CM नायब सैनी ने ‘INDIA’ गठबंधन पर साधा निशाना, बोले- उनके पास ना तो नियत है और ना ही नेतृत्व

यमुनानगर के छछरौली की विजय संकल्प रैली में सीएम ने विपक्ष पर निशाना साधा। वह बोले कि भाजपा के पास राष्ट्र को विकसित बनाने की नीति और मोदी जैसा प्रभावशाली नेतृत्व है। उमड़े जनसैलाब को संबोधित कर कहा कि मैं आपका भाई पहले और मुख्यमंत्री बाद में हूं।

कांग्रेस को गुजरात विस उपचुनाव में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद, लेकिन अबतक नहीं किए उम्मीदवार घोषित

कांग्रेस ने गुजरात में सभी 5 रिक्त विधानसभा सीट जीतने का विश्वास व्यक्त किया है, जिनपर सात मई को लोकसभा चुनाव के साथ ही उपचुनाव होंगे, लेकिन पार्टी ने अब तक अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। गुजरात में 26 लोकसभा सीट के लिए 7 मई को मतदान होगा। इसी के साथ उसी दिन… Continue reading कांग्रेस को गुजरात विस उपचुनाव में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद, लेकिन अबतक नहीं किए उम्मीदवार घोषित

मंडी में कंगना रनौत का चुनाव प्रचार, कांग्रेस की नीति पर उठाए सवाल

मंडी से बीजेपी प्रत्याशी कंगना रनौत ने चुनाव प्रचार किया और जनता से मतदान करने की अपील की। कंगना ने इस दौरान कांग्रेस की नीति पर सवाल उठाए और कहा कि, कांग्रेस पार्टी ने हमेशा से मंडी की जनता को गुमराह किया है।

विजेंद्र सिंह के BJP में शामिल होने पर CM नायब सिंह सैनी ने दी प्रतिक्रिया

विजेंद्र सिंह जी का पार्टी में स्वागत है। बहुत लोग बीजेपी ज्वाइन कर रहे हैं। पार्टी की जो विचार,नीति और पार्टी का जो नेतृत्व है वो बिल्कुल स्पष्ट है साथ ही उन्होंने विपक्ष के नेताओं पर तंज किया और कहा कि, विपक्षी के नेताओं ने हमेशा से देश को तोड़ने की बात की है।

लोकसभा चुनाव से पहले मुक्केबाज विजेंदर सिंह कांग्रेस का हाथ छोड़कर BJP में हुए शामिल

बता दें कि विजेंदर सिंह ने साल 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट से दक्षिणी दिल्ली संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गए थे। कई दिनों से कयास लग रहे थे कि कांग्रेस उन्हें इस बार मथुरा सीट से मैदान में उतार सकती है जहां से भाजपा की मौजूदा सांसद हेमा मालिनी तीसरी बार चुनावी मैदान में हैं।

राहुल गांधी ने केरल की वायनाड लोकसभा सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया

**EDS: GRAB VIA PTI VIDEOS** Wayanad: Congress candidate Rahul Gandhi files his nomination papers for the upcoming Lok Sabha elections, in Wayanad district, Wednesday, April 3, 2024. (PTI Photo)(PTI04_03_2024_000082B)

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केरल की वायनाड लोकसभा सीट से बुधवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

अपनी बहन प्रियंका गांधी वाद्रा और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) महासचिव के सी वेणुगोपाल समेत पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ पहुंचे राहुल ने वायनाड जिलाधिकारी को अपना नामांकन पत्र सौंपा। वायनाड जिलाधिकारी निर्वाचन अधिकारी भी हैं।

नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद राहुल ने संविधान को बनाए रखने की शपथ पढ़ी जिसके बाद कागजात जमा करने की प्रक्रिया समाप्त हुई।

राहुल सुबह हेलीकॉप्टर से वायनाड पहुंचे और फिर उन्होंने कलपेट्टा से सिविल स्टेशन तक रोड शो किया। इसके बाद वह अपना नामांकन पत्र दाखिल कराने के लिए जिलाधिकारी के कार्यालय गए।

