PM मोदी ने जातिवाद, क्षेत्रवाद को जड़ से खत्म करने का आह्वान किया

प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को लोगों से समाज में जातिवाद और क्षेत्रवाद जैसी विकृतियों को जड़ से खत्म करने का आह्वान करते हुए कहा कि दशहरा उत्सव को देश में हर बुराई पर देशभक्ति की जीत का प्रतीक भी बनाना चाहिए।

यहां दशहरा कार्यक्रम में एक विशाल सभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि यह हर किसी का सौभाग्य है कि वे सदियों के इंतजार के बाद अब अयोध्या में एक भव्य राम मंदिर के निर्माण का गवाह बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह कुछ महीनों में पूरा हो जाएगा और यह लोगों के धैर्य की जीत का प्रतीक है।

मोदी दशहरा समारोह के उपलक्ष्य में द्वारका में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम स्थल पर मंच पर आयोजकों द्वारा प्रधानमंत्री मोदी का पारंपरिक स्वागत किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग ‘लंका दहन’ देखने के लिए उत्सुकता से इंतजार कर रहे थे। मोदी का स्वागत शॉल ओढ़ाकर किया गया। उन्हें राम दरबार की मूर्ति और गदा भी भेंट की गई।

प्रधानमंत्री ने भारत के सफल चंद्र मिशन, नए संसद भवन के उद्घाटन और महिला आरक्षण कानून बनाए जाने का हवाला देते हुए कहा कि यह कई महत्वपूर्ण घटनाक्रमों के बीच हो रहा है।

मोदी ने लोगों से 10 प्रतिज्ञाएं लेने को भी कहा, जिसमें कम से कम एक गरीब परिवार को उसकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति सुधारने में मदद करना भी शामिल है। उन्होंने कहा कि जब सबका विकास होगा, तभी देश विकसित राष्ट्र बनेगा।

उन्होंने पानी की बचत, डिजिटल लेनदेन, स्वच्छता, स्थानीय चीजों के लिए मुखर रहने (वोकल फॉर लोकल), गुणवत्तापूर्ण कार्य, घरेलू पर्यटन, प्राकृतिक खेती, मोटे अनाजों के उपभोग और फिटनेस पर भी जोर दिया।

विजयादशमी: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तवांग में शस्त्र पूजन किया

राजनाथ सिंह ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण स्थान पर सैनिकों के साथ दशहरा ऐसे समय मनाया है जब भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में टकराव वाले कुछ स्थानों पर तीन साल से अधिक समय से गतिरोध बना हुआ है।

पंजाब: CM भगवंत सिंह मान ने पंजाब वासियों को दशहरा की बधाई दी

मुख्यमंत्री ने ट्वीट करते हुए आगे लिखा ‘दशहरे के शुभ अवसर पर आइए हम अपने जीवन से नफरत रूपी बुरी भावनाओं को खत्म करने की कामना करें।’ बता दें कि आज के दिन पूरे देश भर समेत पंजाब में भी दशहरा पूरे धूम-धाम से मनाया जा रहा है

PM नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं

विजयादशमी हर साल अश्विन मास की दशमी तिथि को मनाई जाती है। दशहरा को विजयादशमी के नाम से भी जानते हैं। यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है।

Jammu: दशहरे के पुतले बनाने के लिए उत्तर प्रदेश से पहुंचे कारीगर

दशहरे का पर्व करीब है ऐसे में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले बनाने के लिए उत्तर प्रदेश के मुस्लिम कारीगर अपने हिंदू सहकर्मियों के साथ जम्मू पहुंच गए हैं।

देहरादून पहुंचे राजनाथ सिंह, जवानों के साथ खाया ‘बड़ा खाना’, आज चीन सीमा पर सैनिकों संग मनाएंगे दशहरा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अपने दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे के लिए मंगलवार को देहरादून पहुंचे और यहां सैनिकों के साथ रात्रि के बड़े खाने में भी शामिल हुए। वहीं, राजनाथ सिंह आज चीन से लगे देश की सीमा पर तैनात सेना के जवानों के साथ शस्त्र पूजा कर दशहरा मनाएंगे। बुधवार को इस प्रकार रहेगा… Continue reading देहरादून पहुंचे राजनाथ सिंह, जवानों के साथ खाया ‘बड़ा खाना’, आज चीन सीमा पर सैनिकों संग मनाएंगे दशहरा

BJP के लिए खास है दशहरे का दिन,हिमाचल में PM, J&K में शाह, तो उत्तराखंड दौरे पर राजनाथ सिंह,जानिए तीनों का पूरा शेड्यूल

नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी सरकार लगातार 24 घंटे और सातों दिन सक्रिय रहने वाली सरकार के रूप में जानी जाती है और इसकी झलक दशहरा के दिन भी दिखाई देने जा रही है। दशहरा के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहाड़ी राज्य देवभूमि हिमाचल प्रदेश के दौरे पर रहेंगे तो वहीं गृहमंत्री अमित शाह… Continue reading BJP के लिए खास है दशहरे का दिन,हिमाचल में PM, J&K में शाह, तो उत्तराखंड दौरे पर राजनाथ सिंह,जानिए तीनों का पूरा शेड्यूल