हरियाणा पुलिस ने किसान नेताओं के खिलाफ NSA लगाने का फैसला वापस लिया

हरियाणा पुलिस ने कहा कि वह किसान आंदोलन का हिस्सा रहे कुछ किसान नेताओं के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के प्रावधानों को लागू करने के अपने फैसले को वापस ले रही है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 1.89 लाख करोड़ रुपये का बजट किया पेश

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 1.89 लाख करोड़ रुपये का बजट शुक्रवार को पेश किया। यह पिछले वित्त वर्ष से 11 प्रतिशत अधिक है।

नवंबर 2025 तक रेवाड़ी में AIIMS चालू होने की उम्मीद: अनिल विज

हरियाणा के चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री अनिल विज ने कहा कि रेवाडी में AIIMS की स्थापना के लिए 16 फरवरी 2024 को जिला रेवाडी में एक समारोह में भारत के प्रधानमंत्री द्वारा आधारशिला रखी गई थी। AIIMS की स्थापना कुल अनुमानित लागत 1646 करोड़ रुपये से की जा रही है। एम्स के नवंबर 2025… Continue reading नवंबर 2025 तक रेवाड़ी में AIIMS चालू होने की उम्मीद: अनिल विज

Haryana: विपक्ष का BJP-JJP सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ध्वनि मत से खारिज

हरियाणा विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जननायक जनता पार्टी (जजपा) गठबंधन सरकार के खिलाफ कांग्रेस द्वारा पेश अविश्वास प्रस्ताव बृहस्पतिवार को विपक्षी विधायकों के सदन से बहिर्गमन के बाद ध्वनिमत से खारिज हो गया।

हरियाणा विधानसभा में मनोहर लाल सरकार के खिलाफ लाये गये कांग्रेस के अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होगी

हरियाणा में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस की ओर से भाजपा-जजपा सरकार के खिलाफ बृहस्पतिवार को विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव लाया गया जिस पर चर्चा के लिए अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने दो घंटे का समय निर्धारित किया।

विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता वाली मंत्रिपरिषद के खिलाफ लाये गये अविश्वास प्रस्ताव के नोटिस को स्वीकार कर लिया।

विपक्ष के नेता भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने हाल में खट्टर सरकार पर सभी मोर्चों पर विफल रहने का आरोप लगाया था और कहा था कि कांग्रेस बजट सत्र के दौरान अविश्वास प्रस्ताव लाएगी।

कांग्रेस तीन साल पहले भी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)-जननायक जनता पार्टी (जजपा) सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाई थी लेकिन इसमें उसे हार का सामना करना पड़ा था।

वर्तमान में, 90 सदस्यीय सदन में भाजपा के 41 विधायक हैं, जबकि उसके गठबंधन सहयोगी जजपा के 10 विधायक हैं।

सदन में सात निर्दलीय सदस्यों में से छह भाजपा का समर्थन करते हैं। सरकार को हरियाणा लोकहित पार्टी के एकमात्र विधायक गोपाल कांडा का भी समर्थन प्राप्त है।

मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के 30 विधायक हैं और इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) का एक विधायक है।

किसान संगठनों का ‘दिल्ली चलो मार्च’ दो दिनों के लिए स्थगित

खनौरी बॉर्डर पर झड़प में एक प्रदर्शनकारी की मौत तथा लगभग 12 पुलिसकर्मियों के घायल होने के बाद किसान नेताओं ने बुधवार को ‘दिल्ली चलो’ मार्च दो दिन के लिए स्थगित कर दिया।

दिल्ली, पंजाब और चंडीगढ़ के बाद हरियाणा में भी बनेगी आम आदमी पार्टी की सरकार: अनुराग ढांडा

आम आदमी पार्टी के चंडीगढ़ मेयर चुनाव में जीत की खुशी पर पूरे प्रदेश में जिलास्तर पर जश्न मनाया और कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों बजाकर लड्डू बांटे और खुशी मनाई। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता फरीदाबाद में रहे और वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा रोहतक में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के बीच… Continue reading दिल्ली, पंजाब और चंडीगढ़ के बाद हरियाणा में भी बनेगी आम आदमी पार्टी की सरकार: अनुराग ढांडा

शंभू बॉर्डर पर हरियाणा पुलिस ने किसानों पर दागे आंसू गैस के गोले

हरियाणा के सुरक्षा कर्मियों ने कुछ युवा किसानों द्वारा बुधवार को पंजाब और हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर कई चरणों वाले अवरोधकों की ओर बढ़ने के बाद आंसू गैस के गोले छोड़े।

हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र 20 फरवरी से होगा शुरू

हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र मंगलवार से शुरू होगा। राज्य में साल का पहला विधानसभा सत्र राज्यपाल के अभिभाषण के साथ शुरू होगा। इसके बाद अभिभाषण पर सदन में सामान्य चर्चा होगी।

हरियाणा के राज्यपाल 37वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले के समापन समारोह में लेंगे भाग

हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय 18 फरवरी को 37वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले के समापन समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। यह मेला 2 फरवरी को शुरू हुआ, जिसमें भारत और विदेश के कलाकारों की कलाकृतियाँ प्रदर्शित की गईं और घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय कलाकारों ने अपनी संस्कृति की झलकियाँ पेश कीं। 37वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले… Continue reading हरियाणा के राज्यपाल 37वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले के समापन समारोह में लेंगे भाग