उन्होंने जिलाधिकारी के कार्यालय जाने से पहले रोडशो के अंत में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि वह इस जिले में कई लोगों की जान लेने वाली मानव-पशु संघर्ष की घटनाओं समेत वायनाड वासियों के सभी मुद्दों पर उनके साथ हमेशा खड़े हैं।

वायनाड से मौजूदा सांसद राहुल ने कहा कि वह इस पहाड़ी निर्वाचन क्षेत्र के लोगों के मुद्दों पर देश और दुनिया का ध्यान आकर्षित करने के लिए हमेशा तैयार हैं।

राहुल वायनाड लोकसभा क्षेत्र से भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष के. सुरेंद्रन और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) की नेता एनी राजा के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने 2019 में इसी सीट से चार लाख से अधिक मतों के भारी अंतर से जीत हासिल की थी।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी 2019 के लोकसभा चुनावों में कुल 10,92,197 मतों में से 7,06,367 मत हासिल कर विजयी रहे थे जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के पी पी सुनीर को केवल 2,74,597 वोट मिले थे।

केरल में इस साल लोकसभा चुनाव के लिए मतदान 26 अप्रैल को होगा।

पूंडरी हल्के में मंडी पर लगा ताला, किसानों को अपना अनाज अडानी को बेचने पर किया जा रहा मजबूर: डॉ. सुशील गुप्ता

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और कुरुक्षेत्र लोकसभा से ‘इंडिया’ गठबंधन के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने पूंडरी के पार्टी कार्यालय में प्रेसवार्ता की। इससे पूर्व भारतीय किसान यूनियन (मान गुट) के युवा प्रदेश अध्यक्ष राजीव आर्य अपने 100 से ज्यादा समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। राजीव आर्य के साथ… Continue reading पूंडरी हल्के में मंडी पर लगा ताला, किसानों को अपना अनाज अडानी को बेचने पर किया जा रहा मजबूर: डॉ. सुशील गुप्ता

इंदु वर्मा की अपने समर्थकों के साथ BJP में वापसी, बोलीं- कांग्रेस में जाना गलती थी

इंदु वर्मा ने कहा, ”कांग्रेस में शामिल होना एक गलत थी, लेकिन सुबह का भूला अगर शाम को घर आ जाए तो उसे भूला नहीं कहते हैं।” उन्होंने कहा कि मैं और मेरे समर्थक आगामी लोकसभा चुनाव में बिना किसी अपेक्षा के भाजपा की जीत के लिए काम करेंगे।

लोकसभा चुनाव से पीठ दिखाकर भागने वाली है कांग्रेस – बिशम्बर वाल्मीकि

हरियाणा सरकार के नए मंत्रिमंडल में शामिल बिशम्बर वाल्मीकि ने कहा कि कांग्रेस आज असमंजस की स्थिती में है। लोकसभा चुनाव के लिए उनके पास कोई उम्मीदवार नहीं है। कोई भी कांग्रेस का नेता टिकट लेने के लिए तैयार नहीं। ऐसा लगता है कि कांग्रेस चुनाव से पीठ दिखाकर भागने वाली है। उन्होंने माफी मांग… Continue reading लोकसभा चुनाव से पीठ दिखाकर भागने वाली है कांग्रेस – बिशम्बर वाल्मीकि

लोकसभा चुनाव को लेकर सीमा त्रिखा का दावा, कहा – हरियाणा में भाजपा जीतेगी सभी सीटें

लोकसभा चुनाव में अब कुछ ही दिन बाकी हैं। हरियाणा में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दावा कर रहे हैं कि उनकी पार्टी राज्य में 10 सीटें जीतेगी। वहीं, इस बीच हरियाणा की स्कूल शिक्षा व उच्च शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा ने कहा कि हरियाणा में जनता का मन मोदी और नायब सैनी है। यदि… Continue reading लोकसभा चुनाव को लेकर सीमा त्रिखा का दावा, कहा – हरियाणा में भाजपा जीतेगी सभी सीटें