Delhi Metro Phase 4: दिल्ली सरकार का बड़ा एलान, तीन कॉरिडोर को मिलेगी रफ्तार

केंद्र सरकार, दिल्ली सरकार और डीएमआरसी (DMRC) के बीच दिल्ली मेट्रो के फेज 4 के तीन कॉरिडोर को लेकर एमओयू साइन करने को सीएम अरविंद केजरीवाल ने मंजूरी दी है। इस मंजूरी के बाद निर्माण कार्य में तेजी आएगी।

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज

राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार सुबह पारा 14.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है, हालांकि मौसम कार्यालय ने रात में हल्की बारिश की संभावना जताई है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 74 प्रतिशत रही।

सुबह करीब नौ बजे न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

रविवार को अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक है।

मौसम कार्यालय ने आंशिक रूप से बादल छाए रहने और रात में हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है।

सोमवार सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ‘खराब’ श्रेणी (222) में था।

शून्य और 50 के बीच एक एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

दिल्ली में स्कूल में परेशान करने पर 3 किशोरों ने की 11वीं के छात्र की हत्या

दक्षिण दिल्ली के नेब सराय इलाके में 3 किशोरों ने स्कूल में परेशान करने को लेकर 11वीं कक्षा के एक छात्र की कथित रूप से चाकू घोंपकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि घटना के सिलसिले में 10वीं कक्षा के एक छात्र सहित 3 किशोरों को पकड़ा गया है। अपराध को अंजाम देने में… Continue reading दिल्ली में स्कूल में परेशान करने पर 3 किशोरों ने की 11वीं के छात्र की हत्या

Delhi: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में गिरा पंडाल, हादसे में 8 लोग जख्मी

दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में शनिवार को एक पंडाल गिर गया। स्टेडियम के गेट नंबर 2 के पास बने लॉन हेंगर का हिस्सा गिर गया जिसमे 8 लोग घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

Delhi: भारत मंडपम में आज से भाजपा की दो दिवसीय राष्ट्रीय परिषद की बैठक

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दो दिवसीय राष्ट्रीय परिषद की बैठक शनिवार से राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में आरंभ होगी, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी के चुनावी अभियान की व्यापक रूपरेखा पेश करेंगे।

CM अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा में रखा विश्वास प्रस्ताव

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को विधानसभा में विश्वास मत पेश किया जिसपर सदन में शनिवार को चर्चा होगी।

CM केजरीवाल ने अलीपुर अग्निकांड के मृतकों के परिवारों को 10-10 लाख रुपये मुआवजे का किया एलान

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यहां अलीपुर की एक पेंट फैक्टरी में आग लगने की घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की शुक्रवार को घोषणा की।

मेट्रो रेल तकनीक में अनुसंधान के लिए DMRC, GSV के बीच समझौता

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) और वडोदरा स्थित गति शक्ति विश्वविद्यालय(जीएसवी) ने बृहस्पतिवार को परिवहन और माल ढुलाई के क्षेत्र में अनुसंधान के लिए समझौता किया जो विशेषकर मेट्रो रेल प्रौद्योगिकी से संबंधित है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दिल्ली में हवा की गुणवत्ता बहुत खराब, जानिए कैसा रहेगा मौसम?

राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सुबह न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि हवा की गुणवत्ता बहुत खराब रही।

Noida से Delhi जाना है तो थोड़ा पहले ही निकलें, आज भी बॉर्डर पर अलर्ट

किसान संगठनों द्वारा दिल्ली की तरफ बढ़ने के एलान के साथ ही शहर में जाम की स्थिति बन गई है। इस कारण बॉर्डर पर वाहनों के दवाब से जाम हो गया है। सुबह 9 बजे से चिल्ला, कांलिंदीकुंज और डीएनडी पर ट्रैफिक फंसा रहा।