हरियाणा के राज्यपाल 37वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले के समापन समारोह में लेंगे भाग

हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय 18 फरवरी को 37वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले के समापन समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। यह मेला 2 फरवरी को शुरू हुआ, जिसमें भारत और विदेश के कलाकारों की कलाकृतियाँ प्रदर्शित की गईं और घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय कलाकारों ने अपनी संस्कृति की झलकियाँ पेश कीं। 37वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले… Continue reading हरियाणा के राज्यपाल 37वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले के समापन समारोह में लेंगे भाग

Chandigarh: कांग्रेस नेताओं का धरना प्रदर्शन, पुलिस ने राजा वड़िंग को हिरासत में लिया

पंजाब कांग्रेस के नेताओं ने किसानों के समर्थन में चंडीगढ़ के सेक्टर तीन स्थित बीजेपी दफ्तर के बाहर धरना प्रदर्शन कर रहे थे जिसके बाद कानून व्यवस्था को देखते हुए पुलिस ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग समेत कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया।

सीएम खट्टर ने लाल कृष्ण आडवाणी से की मुलाकात, भारत रत्न से सम्मानित होने पर दी शुभकामनाएं

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पूर्व उपप्रधानमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किए जाने पर नई दिल्ली में उनके आवास पर मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन्हें राज्य सरकार की पिछले 9 वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित एक पुस्तक भी… Continue reading सीएम खट्टर ने लाल कृष्ण आडवाणी से की मुलाकात, भारत रत्न से सम्मानित होने पर दी शुभकामनाएं

AAP जल्द पंजाब में 13, चंडीगढ़ में एक लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवारों की घोषणा करेगी- केजरीवाल

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी एक पखवाड़े के भीतर पंजाब की 13 लोकसभा सीट और चंडीगढ़ की एक संसदीय सीट के लिए उम्मीदवारों की घोषणा करेगी।

चंडीगढ़ के नए DGP होंगे मधुप कुमार तिवारी

चंडीगढ में नए डीजीपी की नियुक्ति की गई है। यूटी कैडर के 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी मधुप तिवारी चंडीगढ़ के नए डीजीपी होंगे। वो प्रवीर रंजन की जगह लेंगे।

चंडीगढ़ में AAP का प्रदर्शन, पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया

चंडीगढ़ मेयर चुनाव को लेकर अभी तक हंगामा जारी है। ऐसे में आप की चंडीगढ़ इकाई के नेता और कार्यकर्ता चुनाव को लेकर बीजेपी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे है। इस बीच प्रदर्शन कर रहे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को चंडीगढ़ पुलिस ने हिरासत में लिया।

Chandigarh: CM मान ने खिलाड़ियों को क्लास-वन अफसर के बांटे नियुक्ति पत्र

पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान ने चंडीगढ़ में खिलाड़ियों को क्लास-वन नौकरी के नियुक्ति पत्र बांटे। सीएम आवास पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर समेत कई नेता मौजूद रहे।

Chandigarh: भाजपा उम्मीद्वार मनोज सोनकर ने जीता मेयर पद का चुनाव

चंडीगढ़ नगर निगम के मेयर पद के लिए हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार मनोज सोनकर ने  जीत हासिल कर ली है।

चंडीगढ़ में मेयर चुनाव के लिए मतदान जारी, कुछ देर में घोषित होंगे परिणाम

सियासी गतिरोध के बाद आज चंडीगढ़ को नया मेयर मिलेगा। मेयर, डिप्टी मेयर और सीनियर डिप्टी मेयक के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। ये चुनाव प्रक्रिया हाईकोर्ट के आदेशों पर करवाई जा रही है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन का 83 साल की उम्र में निधन

पूर्व केंद्रीय मंत्री और चंडीगढ़ के पूर्व सांसद हरमोहन धवन का लंबी बीमारी के बाद शनिवार शाम को मोहाली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। आम आदमी पार्टी (आप) नेता प्रदीप छाबड़ा ने यह जानकारी दी। हरमोहन धवन 83 वर्ष के थे। कांग्रेस के पूर्व सांसद पवन कुमार बंसल और भारतीय जनता पार्टी… Continue reading पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन का 83 साल की उम्र में निधन