हरियाणा की पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल ने कांग्रेस छोड़ी, BJP में शामिल

हरियाणा में कांग्रेस की पूर्ववर्ती भूपिंदर हुड्डा सरकार में सावित्री जिंदल मंत्री थीं। वर्ष 2014 के चुनाव में सावित्री हिसार सीट पर भाजपा के डॉ कमल गुप्ता से हार गई थीं। गुप्ता वर्तमान में नायब सिंह सैनी सरकार में मंत्री हैं।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करनाल से लड़ेंगे विधानसभा का उपचुनाव

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करनाल विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार होंगे।

भाजपा ने एक सूची जारी कर उनके नाम की घोषणा की।

पिछले दिनों एक आश्चर्यजनक कदम में, भाजपा ने लोकसभा चुनाव से कुछ हफ्ते पहले मनोहर लाल की जगह अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) नेता सैनी को हरियाणा का मुख्यमंत्री बनाया था।

सैनी ने 12 मार्च को हरियाणा के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। उसी दिन सैनी के साथ चार भाजपा विधायकों और एक निर्दलीय विधायक ने भी नई मंत्रिपरिषद के सदस्य के रूप में शपथ ली थी।

हरियाणा, पंजाब में उत्साह के साथ मनाई गई होली

हरियाणा, पंजाब और दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में सोमवार को होली बड़े उत्साह के साथ मनाई गई। इस दौरान लोगों ने एक दूसरे पर रंग बिरंगे पानी से भरे गुब्बारे फेंके तथा दोस्तों और संबंधियों के घर गये और मिठाइयां बांटीं।

लोगों ने एक दूसरे के चेहरे पर रंग और गुलाल लगाया ।

जहां कुछ लोग मौज-मस्ती करते हुए सड़कों पर मोटरसाइकिलों पर घूम रहे थे, वहीं, अन्य संगीत पर नाच रहे थे। इस बीच, अमृतसर स्थित दुर्ग्याणा मंदिर में सोमवार को भारी भीड़ देखी गई।

पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित, हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लोगों को होली के अवसर पर शुभकामनाएं दीं।

हरियाणा के मुक्केबाजों ने सब जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 19 पदक पक्के किये

हरियाणा के 19 मुक्केबाजों ने दबदबे भरा प्रदर्शन जारी रखते हुए रविवार को यहां तीसरी सब जूनियर राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंचकर पदक पक्के किये।

हरियाणा की लड़कियों ने 10 जबकि लड़कों ने नौ वर्गों के सेमीफाइनल में जगह बनायी जिससे उनका कम से कम कांस्य पदक पक्का हो गया।

लड़कियों के वर्ग में भूमि (35 किग्रा) और निश्चल शर्मा (37 किग्रा) ने विपरीत अंदाज में जीत के साथ हरियाणा के लिए अच्छे दिन की शुरुआत की।

भूमि ने दिल्ली की अपेक्षा को रेफरी द्वारा तीसरे दौर में मुकाबला रोकने के मात दी जबकि निश्चल ने तमिलनाडु की एस सारा को 3-2 से हराया।

दीक्षा (40 किग्रा), दीया (61 किग्रा), सुखरीत (64 किग्रा) और मंशी मलिक (67+ किग्रा) ने सर्वसम्मत 5-0 के फैसले से जीत हासिल की।

राखी (43 किग्रा) और नव्या (55 किग्रा) ने आरएससी (रैफरी द्वारा मुकाबला रोकना) से मुकाबले जीते।

खुशिका (49 किग्रा) और नैतिक (52 किग्रा) सेमीफाइनल में पहुंचने वाली हरियाणा की अन्य मुक्केबाज रहीं।

बालक वर्ग में अपनी जीत की लय जारी रखते हुए उदय सिंह (37 किग्रा) ने मिजोरम के जेरी वर्टे पर 5-0 से आसान जीत हासिल की।

नितिन (40 किग्रा), रवि सिहाग (49 किग्रा), नमन (58 किग्रा), सिद्धांत (61 किग्रा) और कार्तिक डागर (70 किग्रा) ने 5-0 के फैसले के साथ अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबले जीते।

हरियाणा के संचित जयानी (46 किग्रा), लक्ष्य (52 किग्रा) और अनमोल दहिया (64 किग्रा) भी सेमीफाइनल में पहुंच गये।

