एशियाई खेल: प्रधानमंत्री मोदी ने पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर बृहस्पतिवार को भारत की 10 मीटर पुरुष एयर पिस्टल टीम को बधाई दी और कहा कि उन्होंने देश को गौरवान्वित किया है।

ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल को 1 अक्तूबर से खोलने के निर्देश

हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जेपी दलाल ने कृषि एंव राजस्व विभाग के अधिकारियों को ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल को 1 अक्तूबर से खोलने के निर्देश दिए ताकि किसान अपनी कपास की फसल में हुये नुकसान का ब्यौरा इस पोर्टल पर दर्ज करा सकें।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई 31वीं उत्तरी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रखे हरियाणा के मुद्दे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में पंजाब के अमृतसर में उत्तर क्षेत्रीय परिषद की 31वीं बैठक हुई। बैठक में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने पंजाब क्षेत्र में सतलुज-यमुना लिंक नहर (एस.वाई.एल.) नहर का निर्माण कार्य पूर्ण करने, पंजाब विश्वविद्यालय से हरियाणा के कॉलेजों को संबद्ध करने सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों को… Continue reading केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई 31वीं उत्तरी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रखे हरियाणा के मुद्दे

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किया मानेसर में फ्लिपकार्ट के क्षेत्रीय वितरण केंद्र का किया शिलान्यास…

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को मानेसर में फ्लिपकार्ट के क्षेत्रीय वितरण केंद्र का शिलान्यास किया। साथ ही, वर्चुअल माध्यम से सोनीपत में किरयाना पूर्ति केंद्र का शुभारंभ किया। इन दोनों केन्द्रों से हरियाणा में निवेशकों की रुचि और बढ़ेगी। साथ ही युवाओं को रोजगार के भी अधिक अवसर मिलेंगे। मानेसर में आयोजित… Continue reading हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किया मानेसर में फ्लिपकार्ट के क्षेत्रीय वितरण केंद्र का किया शिलान्यास…

अनंतनाग मुठभेड़ः परिजनों को ढांढस बंधाने के लिए शहीद जवानों के घरों पर उमड़ी लोगों की भीड़

बृहस्पतिवार सुबह बड़ी संख्या में ग्रामीण सिंह (मोहाली के मुल्लांपुर) और धोनैक (पानीपत) के घर पहुंचे। शहीद हुए सेना के दोनों जवानों के परिवार गमगीन है।

इस बीच अधिकारियों ने बताया कि शहीद सैन्य अधिकारियों के पार्थिव शरीरों को श्रीनगर के सैन्य अस्पताल लाया जा चुका है। दोनों शहीद सैन्य अधिकारियों के परिवार के सदस्यों ने बताया कि उनके पार्थिव शरीर शाम या कल (शुक्रवार) सुबह तक लाए जाने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि पंचकूला जिले में एक स्कूल में शिक्षिका के रूप में कार्यरत सिंह की पत्नी को बृहस्पतिवार सुबह उनके पति के निधन की सूचना दी गई। इससे पहले उन्हें बुधवार को बताया गया था कि उनके पति (सिंह) गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

पंजाब के मुख्यमंत्री और हरियाणा के उनके समकक्ष मनोहर लाल ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

Haryana: शहीद मेजर आशीष का पार्थिव शरीर पानीपत लाया जाएगा, पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार

जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में बुधवार को सर्च ऑपरेशन के वक्त आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में शहीद हुए मेजर आशीष धोनैक का पार्थिव शरीर गुरुवार दोपहर हरियाणा के पानीपत पहुंचेगा।

डेरा ब्यास पहुंचे CM मनोहर लाल, संत गुरिंदर सिंह ढिल्लों से की मुलाकात

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल सोमवार को संप्रदाय प्रमुख गुरिंदर सिंह ढिल्लों से मिलने के लिए ब्यास में राधा स्वामी सत्संग गए।

रोहतक में हरियाणा DGP शत्रुजीत कपूर ने पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक

हरियाणा के डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने पुलिस अदिकारियों के साथ की। उन्होंने कहा कि, रोहतक और गुरुग्राम में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर सेफ सिटी कैंपने शुरू किया जाएगा।

भिवानी में AAP का शपथ ग्रहण समारोह, CM केजरीवाल और CM मान रहेंगे मौजूद

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान आज भिवानी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र का आज दूसरा दिन, सदन में कई अहम बिल होंगे पेश

हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन है। सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू होगी। विधानसभा में आज सरकार द्वारा कई अहम बिल पेश किए जा सकते है।