हरियाणा CM नायब सैनी करेंगे रैली, सिरसा में जनसभा को करेंगे संबोधित

लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी के शीर्ष नेता चुनाव प्रचार में जुटे है। इसी कड़ी में आज हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी सिरसा में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।

विजेंद्र सिंह के BJP में शामिल होने पर CM नायब सिंह सैनी ने दी प्रतिक्रिया

विजेंद्र सिंह जी का पार्टी में स्वागत है। बहुत लोग बीजेपी ज्वाइन कर रहे हैं। पार्टी की जो विचार,नीति और पार्टी का जो नेतृत्व है वो बिल्कुल स्पष्ट है साथ ही उन्होंने विपक्ष के नेताओं पर तंज किया और कहा कि, विपक्षी के नेताओं ने हमेशा से देश को तोड़ने की बात की है।

CM नायब सिंह सैनी विजय संकल्प रैली को करेंगे संबोधित

लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। लोकसभा चुनाव को लेकर पूरे देश के साथ साथ हरियाणा में भी सियासी हलचल तेज है। इसी के चलते सभी राजनीतिक दल चुनावी तैयारियों और प्रचार प्रसार में जुटे हुए हैं। वहीं, बीजेपी ने भी अपनी चुनावी तैयारियों को लेकर तैयारी शुरू कर दी है।

परिजन के निधन से शोक संतप्त कार्यकर्ताओं के घर पहुंचकर मुख्यमंत्री ने दी सांत्वना

चन्द्र शेखर धरणी, चंडीगढ़: करनाल प्रवास के दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री नायब सैनी उन कार्यकर्ताओं और गणमान्य व्यक्तियों के घर पहुंचे, हाल ही में जिनके परिजन का निधन हुआ है। शोक संतप्त परिजनों को मुख्यमंत्री ने सांत्वना दी और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री भाजपा कार्यकर्ता अमित सैनी… Continue reading परिजन के निधन से शोक संतप्त कार्यकर्ताओं के घर पहुंचकर मुख्यमंत्री ने दी सांत्वना

BJP नेता अनिल विज का कांग्रेस पर तंज, कहा- कांग्रेस ने देश की जनता को किया गुमराह

हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने अरविंद केजरीवाल और दिल्ली में आयोजित हुई विपक्ष की रैली और कांग्रेस के IT के नोटिस पर बड़ा बयान दिया।

एचएयू में तीन दिवसीय मशरूम उत्पादन तकनीक पर प्रशिक्षण 3 अप्रैल से शुरू

चन्द्र शेखर धरणी, चंडीगढ़: चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के सायना नेहवाल कृषि प्रौद्योगिकी, प्रशिक्षण एवं शिक्षा संस्थान की ओर से मशरूम उत्पादन तकनीक विषय पर 3 से 5 अप्रैल, 2024 तक 3 दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा। इस प्रशिक्षण में देश व प्रदेश से किसी भी वर्ग, आयु के इच्छुक महिला… Continue reading एचएयू में तीन दिवसीय मशरूम उत्पादन तकनीक पर प्रशिक्षण 3 अप्रैल से शुरू

हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने वर्ष 2024-25 के लिए गठित की 13 समितियां

चन्द्र शेखर धरणी, चंडीगढ़: हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता ने वर्ष 2024-25 के लिए 13 समितियां गठित की हैं। हरियाणा विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी इस आशय की अधिसूचना जारी की गई है। नियम समिति के ज्ञानचंद गुप्ता पदेन चेयरपर्सन, विधायक भूपेंद्र सिंह हुड्डा, दुष्यंत चौटाला, किरण चौधरी, गीता भुक्कल, अभय सिंह चौटाला, घनश्याम… Continue reading हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने वर्ष 2024-25 के लिए गठित की 13 समितियां

रेस्लर खली ने पूर्व मंत्री अनिल विज से मुलाकात की और करनाल आने का दिया न्यौता

हरियाणा के पूर्व गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री तथा अम्बाला छावनी विधायक अनिल विज ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा कि केजरीवाल ने यदि पवित्र ग्रंथ गीता व रामायण पहले पढ़ी होती तो शायद यह नौबत ही नहीं आती। विज ने कहा कि जिस तरह किसी न किसी का कोई आराध्य… Continue reading रेस्लर खली ने पूर्व मंत्री अनिल विज से मुलाकात की और करनाल आने का दिया न्यौता

कुरुक्षेत्र जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन प्रवीण चौधरी सैकड़ों समर्थकों सहित हुए भाजपा में शामिल

कुरुक्षेत्र जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन प्रवीण चौधरी ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास संत कबीर कुटीर में पहुंच सैकड़ो साथियों सहित भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। लोकसभा चुनावों से ठीक पहले प्रवीण चौधरी की भाजपा में एंट्री बेहद लाभदायक साबित होने वाली है। लोकसभा चुनाव के लिए कुरुक्षेत्र से पार्टी ने नवीन जिंदल को अपना प्रत्याशी बनाया है, जिसके चुनाव में चौधरी ने बढ़-चढ़कर मदद का आश्वासन दिया। बता दे कि प्रवीण निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर थानेसर सीट से 2019 में विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं और फिलहाल कुछ दिन पहले ही उन्होंने आम आदमी पार्टी का त्याग किया था। उनके साथ उनके सैकड़ो समर्थकों ने भी “आप” को अलविदा किया था। जिसकी औपचारिक रूप से उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान घोषणा की थी। आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनावों में भाजपा को बड़ा लाभ होना तय माना जा रहा है।

थानेश्वर सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ चुके हैं प्रवीण चौधरी

बता दे कि इस पूरी किलेबन्दी में पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी का महत्वपूर्ण रोल रहा है। कई दिनों से बेदी लगातार प्रवीण चौधरी को भाजपा में शामिल करवाने के लिए भूमिका तैयार कर रहे थे। आज मुख्यमंत्री निवास पर कृष्ण बेदी भी साथ में नजर आए। बेदी ने कहा कि हमें आगामी सभी चुनावों में नए साथियों की काफी मदद मिलेगी। उन्होंने प्रवीन चौधरी को बेहद मेहनती, कर्मठ और ईमानदार नेता बताते हुए कहा कि इनकी क्षेत्र में काफी मजबूत पकड़ है और भाजपा में शामिल होने की उनकी आस्था थी। भाजपा की नीतियों- योजनाओं और सोच से यह काफी प्रभावित थे। उन्होंने प्रवीण चौधरी का भाजपा में शामिल होने पर स्वागत करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी प्रवीण चौधरी व उनके साथियों का खुले हृदय से स्वागत किया है। वहीं प्रवीण चौधरी ने भी हरियाणा में सरकार बनाने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर चलने की बात कही।

नूंह पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अब तक 30 साइबर ठग किए गिरफ्तार

नूंह पुलिस को साइबर ठगों पर शिकंजा कसने में बड़ी सफलता हाथ लगी है। बीते साल लॉन्च हुई प्रतिबिंब ऐप साइबर ठगों को दबोचने में कारगर साबित हुई है।