अनिल विज से मिलीं बंतो कटारिया, कहा- ‘PM का विकासित भारत का सपना साकार’

लोकसभा चुनावों की तैयारिया जोरों पर हैं इसी के चलते अंबाला लोकसभा सीट से बीजेपी की प्रत्याशी बंतो कटारिया पूर्व गृह मंत्री अनिल विज से मिलने पहुंची। इसके साथ ही उन्होंने कार्यकर्ता सम्मेलन में भी हिस्सा लिया।

मनोहर लाल से मिले दुष्यंत चौटाला, गठबंधन टूटने के बाद हुई पहली मुलाकात

हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल के साथ पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने मुलाकात की। सीएम आवास संत कुटीर पर हुई इस मीटिंग में दोनों नेताओं के बीच करीब 30 मिनट तक बातचीत हुई।

हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी ने विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पेश किया

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शपथ लेने के एक दिन बाद बुधवार को विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पेश किया। विधानसभा अध्यक्ष ने प्रस्ताव पर चर्चा करने के लिए दो घंटे का समय तय किया है।

BJP नेता अनिल विज का बयान, कहा- ‘बीजेपी के लिए करता रहूंगा काम’

हरियाणा में नई सरकार के गठन के बाद कैबिनेट में अनिल विज को जगह नहीं मिली। जिस पर उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि, वो बीजेपी के पुराने नेता है और पार्टी के लिए निस्वार्थ भाव से कार्य करते रहेंगे।

हरियाणा में नई सरकार का गठन, बाजार में चाट खाते दिखे अनिल विज, Video

हरियाणा में नई सरकार बन गई है। मंगलवार को मनोहर लाल ने सीएम पद से इस्तीफा दिया और शाम को नए सीएम नायब सिंह सैनी ने शपथ ली। वहीं, इस पूरे सियासी हलचल के बीच खबर सामने आई कि बीजेपी के दिग्गज नेता और प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज नाराज हो गए है लेकिन दूसरी तरफ अनिल विज अंबाला में गोलगप्पे और आलू टिक्की खाते देखे गए।

Gurugram: क्लब में कपल से मारपीट… डांस फ्लोर पर छेड़छाड़, चार के खिलाफ मामला दर्ज

गुरुग्राम में एक क्लब में बहस के दौरान चार लोगों ने एक महिला के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की और उसके पति के साथ मारपीट की। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

हरियाणा: नायब सिंह सैनी ने राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया

हरियाणा में सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल का नेता चुने गए पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से मुलाकात कर नयी सरकार बनाने का दावा पेश किया।

सैनी जब यहां राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात करने पहुंचे, तो उनके साथ केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल और हरियाणा के लिये भाजपा के प्रभारी बिप्लब देब भी थे।

शाम को आयोजित होने वाले एक समारोह में नायब सिंह सैनी राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।

सैनी (54) को मनोहर लाल का करीबी माना जाता है। वह मनोहर लाल की जगह लेंगे, जिनका अक्टूबर के अंत में मुख्यमंत्री के रूप में दूसरा कार्यकाल खत्म होना था।

भाजपा ने लोकसभा चुनाव से कुछ सप्ताह पहले यह आश्चर्यजनक कदम उठाया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को हरियाणा में ही थे। गुरुग्राम में एक सरकारी कार्यक्रम में उन्होंने खट्टर की जमकर तारीफ की थी। तब किसी को यह अंदाजा नहीं था कि अगले ही दिन खट्टर को इस्तीफा देना पड़ जाएगा।

थानेसर से भाजपा के विधायक सुभाष सुधा और कृषि मंत्री जेपी दलाल ने मीडियाकर्मियों को बताया कि सैनी को सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल का नया नेता चुना गया है।

खट्टर और उनकी कैबिनेट में शामिल मंत्रियों ने मंगलवार को राज्यपाल दत्तात्रेय को अपना इस्तीफा सौंप दिया। लोकसभा चुनाव से पहले सीट बंटवारे को लेकर राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा और जननायक जनता पार्टी (जजपा) के गठबंधन में दरारें उभरने की अटकलों के बीच यह घटनाक्रम सामने आया है।

कैबिनेट में खट्टर और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के नेतृत्व वाली जजपा के तीन मंत्रियों समेत 14 मंत्री शामिल थे।

अधिकारियों ने कहा कि सभी ने इस्तीफा दे दिया है।

फिलहाल 90 सदस्यीय राज्य विधानसभा में भाजपा के 41, जबकि जजपा के 10 विधायक हैं। सत्तारूढ़ गठबंधन को सात में से छह निर्दलीय विधायकों का भी समर्थन प्राप्त है।

बहुमत के लिए 46 विधायकों की आवश्यकता है। जजपा का समर्थन न होने पर भी भाजपा सहज स्थिति में है।

मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के 30 विधायक हैं और इंडियन नेशनल लोकदल तथा हरियाणा लोकहित पार्टी का एक-एक विधायक है।

हरियाणा CM मनोहर लाल और कैबिनेट मंत्रियों ने दिया इस्तीफा

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल सहित सभी कैबिनेट मंत्रियों ने राज्यपाल को इस्तीफा सौंप दिया है। वहीं, हरियाणा के पूर्व मंत्री कुंवर पाल गुर्जर ने दावा किया कि मनोहर लाल ही सीएम पद पर बने रहेंगे

हरियाणा में टूटा BJP-JJP गठबंधन! नई सरकार का गठन संभव- सूत्र

हरियाणा से इस समय की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक हरियाणा में बीजेपी-जेजेपी गठबंधन टूट गया है। हरियाणा सरकार का मंत्रिमंडल सामूहिक इस्तीफा दे सकता है और नए सिरे से मंत्रिमंडल का गठन होगा।

आतंकी-गैंगस्टर के खिलाफ NIA का बड़ा एक्शन, पंजाब-हरियाणा समेत 30 जगहों पर छापेमारी

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने आतंकवादियों और कुख्यात अपराधियों की साठगांठ के मामले की जांच के तहत मंगलवार को चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में छापे मारे।