रामलीला मैदान में ‘इंडिया’ गठबंधन की रैली के लिए भारी पुलिस बल तैनात

मध्य दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस) गठबंधन के नेताओं की एक रैली के मद्देनजर दिल्ली पुलिस और अर्द्धसैन्य बलों के कर्मियों को बड़ी संख्या में तैनात किया गया है। दिल्ली पुलिस ने कोई मार्च न निकालने, कोई ट्रैक्टर-ट्रॉली न लाने और कोई हथियार न लाने समेत कुछ… Continue reading रामलीला मैदान में ‘इंडिया’ गठबंधन की रैली के लिए भारी पुलिस बल तैनात

भाजपा ने हरियाणा में मुख्यमंत्री का चेहरा बदला, जनता सरकार बदलेगी: डॉ. सुशील गुप्ता

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और कुरुक्षेत्र लोकसभा से ‘इंडिया’ गठबंधन के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने शुक्रवार को लाडवा विधानसभा के गांव एवं वार्ड में चुनावी यात्रा शुरू की। इस मौके पर विधायक मेवा सिंह, पूर्व विधायक रमेश गुप्ता, अमरीक सिंह, नायब सिंह, अमन गुप्ता, डॉ. मनीष यादव, हरप्रीत चीमा, गुरदेव सुरा, जगदीप… Continue reading भाजपा ने हरियाणा में मुख्यमंत्री का चेहरा बदला, जनता सरकार बदलेगी: डॉ. सुशील गुप्ता

बिहार में महागठबंधन के बीच सीट शेयरिंग हुई फाइनल, पप्पू यादव के साथ हो गया खेला

बिहार में महागठबंधन के बीच सीट बंटवारा फाइनल हो गया है। राजद 26 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी वहीं कांग्रेस के हाथ 9 सीटें आई हैं। वहीं, भाकपा माले 3 जबकि माकपा और भाकपा एक-एक सीट पर उम्मीदवार दे सकेंगे। वहीं इन सब के बीच पप्पू यादव को लालू यादव ने जोरदार झटका दिया है।… Continue reading बिहार में महागठबंधन के बीच सीट शेयरिंग हुई फाइनल, पप्पू यादव के साथ हो गया खेला

रामलीला मैदान में जुटेंगे इंडिया ब्लॉक के बड़े नेता, “आप” को मिली अनुमति

आम चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक दिल्ली के रामलीला मैदान में बड़ी जनसभा करने वाली है। 31 मार्च को होने वाली इस महारैली की अनुमति आम आदमी पार्टी को मिल गई है। दिल्ली पुलिस ने इस महारैली को लेकर एनओसी जारी कर दिया है। इसमें पुलिस ने 20 हजार लोगों के जुटने की अनुमति दी… Continue reading रामलीला मैदान में जुटेंगे इंडिया ब्लॉक के बड़े नेता, “आप” को मिली अनुमति

कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में खरगे, सोनिया गांधी व गहलोत का नाम

कांग्रेस ने राजस्थान में आगामी लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। पार्टी के 40 नेताओं के नाम वाली इस सूची में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी व पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का भी नाम है।

इसके अलावा सूची में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, सचिन पायलट व कन्हैया कुमार का भी नाम है।

मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर उपलब्ध सूची के अनुसार, कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में पार्टी के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी तथा वरिष्ठ नेता मोहन प्रकाश, हेमाराम चौधरी, रघु शर्मा और हरीश चौधरी शामिल हैं।

सूची में सूरतगढ़ से विधायक डूंगरराम सहित कई विधायकों के भी नाम हैं।

कांग्रेस लोकसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र छह अप्रैल को यहां जयपुर में आयोजित एक जनसभा में जारी करेगी।

राजस्थान में लोकसभा चुनाव दो चरणों में 19 और 26 अप्रैल को होगा। पहले चरण में 19 अप्रैल को 12 सीटों पर मतदान होगा जिनमें गंगानगर, बीकानेर, चूरू, झुंझुनू, सीकर, जयपुर ग्रामीण, जयपुर, अलवर-भरतपुर, करौली-धौलपुर, दौसा और नागौर शामिल हैं। वहीं, दूसरे चरण में 13 निर्वाचन क्षेत्रों-टोंक-सवाई माधोपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालौर, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा और झालावाड़-बारां में 26 अप्रैल को मतदान होगा।

इसके अलावा, बांसवाड़ा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली बागीदौरा विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव 26 अप्रैल को होगा।

लोकसभा चुनाव न लड़ने पर बोली प्रतिभा सिंह, कहा- कांग्रेस मैदान में उतारेगी मजबूत प्रत्याशी

चंडीगढ़ में हुई कांग्रेस कोआर्डिनेशन कमेटी की बैठक के बाद शिमला लौटी प्रतिभा सिंह के चुनाव न लड़ने पर अब तेवर नरम होते नजर आ रहे हैं। प्रतिभा सिंह ने कहा कि कोऑर्डिनेशन कमिटी की बैठक में लोकसभा चुनाव के साथ उपचुनाव में टिकट को लेकर चर्चा हुई है।

बिहार और महाराष्ट्र में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी, इंडिया ब्लॉक के नेताओं के बीच बढ़ी तल्खी

लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की तैयारी शुरू हो गई है। पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को होनी है। ऐसे में अधिकत्तर सीटों पर एनडीए और इंडिया ब्लॉक ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। लेकिन महाराष्ट्र और बिहार में इंडिया ब्लॉक के अंदरखाने बवाल मचा हुआ है। मोदी विरोध में बनी… Continue reading बिहार और महाराष्ट्र में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी, इंडिया ब्लॉक के नेताओं के बीच बढ़ी तल्खी

भारत की सबसे अमीर महिला और पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल हुई बीजेपी में शामिल

लोकसभा चुनाव से पहले भारत की सबसे अमीर महिला और हरियाणा की पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गईं। उन्होंने कल कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। 84 वर्षीया सावित्री जिंदल ने यह फैसला अपने बेटे उद्यमी नवीन जिंदल के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने के कुछ दिनों बाद… Continue reading भारत की सबसे अमीर महिला और पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल हुई बीजेपी में शामिल

हरियाणा की पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल ने कांग्रेस छोड़ी, BJP में शामिल

हरियाणा में कांग्रेस की पूर्ववर्ती भूपिंदर हुड्डा सरकार में सावित्री जिंदल मंत्री थीं। वर्ष 2014 के चुनाव में सावित्री हिसार सीट पर भाजपा के डॉ कमल गुप्ता से हार गई थीं। गुप्ता वर्तमान में नायब सिंह सैनी सरकार में मंत्री हैं।

देश में अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति हो गयी है पैदा: डॉ. सुशील गुप्ता

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं कुरूक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी सुशील गुप्ता ने आज कहा कि देश में अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति पैदा हो गयी है। अपने चुनाव अभियान के तहत पिहोवा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा करने वाले सुशील गुप्ता ने कहा कि देश में अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति पैदा… Continue reading देश में अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति हो गयी है पैदा: डॉ. सुशील गुप्ता