उत्तराखंड के छह मुक्केबाजों ने लड़कों के सेमीफाइनल में प्रवेश किया और दिल्ली की आठ लड़कियों ने भी क्वार्टर फाइनल मुकाबला जीतकर पदक पक्के किए।

फाइनल सोमवार को खेला जायेगा।

हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी अनिल विज से मिले, पैर छूकर आशीर्वाद लिया

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और राज्य के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज से मुलाकात की और पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया।

मुख्यमंत्री सैनी विज के अंबाला छावनी स्थित आवास पर उनसे मिलने पहुंचे।

सैनी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मैं आपके प्यार, आशीर्वाद और शुभकामनाओं के लिए हृदय से आपका आभार व्यक्त करता हूं।’’ सैनी ने पृष्ठभूमि में बज रहे गीत ‘‘अपने तो अपने होते हैं’’ के साथ मुलाकात का एक छोटा सा वीडियो क्लिप भी साझा किया है।

वीडियो क्लिप में विज सैनी का स्वागत करते हुए दिख रहे हैं जो उन्हें एक शॉल भेंट करते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने हरियाणा का मुख्यमंत्री बनने पर नायब सिंह सैनी को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता नायब सिंह सैनी को बधाई दी और राज्य के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर नायब सिंह सैनी को बधाई। मैं उन्हें और उनके मंत्रियों की टीम को हरियाणा के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के उनके प्रयासों के लिए शुभकामनाएं देता हूं।’’

आगामी लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा की राजनीति में एक नाटकीय घटनाक्रम हुआ। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया और कुछ ही देर बाद भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

सैनी (54) के साथ ही कंवरपाल गुर्जर, मूलचंद शर्मा, चौधरी रंजीत सिंह चौटाला, जय प्रकाश दलाल और बनवारी लाल ने मंत्री पद की शपथ ली।

हरियाणा में फेरबदलः जमीन से जुड़े ओबीसी नेता नायब सैनी ने ली भाजपा के कद्दावर नेता मनोहर लाल की जगह

र्यजनक कदम लोकसभा चुनाव से कुछ हफ्ते पहले उठाया है जबकि हरियाणा में अक्टूबर में विधानसभा चुनाव भी होने हैं।

भाजपा ने ओम प्रकाश धनखड़ के स्थान पर अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के सैनी को हरियाणा इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया था।

इससे पहले, मंगलवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और उनके सभी कैबिनेट मंत्रियों ने राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को अपना इस्तीफा सौंप दिया।

भाजपा की राज्य इकाई के प्रमुख के रूप में सैनी की नियुक्ति को ओबीसी और गैर-जाट समुदायों पर पकड़ मजबूत करने के मकसद से पार्टी के एक महत्वपूर्ण कदम के तौर पर देखा गया था।

राज्य में सबसे अधिक आबादी वाले समुदाय जाट का समर्थन बड़े पैमाने पर कांग्रेस, जननायक जनता पार्टी (जजपा) और इंडियन नेशनल लोक दल (इनेलो) के बीच बंटा हुआ माना जाता है।

इसके अलावा, सैनी को मुख्यमंत्री चुने जाने को मनोहर लाल सरकार के खिलाफ जारी सत्ता विरोधी लहर से निपटने के लिहाज से उठाए गए कदम के रूप में भी देखा जा रहा है।

हरियाणा में सैनी समुदाय की आबादी करीब आठ फीसदी है। यह समुदाय हरियाणा के कई उत्तरी जिलों के अलावा अंबाला, कुरूक्षेत्र और हिसार समेत कुछ अन्य जिलों में भी प्रभाव रखता है।

वर्ष 2014 में, जब भाजपा ने पहली बार हरियाणा में अपने दम पर सरकार बनाई थी, तब पार्टी ने करनाल से पहली बार विधायक बने मनोहर लाल को मुख्यमंत्री चुना था। उस समय राम बिलास शर्मा, अनिल विज, कैप्टन अभिमन्यु और ओपी धनखड़ जैसे वरिष्ठ नेताओं को नजरअंदाज कर खट्टर को चुना गया था। कुछ इसी तर्ज पर मंगलवार को मनोहर लाल को हटाकर सैनी को मुख्यमंत्री चुना गया।

निवर्तमान मनोहर लाल मंत्रिमंडल में छह बार के विधायक अनिल विज सबसे वरिष्ठ मंत्री हैं।

