न्यायालय ने अपना ही फैसला रद्द किया, दिल्ली मेट्रो की याचिका विचारार्थ स्वीकार की

उच्चतम न्यायालय ने दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) को बड़ी राहत प्रदान करते हुए बुधवार को अपना ही एक फैसला रद्द कर दिया और कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र की उपक्रम कंपनी ‘दिल्ली एयरपोर्ट मेट्रो एक्सप्रेस प्राइवेट लिमिटेड’ को 2017 के मध्यस्थता आदेश के अनुपालन में 8,000 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान करने के लिए बाध्य नहीं है।

भारत के प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने 2021 के फैसले के खिलाफ दाखिल दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की सुधारात्मक याचिका को विचारार्थ स्वीकार कर लिया और कहा कि शीर्ष अदालत ने दिल्ली उच्च न्यायालय के फैसले को रद्द करने में गलती की।

दिल्ली उच्च न्यायालय की एक खंडपीठ ने 2019 में डीएमआरसी के खिलाफ पारित मध्यस्थता आदेश को रद्द कर दिया था।

पीठ ने अपने फैसले में कहा ,‘‘ दिल्ली उच्च न्यायालय के फैसले को खारिज करते हुए इस अदालत ने स्पष्ट रूप से एक ऐसा फैसला सुनाया जिसने एक सार्वजनिक उपक्रम को अत्यधिक जिम्मेदारी से लाद दिया।’’

पीठ ने कहा कि इस मामले में शीर्ष अदालत के पूर्व के फैसले से ‘‘न्याय का उपहास’’ हुआ और इसमें सुधार की जरूरत हुई।

फैसले में कहा गया कि डीएमआरसी द्वारा अब तक जमा की गई राशि वापस कर दी जाएगी। फैसले से पक्षकारों की वही स्थिति बहाल हो गई जिस स्थिति में वे दिल्ली उच्च न्यायालय के फैसले की घोषणा की तारीख पर थे। विस्तृत फैसले की प्रतीक्षा है।

वर्ष 2017 का मध्यस्थता आदेश 7,200 करोड़ रुपये का था और ब्याज और अन्य शुल्कों के साथ राशि बढ़कर 8,000 करोड़ रुपये से अधिक हो गई।

शीर्ष अदालत ने डीएएमईपीएल को 8,000 करोड़ रुपये का भुगतान करने के फैसले को चुनौती देने वाली डीएमआरसी की अपील और पुनर्विचार याचिकाएं खारिज कर दी थीं।

DMRC ने पुलिस से Metro में होली खेलने वाली दो महिलाओं के वीडियो की जांच करने को कहा

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने पुलिस से उस वीडियो की गहन जांच करने को कहा है जिसमें दो महिलाएं ट्रेन के अंदर एक-दूसरे को रंग लगाती नजर आ रही हैं। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

होली से पहले सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो की यात्रियों के एक बड़े वर्ग ने आलोचना की थी। उन्होंने सोशल मीडिया और अन्य मंचों के जरिये अपना असंतोष भी व्यक्त किया था। डीएमआरसी ने मामले की गहन जांच के लिए मंगलवार को दिल्ली पुलिस को पत्र लिखा था।

डीएमआरसी के प्रधान कार्यकारी निदेशक अनुज दयाल ने बताया कि डीएमआरसी ने दिल्ली पुलिस को पत्र लिखकर होली से पहले दिल्ली मेट्रो के अंदर दो महिलाओं द्वारा रील शूट करने की इस घटना की गहन जांच करने का अनुरोध किया है। दो अप्रैल को लिखे एक पत्र में, डीएमआरसी ने पुलिस से मामले की गहन जांच करने और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।”

वीडियो में दो महिलाएं मेट्रो ट्रेन के फर्श पर बैठकर एक-दूसरे को रंग लगाती नजर आ रही हैं।

AAP के प्रदर्शन को देखते हुए DMRC ने लिया बड़ा फैसला

आम आदमी पार्टी के प्रदर्शन के आह्वान के मद्देनजर डीएमआरसी (DMRC) ने लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वार, पटेल चौक तथा केंद्रीय सचिवालय स्टेशन के दो गेट बंद किए।

होली पर दोपहर दो बजे के बाद चलेगी नोएडा मेट्रो

होली के अवसर पर नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो पर यात्री सेवाएं 25 मार्च को दोपहर दो बजे से शुरू होंगी। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नोएडा मेट्रो रेल निगम (एनएमआरसी) ने बताया कि दोपहर दो बजे के बाद ट्रेन 15 मिनट की सामान्य अवधि पर उपलब्ध होंगी।

एनएमआरसी के प्रबंध निदेशक लोकेश एम. ने कहा, “होली के अवसर पर – 25 मार्च, 2024 (सोमवार) दोपहर दो बजे तक मेट्रो सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी।”

