863 में दिल्ली के संचालन के लिए उपनियम बनाए जाने के वास्ते एक समिति गठित की गई थी।

आम समिति की पहली बैठक एक जून, 1863 को आयुक्त की अध्यक्षता में हुई थी। दिल्ली नगर निगम अधिनियम 1957 में लागू किया गया था और यह सात अप्रैल, 1958 से प्रभाव में आया था।

4 दिसंबर को होने वाले Delhi MCD Chunav की तैयारी पूरी, बनाए गए 13638 मतदान केंद्र और साथ ही 68 पिंक पोलिंग बूथ की भी व्यवस्था

दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डों पर होने वाले चुनाव के लिए राज्य चुनाव आयोग ने तैयारी पूरी हो गई है। दिल्ली राज्य चुनाव आयोग ने दिल्ली में एमसीडी चुनावों कराने के लिए 13,638 मतदान केंद्र बनाए हैं। इसके साथ ही महिलाओं के लिए 68 पिंक पोलिंग स्टेशन भी बनाए गए हैं। वहीं 68 मॉडल… Continue reading 4 दिसंबर को होने वाले Delhi MCD Chunav की तैयारी पूरी, बनाए गए 13638 मतदान केंद्र और साथ ही 68 पिंक पोलिंग बूथ की भी व्यवस्था