सैनी का जन्म 25 जनवरी 1970 को अंबाला जिले के मिर्जापुर माजरा नामक गांव में हुआ था। कानूनी की पढ़ाई करने वाले सैनी के खट्टर के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध हैं और ये आरएसएस के दिनों से चले आ रहे हैं।

नायब सिंह सैनी को हरियाणा का अगला मुख्यमंत्री चुने जाने की घोषणा आश्चर्यजनक और अप्रत्याशित थी, लेकिन भाजपा इस तरह के हैरानी भरे फैसलों के लिए जानी जाती है और 2014 में पार्टी ने इसी प्रकार मनोहर लाल खट्टर को इस पद के लिए चुना था।

चर्चाओं से दूर रहने वाले और जमीन से जुड़े ओबीसी नेता सैनी (54) पार्टी में विभिन्न पदों पर काम के बाद मंगलवार को यहां आयोजित एक बैठक में सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए।

सैनी ने मंगलवार शाम को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

सैनी को मनोहर लाल (69) का करीबी माना जाता है। उन्होंने मनोहर लाल की जगह ली, जिनका मुख्यमंत्री के रूप में दूसरा कार्यकाल इस साल अक्टूबर में पूरा होना था।

सत्तारूढ़ भाजपा ने यह आश्चर्यजनक कदम लोकसभा चुनाव से कुछ हफ्ते पहले उठाया है जबकि हरियाणा में अक्टूबर में विधानसभा चुनाव भी होने हैं।

भाजपा ने ओम प्रकाश धनखड़ के स्थान पर अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के सैनी को हरियाणा इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया था।

इससे पहले, मंगलवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और उनके सभी कैबिनेट मंत्रियों ने राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को अपना इस्तीफा सौंप दिया।

भाजपा की राज्य इकाई के प्रमुख के रूप में सैनी की नियुक्ति को ओबीसी और गैर-जाट समुदायों पर पकड़ मजबूत करने के मकसद से पार्टी के एक महत्वपूर्ण कदम के तौर पर देखा गया था।

राज्य में सबसे अधिक आबादी वाले समुदाय जाट का समर्थन बड़े पैमाने पर कांग्रेस, जननायक जनता पार्टी (जजपा) और इंडियन नेशनल लोक दल (इनेलो) के बीच बंटा हुआ माना जाता है।

इसके अलावा, सैनी को मुख्यमंत्री चुने जाने को मनोहर लाल सरकार के खिलाफ जारी सत्ता विरोधी लहर से निपटने के लिहाज से उठाए गए कदम के रूप में भी देखा जा रहा है।

हरियाणा में सैनी समुदाय की आबादी करीब आठ फीसदी है। यह समुदाय हरियाणा के कई उत्तरी जिलों के अलावा अंबाला, कुरूक्षेत्र और हिसार समेत कुछ अन्य जिलों में भी प्रभाव रखता है।

वर्ष 2014 में, जब भाजपा ने पहली बार हरियाणा में अपने दम पर सरकार बनाई थी, तब पार्टी ने करनाल से पहली बार विधायक बने मनोहर लाल को मुख्यमंत्री चुना था। उस समय राम बिलास शर्मा, अनिल विज, कैप्टन अभिमन्यु और ओपी धनखड़ जैसे वरिष्ठ नेताओं को नजरअंदाज कर खट्टर को चुना गया था। कुछ इसी तर्ज पर मंगलवार को मनोहर लाल को हटाकर सैनी को मुख्यमंत्री चुना गया।

निवर्तमान मनोहर लाल मंत्रिमंडल में छह बार के विधायक अनिल विज सबसे वरिष्ठ मंत्री हैं।

सैनी का जन्म 25 जनवरी 1970 को अंबाला जिले के मिर्जापुर माजरा नामक गांव में हुआ था। कानूनी की पढ़ाई करने वाले सैनी के खट्टर के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध हैं और ये आरएसएस के दिनों से चले आ रहे हैं।

सैनी 2014 और 2019 के बीच मनोहर लाल कैबिनेट में मंत्री भी थे। उन्होंने विधायक रहते हुए 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ा था।

यहां हरियाणा निवास में हुई भाजपा विधायकों की बैठक के बाद नए मुख्यमंत्री के रूप में सैनी के नाम की घोषणा की गई।

पिछले तीन दशकों के दौरान, सैनी ने भाजपा की राज्य इकाई में कई पदों पर काम किया और प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष और महासचिव रहे। वह 2002 में अंबाला के लिए प्रदेश भाजपा की युवा शाखा के जिला महासचिव थे और तीन साल बाद जिला अध्यक्ष बने।

