करनाल: खिलाड़ियों के साथ पूर्व सीएम मनोहर लाल का संवाद कार्यक्रम

करनाल से बीजेपी के लोकसभा उम्मीदवार और पूर्व सीएम मनोहर लाल लगातार चुनावी तैयारियों में जुटे हुए है। इसी कड़ी में मनोहर लाल आज करनाल में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

CM नायब सिंह सैनी का नारनौल में चुनावी जनसभा को करेंगे संबोधित

लोकसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री नायब सैनी लगातार चुनाव में जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में आज मुख्यमंत्री नायब सैनी नारनौल के दौरे पर रहेंगे।

नवीन जिंदल पर सुशील गुप्ता का करारा हमला, बोले 10 साल तक नहीं ली अपने मां बाप की सुध

हरियाणा के कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवार सुशील गुप्ता ने भाजपा प्रत्याशी नवीन जिंदल के जनसभा का एक वीडियो दिखाते हुए कई सवाल पूछे हैं। दरअसल, जनसभा के दौरान भाजपा उम्मीदवार नवीन जिंदल से एक बुजुर्ग ने माइक छीन कर सवाल पूछा कि आप 10 साल कहां थे? अब इस पर सुशील… Continue reading नवीन जिंदल पर सुशील गुप्ता का करारा हमला, बोले 10 साल तक नहीं ली अपने मां बाप की सुध

गुमराह करने वाले लोगों का है इंडी गठबंधन : अनिल विज

हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने एक बार फिर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है. विज ने कहा कि कांग्रेस के प्रिंस राहुल गांधी को राम मंदिर की लहर कहीं नजर नहीं आती, ऐसा इसलिए है क्योंकि राम मंदिर की लहर राम भक्तों को नजर आती है. 370 हटाने के लिए लोग पीएम… Continue reading गुमराह करने वाले लोगों का है इंडी गठबंधन : अनिल विज

4 जून के बाद हरियाणा में मंत्री मंडल का होगा और विस्तार : राम बिलास शर्मा

चन्द्र शेखर धरणी, चंडीगढ़ : भजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, पूर्व मंत्री व सीनियर नेता राम बिलास शर्मा ने नांगल चौधरी में कहा कि पेड़ मैंने लगाया और जब छांव हो गई तो बैठने के लिए लोग कहते हैं. उन्होंने कहा कि 4 जून के बाद हरियाणा में एक मंत्री मंडल का विस्तार और होगा. ओमप्रकाश… Continue reading 4 जून के बाद हरियाणा में मंत्री मंडल का होगा और विस्तार : राम बिलास शर्मा

नरेंद्र मोदी ने देश की बड़ी-बड़ी समस्याओं का किया समाधान : सीएम नायब सैनी

पिछले 10 सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की अनेक बड़ी-बड़ी समस्याओं का समाधान करने का काम किया है, जिनमें धारा 370 को खत्म करना, राम मंदिर का निर्माण करना, सीएए लागू करना, बोडो समस्या का समाधान शामिल हैं। यह बात हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को अंबाला लोकसभा क्षेत्र से… Continue reading नरेंद्र मोदी ने देश की बड़ी-बड़ी समस्याओं का किया समाधान : सीएम नायब सैनी

हरियाणा के अंबाला से भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया ने कहा, ‘सभी 10 लोकसभा सीट पर जीतेगी पार्टी’

हरियाणा की अंबाला सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार और पूर्व केंद्रीय मंत्री रत्न लाल कटारिया की पत्नी बंतो कटारिया का भले ही यह पहला लोकसभा चुनाव हो लेकिन उन्हें पूरा विश्वास है कि पार्टी की ‘डबल इंजन’ सरकार द्वारा किया गया काम और उनके पति की विरासत चुनाव में उनकी जीत सुनिश्चित करेगी।

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा लोकसभा चुनाव में लोग कांग्रेस को सिखाएंगे सबक

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस ने पिछले 10 वर्षों में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई योजनाओं की हमेशा आलोचना की है, और लोग आम चुनाव में उन्हें सबक सिखाएंगे। कांग्रेस ने हमेशा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई सभी योजनाओं की आलोचना की है। क्योंकि उन्होंने… Continue reading हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा लोकसभा चुनाव में लोग कांग्रेस को सिखाएंगे सबक

गुरुग्राम : दीवार ढहने से चार लोगों की मलबे में दबकर मौत

हरियाणा में गुरुग्राम के अर्जुन नगर इलाके में एक श्मशान घाट की दीवार गिरने से शनिवार को उसकी चपेट में आकर एक नाबालिग लड़की सहित चार लोगों की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि शाम करीब 6.20 बजे हुई इस घटना में दो लोग घायल भी हुए।

पुलिस ने कहा कि मदनपुरी श्मशान घाट की देखरेख करने और प्रबंधन समिति के सदस्य फरार हैं और लापरवाही से मौत का मामला दर्ज किया गया है।

यह घटना शमशान घाट के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में दर्ज हो गई। तस्वीर में, अर्जुन नगर कॉलोनी के कुछ निवासियों को शमशान घाट की चारदीवारी के पास कुर्सियों पर बैठे देखा जा सकता है, तभी अचानक दीवार गिर जाती है। उनके घर श्मशान घाट के पीछे हैं।

पुलिस ने बताया कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां उनमें से चार को देवी दयाल (70), कृष्ण (52), मनोज गाबा (41) और नाबालिग लड़की को मृत घोषित कर दिया गया।

कांग्रेस के पास नहीं है संगठन, इसलिए नहीं मिल रहे उम्मीदवार : अनिल विज

लोकसभा चुनाव की शुरुआत हो चुकी है. वहीं, हरियाणा में बीजेपी ने सभी 10 सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है. लेकिन कांग्रेस ने अभी तक हरियाणा में अपने लोकसभा उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं की है. कांग्रेस के पास नहीं है कोई संगठन वहीं, भाजपा नेता और हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री… Continue reading कांग्रेस के पास नहीं है संगठन, इसलिए नहीं मिल रहे उम्मीदवार : अनिल विज