पूंडरी हल्के में मंडी पर लगा ताला, किसानों को अपना अनाज अडानी को बेचने पर किया जा रहा मजबूर: डॉ. सुशील गुप्ता

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और कुरुक्षेत्र लोकसभा से ‘इंडिया’ गठबंधन के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने पूंडरी के पार्टी कार्यालय में प्रेसवार्ता की। इससे पूर्व भारतीय किसान यूनियन (मान गुट) के युवा प्रदेश अध्यक्ष राजीव आर्य अपने 100 से ज्यादा समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। राजीव आर्य के साथ… Continue reading पूंडरी हल्के में मंडी पर लगा ताला, किसानों को अपना अनाज अडानी को बेचने पर किया जा रहा मजबूर: डॉ. सुशील गुप्ता

SKM के आह्वान पर UP में कई जगहों पर किसानों ने निकाला ट्रैक्टर मार्च

न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी, स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने, आंदोलन के दौरान किसानों के खिलाफ दर्ज किये गये पुलिस मामले वापस लेने सहित अन्य मांगों को लेकर किसान पंजाब और हरियाणा की खनौरी तथा शंभू सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे हैं।

बठिंडा: PWD अधिकारी से जबरन जलवाई थी पराली, CM मान के आदेश पर दो किसान गिरफ्तार

तीन नवंबर को पीडब्लयूडी के एसडीओ अपने साथियों के साथ यहां किसानों से पराली ना जलाने की अपील और उन्हें इस संबंध में जागरूक करने पहुंचे थे जहां इन किसानों ने उन्हें बंधक बनाकर उनसे जबरदस्ती पराली जलवाई थी जिस घटना के बाद इसका वीडियो वायरल होने पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के आदेशों पर थाना नेहियांवाला पुलिस ने नौ किसानों की पहचान कर उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया और यह गिरफ्तारियां हुई हैं।