वह 2014 में नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र चुनाव जीतकर पहली बार विधायक बने थे।

साल 2019 के लोकसभा चुनावों में, सैनी ने कुरुक्षेत्र सीट से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के निर्मल सिंह को 3,84,591 मतों के अंतर से हराया था। सैनी को 2019 में भाजपा के सांसद रहे आरके सैनी के विद्रोह के बाद कुरुक्षेत्र सीट से मैदान में उतारा गया था।
यहां हरियाणा निवास में हुई भाजपा विधायकों की बैठक के बाद नए मुख्यमंत्री के रूप में सैनी के नाम की घोषणा की गई।

पिछले तीन दशकों के दौरान, सैनी ने भाजपा की राज्य इकाई में कई पदों पर काम किया और प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष और महासचिव रहे। वह 2002 में अंबाला के लिए प्रदेश भाजपा की युवा शाखा के जिला महासचिव थे और तीन साल बाद जिला अध्यक्ष बने।

वह 2014 में नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र चुनाव जीतकर पहली बार विधायक बने थे।

साल 2019 के लोकसभा चुनावों में, सैनी ने कुरुक्षेत्र सीट से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के निर्मल सिंह को 3,84,591 मतों के अंतर से हराया था। सैनी को 2019 में भाजपा के सांसद रहे आरके सैनी के विद्रोह के बाद कुरुक्षेत्र सीट से मैदान में उतारा गया था।

हरियाणा: नायब सिंह सैनी ने राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया

हरियाणा में सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल का नेता चुने गए पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से मुलाकात कर नयी सरकार बनाने का दावा पेश किया।

सैनी जब यहां राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात करने पहुंचे, तो उनके साथ केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल और हरियाणा के लिये भाजपा के प्रभारी बिप्लब देब भी थे।

शाम को आयोजित होने वाले एक समारोह में नायब सिंह सैनी राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।

सैनी (54) को मनोहर लाल का करीबी माना जाता है। वह मनोहर लाल की जगह लेंगे, जिनका अक्टूबर के अंत में मुख्यमंत्री के रूप में दूसरा कार्यकाल खत्म होना था।

भाजपा ने लोकसभा चुनाव से कुछ सप्ताह पहले यह आश्चर्यजनक कदम उठाया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को हरियाणा में ही थे। गुरुग्राम में एक सरकारी कार्यक्रम में उन्होंने खट्टर की जमकर तारीफ की थी। तब किसी को यह अंदाजा नहीं था कि अगले ही दिन खट्टर को इस्तीफा देना पड़ जाएगा।

थानेसर से भाजपा के विधायक सुभाष सुधा और कृषि मंत्री जेपी दलाल ने मीडियाकर्मियों को बताया कि सैनी को सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल का नया नेता चुना गया है।

खट्टर और उनकी कैबिनेट में शामिल मंत्रियों ने मंगलवार को राज्यपाल दत्तात्रेय को अपना इस्तीफा सौंप दिया। लोकसभा चुनाव से पहले सीट बंटवारे को लेकर राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा और जननायक जनता पार्टी (जजपा) के गठबंधन में दरारें उभरने की अटकलों के बीच यह घटनाक्रम सामने आया है।

कैबिनेट में खट्टर और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के नेतृत्व वाली जजपा के तीन मंत्रियों समेत 14 मंत्री शामिल थे।

अधिकारियों ने कहा कि सभी ने इस्तीफा दे दिया है।

फिलहाल 90 सदस्यीय राज्य विधानसभा में भाजपा के 41, जबकि जजपा के 10 विधायक हैं। सत्तारूढ़ गठबंधन को सात में से छह निर्दलीय विधायकों का भी समर्थन प्राप्त है।

बहुमत के लिए 46 विधायकों की आवश्यकता है। जजपा का समर्थन न होने पर भी भाजपा सहज स्थिति में है।

मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के 30 विधायक हैं और इंडियन नेशनल लोकदल तथा हरियाणा लोकहित पार्टी का एक-एक विधायक है।

इनेलो नेता नफे सिंह राठी की हत्या के दो आरोपी गोवा में गिरफ्तार

इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के नेता नफे सिंह राठी की हत्या के मामले में गोवा से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

