Delhi-NCR में चल रही बर्फीली हवाएं, कई राज्यों में कोल्ड डे की स्थिति

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर, पंजाब, हरियाणा सहित उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह से ही बर्फीली हवाएं चल रही है। यहां ठंड से बचाव के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे है।

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, दिल्ली,पंजाब-हरियाणा में घना कोहरा

उत्तर भारत समेत राजधानी दिल्ली में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे आ गया है। शीतलहर चलने से मैदानी इलाकों में कोल्ड डे की स्थिति बन गई है। वहीं, पंजाब हरियाणा, उत्तरप्रदेश समेत कई राज्यों में घना कोहरा छाया हुआ है।

नए साल की पूर्व संध्या पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिल्ली पुलिस ने 10 हजार कर्मी तैनात किए

दिल्ली पुलिस नए साल 2024 की पूर्व संध्या पर शहर में किसी भी अप्रिय घटना से बचने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैयार है जबकि यातायात पुलिस ने वाहनों की सुगम आवाजाही के लिए 2,500 से अधिक कर्मी तैनात किए हैं। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

नए साल को लेकर दिल्ली, पंजाब-हरियाणा में सुरक्षा कड़ी

पूरा विश्व नए साल 2024 के स्वागत की तैयारी में है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश सहित अन्य राज्यों में भी नए साल के स्वागत की तैयारियां की जा रही है ऐसे में किसी भी तरह से कानून व्यवस्था और शांति भंग न हो इसके लिए पुलिस प्रशासन की ओर से विशेष तैयारियां की गई है।

अयोध्या से चली नई Vande Bharat Express दिल्ली पहुंची, दिल्ली BJP अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने यात्रियों का किया स्वागत

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस के यात्रियों का स्वागत किया। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को अयोध्या से हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना किया था।

आम आदमी पार्टी 4 जनवरी से ‘मैं भी केजरीवाल’ जनसंवाद अभियान करेगी शुरू

आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य संदीप पाठक ने शनिवार को कहा कि हस्ताक्षर अभियान की सफलता के बाद पार्टी अगले साल 4 जनवरी से ‘मैं भी केजरीवाल’ जनसंवाद पहल शुरू करेगी। पार्टी ने एक बयान में कहा कि ‘आप’ के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) पाठक ने घर-घर अभियान की सफलता को लेकर और 4… Continue reading आम आदमी पार्टी 4 जनवरी से ‘मैं भी केजरीवाल’ जनसंवाद अभियान करेगी शुरू

PM मोदी ने पंडित मदन मोहन मालवीय की रचनाओं के 11 खंडों की पहली श्रृंखला का विमोचन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को स्वतंत्रता सेनानी पंडित मदन मोहन मालवीय की संकलित रचनाओं के 11 खंडों की प्रथम श्रृंखला का विमोचन किया और कहा कि उनके जैसे व्यक्तित्व सदियों में एक बार जन्म लेते हैं तथा आने वाली कई सदियां उनसे प्रभावित होती हैं।

Delhi : क्रिसमस उत्सव के चलते यातायात प्रभावित होने की संभावना

क्रिसमस उत्सव के मद्देनजर सोमवार को दिल्ली के कई हिस्सों में यातायात प्रभावित होने की संभावना है। अधिकारियों ने कहा कि गोल डाकखाने के पास और अशोक रोड, बाबा खड़क सिंह मार्ग, संसद मार्ग, लोधी रोड, अरबिंदो मार्ग और अन्य हिस्सों पर भारी यातायात की संभावना है।

दिल्ली हवाई अड्डे पर खराब मौसम के कारण आठ उड़ानों का किया गया डायवर्जन

खराब मौसम के कारण सोमवार सुबह दिल्ली हवाई अड्डे से आठ उड़ानों का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

Delhi: मिशन 2024 को लेकर BJP का महामंथन, सभी BJP प्रदेश अध्यक्ष और प्रभारी शामिल

दिल्ली स्थित बीजेपी हेडक्वॉर्टर में चल रही पार्टी मीटिंग का आज दूसरा दिन है। दो दिवसीय बैठक की अध्यक्षता पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा कर रहे है।