अगले 10 दिनों तक देश में बढ़ेंगे कोरोना केस, फिर आने लगेगी गिरावट…

भारत में कोविड स्थानिक चरण की ओर बढ़ रहा है, इसलिए मामले अगले 10-12 दिनों तक बढ़ते रह सकते हैं जिसके बाद इसमें कमी आएगी। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। बता दें मामले भले ही बढ़ रहे हैं, लेकिन अस्पताल में भर्ती होने वालों की संख्या कम है और इसके कम ही बने रहने की उम्मीद है। देश में बीते 24 घंटे में 7,830 नए मामले दर्ज किए गए हैं जो पिछले सात महीनों में सबसे अधिक हैं।