इनेलो की हरियाणा इकाई के अध्यक्ष राठी और पार्टी कार्यकर्ता जयकिशन की 25 फरवरी को झज्जर के बहादुरगढ़ में अज्ञात हमलावरों ने उनके वाहन पर गोलीबारी कर हत्या कर दी थी।

अधिकारियों ने बताया कि आशीष और सौरभ को हरियाणा पुलिस के विशेष कार्य बल, जिला पुलिस और दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ के संयुक्त अभियान में गोवा से गिरफ्तार किया गया।

राष्ट्रीय राजधानी के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को गोवा से दिल्ली लाया गया और फिर दोपहर में झज्जर ले जाया गया।

उन्होंने बताया कि उन्हें उत्तरी गोवा से गिरफ्तार किया गया था जहां वे एक होटल में ठहरे हुए थे।

दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आशीष, सौरभ, नकुल और अतुल वे चार आरोपी हैं जिन्होंने 25 फरवरी को राठी और किशन के वाहन पर गोलीबारी की थी।

अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ (दक्षिण-पश्चिम रेंज) की एक टीम गोवा में चलाए गए अभियान में शामिल थी।

दिल्ली के नांगलोई में रहने वाले आशीष और सौरभ ब्रिटेन में रह रहे गैंगस्टर कपिल सांगवान के साथी हैं। सांगवान ने एक कथित सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से राठी की हत्या की जिम्मेदारी ली है।

पोस्ट में यह भी दावा किया गया कि राठी की सांगवान के दुश्मन मंजीत महल से गहरी दोस्ती हो गई थी।

सूत्रों ने बताया कि सांगवान ने चारों हमलावरों को हथियार और कारतूस मुहैया कराए थे। उन्होंने बताया कि नकुल और अतुल शनिवार को गोवा स्थित होटल से चले गए थे।

दिल्ली पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि सांगवान का बड़ा भाई ज्योति प्रकाश उर्फ बाबा हत्या के एक मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं और आगामी दिनों में हरियाणा पुलिस उससे पूछताछ कर सकती है।

लोकसभा चुनाव से पहले इनेलो नेता पर हुए हमले को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित हरियाणा में विपक्षी दलों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की।

झज्जर में पुलिस ने इस घटना के बाद दर्ज की गई प्राथमिकी में पूर्व भाजपा विधायक नरेश कौशिक और अन्य को नामजद किया था। यह मामला धारा 302 (हत्या) समेत भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं और शस्त्र अधिनियम के तहत दर्ज किया गया था।

पुलिस से की गई शिकायत में नफे सिंह राठी के भतीजे राकेश ने कहा कि पांच अज्ञात हत्यारे उनकी कार का पीछा कर रहे थे और इसी दौरान बाराही रेलवे क्रॉसिंग के पास वे कार से बाहर निकले और उन्होंने राठी पर अंधाधुंध गोलीबारी कर दी।

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने हाल में विधानसभा में कहा था कि इनेलो की प्रदेश इकाई के प्रमुख की हत्या की जांच केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपी जाएगी।

वरिष्ठ इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने राज्य की भाजपा-जजपा (जननायक जनता पार्टी) सरकार पर आरोप लगाया कि राठी की जान को खतरा होने के बावजूद उन्हें सुरक्षा मुहैया नहीं कराई गई।

भाजपा हरियाणा में सभी 10 लोकसभा सीट पर जीत दर्ज करेगी: CM मनोहर लाल

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राज्य की सभी 10 लोकसभा सीट पर जीत दर्ज करके इतिहास रचेगी।

यहां पार्टी कार्यालय ‘गुरु कमल’ में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए खट्टर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किए गए ‘ऐतिहासिक कार्यों’ की चर्चा पूरी दुनिया में होती है।

मुख्यमंत्री राज्य की सभी 90 विधानसभाओं में लोकसभा चुनाव कार्यालयों का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन करने के बाद बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी संभवत: 11 मार्च को द्वारका एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करने के लिए गुरुग्राम आ रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने संभावना जताई कि 12 मार्च के आसपास लोकसभा चुनाव की घोषणा हो जायेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उम्मीदवारों के चयन प्रक्रिया भी संभवत: अगले चार से पांच दिनों में पूरी हो जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘देश में तीसरी बार मोदी सरकार बनाने का माहौल बन गया है और जनता अबकी बार ‘400 पार’ का नारा लगा रही है।’’