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी ने कहा, “मेट्रो ट्रेन सेवाएं एक्वा लाइन पर दोनों टर्मिनल स्टेशन से दोपहर दो बजे शुरू होंगी और उसके बाद 15 मिनट की आवृत्ति पर सामान्य रूप से जारी रहेंगी।”

केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ AAP का प्रदर्शन, ITO मेट्रो स्टेशन शाम 6 बजे तक बंद

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को बीते गुरुवार ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, आज आम आदमी पार्टी बड़ा प्रदर्शन करने वाली है। आप के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने कई जगहों पर बैरिकेडिंग कर दी है। वहीं, दिल्ली मेट्रो के आईटीओ मेट्रो स्टेशन को आज सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक बंद रखा गया है।

नोएडा में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवती की मौत, दो घायल

शिकायत के अनुसार, रविवार सुबह करीब नौ बजे सद्दाम की दो भांजी खुशी और हिना तथा उनकी सहेली खुशबू काम करने के लिए बरौला से सेक्टर 78 स्थित महागुन सोसाइटी जा रही थीं, तभी सेक्टर 76 मेट्रो स्टेशन के पास एक अज्ञात वाहन चालक ने ‘‘तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार’’ दी।

Delhi Metro में करते है सफर तो इन स्टेशनों पर रहे ज्यादा सावधान

राजधानी दिल्ली की लाइफलाइन कही जाने वाली दिल्ली मेट्रो पर रोजाना लाखों यात्री सवार होते है। वहीं, मेट्रो में चोरी और और पॉकेटमारी की घटनाओं को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस सख्ती बढ़ा रही है। पुलिस ने कई ऐसे मेट्रो स्टेशनों की पहचान की है जहां यात्रियों को ज्यादा सतर्कता बरतने की जरूरत है।

Delhi Metro Phase 4: दिल्ली सरकार का बड़ा एलान, तीन कॉरिडोर को मिलेगी रफ्तार

केंद्र सरकार, दिल्ली सरकार और डीएमआरसी (DMRC) के बीच दिल्ली मेट्रो के फेज 4 के तीन कॉरिडोर को लेकर एमओयू साइन करने को सीएम अरविंद केजरीवाल ने मंजूरी दी है। इस मंजूरी के बाद निर्माण कार्य में तेजी आएगी।

दिल्ली मेट्रो में 13 फरवरी को रिकॉर्ड संख्या में यात्रियों ने सफर किया

दिल्ली मेट्रो में 13 फरवरी को 71.09 लाख दैनिक यात्रियों ने सफर किया जो अब तक का एक रिकार्ड है।

यह उस दिन का रिकॉर्ड है जब राष्ट्रीय राजधानी तक किसानों के मार्च के चलते भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच एनसीआर क्षेत्र में ट्रैफिक जाम देखा गया।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन( डीएमआरसी) ने बुधवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में डेटा साझा करते हुए कहा कि उसने पिछले सितंबर में हासिल किए गए अपने पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

दिल्ली मेट्रो में दैनिक यात्रियों की संख्या पिछले साल चार सितंबर को 71.03 लाख और 29 अगस्त 2023 को 69.94 लाख थी।

डीएमआरसी ने अपने पोस्ट में कहा, ‘‘दिल्ली मेट्रो ने मंगलवार (13 फरवरी, 2024) को 71.09 लाख दैनिक यात्रियों की संख्या दर्ज करके सितंबर 2023 में बनाए गए अपने सर्वाधिक दैनिक यात्रियों का रिकॉर्ड को तोड़ दिया, जो अब तक की सबसे अधिक दैनिक यात्रियों की संख्या थी।’’

मंगलवार को दिल्ली मेट्रो ने किसानों के दिल्ली मार्च के मद्देनजर नौ स्टेशनों पर कुछ गेट को कई घंटों के लिए बंद करते हुए यात्रियों के प्रवेश और निकास को नियंत्रित किया था।

यात्रियों को अन्य द्वारों से इन स्टेशनों में प्रवेश करने या बाहर निकलने की अनुमति दी गई थी।

बाद में, डीएमआरसी ने एक बयान में कहा कि यात्रियों ने साबित किया है कि डीएमआरसी राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में लोक परिवहन का एक प्रमुख साधन है।

तेरह फरवरी को 71,09,171 दैनिक यात्रियों ने मेट्रो के विभिन्न गलियारों की ट्रेन में सफर किया। आकंड़ों के मुताबिक, रेड लाइन में 7,57,629, येलो लाइन में 19,34,568, ग्रीन लाइन में 3,35,350 और रैपिड मेट्रो में 51,910 लोगों ने सफर किया।

किसानों के प्रदर्शन के मद्देनजर Delhi Metro के 9 स्टेशनों पर गेट बंद

किसानों के दिल्ली की ओर प्रस्तावित कूच के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो के नौ स्टेशन पर एक या उससे अधिक प्रवेश व निकासी गेट बंद कर दिए गए।